हाजिर जवाबी की जब बात आती है तो अक्षय कुमार सभी की बोलती बंद कर देते हैं। फिर चाहे कपिल शर्मा का शो हो जहां पर होस्ट तो कपिल शर्मा होते हैं लेकिन लगता ऐसा है कि शो अक्षय कुमार का है और कपिल जो है वो गेस्ट है। इनफैक्ट उनके को एक्टर्स भी उनके सामने कुछ बोल नहीं पाते हैं। फिर चाहे राजपाल यादव ही क्यों ना हो। और तो और पैप्स की तो अक्षय कुमार ऐसी बात बोलकर बोलती बंद कर देते हैं कि पैप्स के पास कोई जवाब ही नहीं होता है। जैसे कि रिसेंटली हुआ जब एक पैप ने अक्षय कुमार से पूछा कि आप कहां जा रहे हैं?
तो अक्षय कुमार ने जवाब दिया कि तू मेरा मामा लगता है जो मैं तुझे बताऊं? अक्षय कुमार को जवाब देने वाला ऐसा लगता है कि कोई पैदा ही नहीं हुआ। लेकिन अब अक्षय कुमार को मुंहतोड़ जवाब दिया है एक ऐसे शख्स ने जिसके फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है और अक्षय की तरह ही इनके अंदाज को भी
लोग बहुत पसंद करते हैं। कौन है यह शख्स जिसने अक्षय की बोलती बंद कर दी है? मैं आपको बताती हूं। हुआ यूं कि वेलकम टू जंगल का प्रमोशन चल रहा था। जहां पर अक्षय कुमार पूरी स्टार कास्ट के साथ मौजूद है। अब वेलकम टू जंगल में एक्टर्स का एक पूरा मोहल्ला जो है वह कास्ट हुआ है। अक्षय कुमार के साथ जब यह एक्टर्स मौजूद थे और इसी दौरान अक्षय कुमार अपनी ही टीम से जैकी श्रॉफ जैकी दादा को जब स्टेज पर बुलाते हैं तो अक्षय कुमार जैकी दा के साथ उनके लुक और उनकी एज को लेकर मजाक करते नजर आते हैं। कहते नजर आते हैं कि आप हमारे बीच सीनियर हैं। देखिए अक्षय कुमार ने जैकी श्रॉफ को क्या कहा। सबसे सीनियर एक्टर हैं।
एक्चुअली दादा दादा आप सीनियर नहीं हो। परेश भाई सीनियर हैं आपसे। 30th मई 1955 में पैदा हुए इंसान परेश भाई ऊपर आइए। दादा आप पैदा हुए थे फर्स्ट फरवरी 1957 2 साल बाद। तो आप सेकंड सीनियर हुए। जैकी श्रॉफ ने अक्षय कुमार को बोलने दिया और उनकी बात का मजा भी लिया। लेकिन उसके बाद जैकी श्रॉफ ने ऐसी ही बात बोली कि खुद अक्षय कुमार कुछ बोलने लायक नहीं रहे। और जैकी श्रॉफ के इस जवाब को आप खुद सुनिए। दाढ़ी सीरीज सफेद लग रही है। नहीं नहीं आप क्या गाली करवा के नहीं आते क्या? अभी अभी ज्यादा मुझे बोलना नहीं तो पूरी पोल खोल दूंगा। फिर ना पोल रहेगा ना कुछ रहेगा। जैकी श्रॉफ ने अक्षय कुमार को यह जो हाजिर जवाब भी दी है इसकी तारीफ हो रही है और लोग यही कह रहे हैं कि फाइनली अक्षय को उनकी टक्कर का कोई मिला और टक्कर क्या अक्षय को उनके ऊपर का कोई मिला। जैकी दादा तो जैकी दादा है। अक्षय कुमार तो यह सारी चीजें कुछ सालों में सीखे हैं।