Cli

बच्चो से नफरत करती थी ये एक्ट्रेस, फिर 42 की उम्र में क्यों लिया मां बनने का फैसला, वजह जानकर रो पड़ेंगे।

Uncategorized

42 की उम्र में बनी मां। कभी बच्चे के नाम से भी डरती थी एक्ट्रेस। शादी के 4 साल बाद घर में गूंजी किलकारी। एक इंसिडेंट ने बदला फैसला।

जी हां, टीवी और ओटीटी की दुनिया की जानीमानी एक्ट्रेस अब अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत फेज में कदम रख चुकी हैं। 42 साल की उम्र में उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है। गुरु पूर्णिमा के खास और शुभ मौके पर उनके घर नन्हे मेहमान की एंट्री हुई। लेकिन कभी एक वक्त था जब टीवी की फेमस एक्ट्रेस बच्चा करने से डरती थी। अब आप लोग सोच रहे होंगे आखिर कौन है यह हसीना?

तो बता दें यह और कोई नहीं बल्कि करिश्मा तन्ना है जिन्होंने गुरु पूर्णिमा के दिन बेबी बॉय का वेलकम किया। आखिर ऐसा क्या हुआ कि उनकी सोच पूरी तरह बदल गई। तो चलिए बताते हैं क्या है यह पूरा मामला। दरअसल डिलीवरी से पहले करिश्मा तन्ना अपने पति वरुण भंगेरा के साथ नेहा धूपिया और अंगद बेदी के शो डबल डेट में पहुंची थी।

इस दौरान करिश्मा ने पहली बार काफी खुलकर मदरहुड को लेकर अपनी सोच शेयर की थी। करिश्मा ने बताया था कि शुरुआत में उनके मन में बच्चे को लेकर बिल्कुल क्लेरिटी नहीं थी। उन्हें लगता था कि जिस तरह की सिचुएशन से पूरी दुनिया गुजर रही है, ऐसे टाइम में एक बच्चे को इस दुनिया में लाना कितना सही होगा। के दौरान का माहौल, दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में चल रहे वॉर और लगातार बढ़ती अनसर्टेनिटी ने उनके मन में कई सवाल खड़े कर दिए थे। करिश्मा वरुण इस बात को लेकर काफी कंफ्यूज थे कि उन्हें पेरेंट्स बनना चाहिए या फिर नहीं। उनके लिए यह सिर्फ एक पर्सनल डिसीजन नहीं था बल्कि एक ऐसी रिस्पांसिबिलिटी थी जिसे लेकर वो काफी सोच विचार करना चाहती थी।

करिश्मा चाहती थी कि अगर वह बच्चे को इस दुनिया में लाएं तो उसे एक बेहतर और सेफ माहौल दे सकें। लेकिन फिर वक्त के साथ दोनों की सोच बदली। काफी सोचने के बाद करिश्मा और वरुण ने पैरेंटहुड को एक्सेप्ट करने का फैसला किया और अब उनकी यह जर्नी एक बेटे के साथ शुरू हो चुकी है।

करिश्मा तन्ना और वरुण ने साल 2022 में शादी की थी। दोनों की शादी काफी लाविश और प्राइवेट अंदाज में हुई थी। जिसकी तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी थी। शादी के करीब 4 साल बाद अब दोनों अपनी जिंदगी में एक नए मेहमान का वेलकम कर चुके हैं। करिश्मा के लिए यह फेज इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने खुद माना था कि वह शुरुआत में मां बनने को लेकर तैयार नहीं थी। लेकिन अब वही करिश्मा अपने बेटे के साथ लाइफ का नया चैप्टर शुरू कर चुकी हैं।

अपनी एक्टिंग और ग्लैमरस अंदाज से लंबे वक्त तक ऑडियंस के बीच छाई रहने वाली करिश्मा अब अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में है। फैंस भी उनके बेटे की पहली झलक का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

फिलहाल करिश्मा और वरुण अपनी इस नई जिम्मेदारी और नन्हे मेहमान के साथ बिताए जा रहे खूबसूरत पलों को एंजॉय कर रहे हैं। जिस मदरहुड को लेकर कभी करिश्मा के मन में इतने सवाल थे। आज वही उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी खुशियों में से एक बन चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *