Cli

एक्ट्रेस बेटी की सारी प्रॉपर्टी मां ने क्यों कर दी नौकर के नाम? वजह चौंका देंगी।

Uncategorized

एक्ट्रेस को मां ने दिया धोखा, एक नौकर के नाम की प्रॉपर्टी। पति ने दिया धोखा, फिर तलाक। ब्लू आई एक्ट्रेस की जिंदगी बनी ट्रैजेडी। चौंकाया। साउथ से लेकर बॉलीवुड में सनसनी। यहां हम बात कर रहे हैं सारिका की। कमल हसन की एक्स वाइफ श्रुति हसन की मां जो खुद फिल्मों का एक बड़ा नाम रह चुकी हैं। सारिका का नाम इतने सारे विवादों के बीच सुनकर शायद आप भी चौंक गए होंगे।

लेकिन कंट्रोवर्सी से एक्ट्रेस का पुराना नाता रहा है। जिन्हें नहीं पता उन्हें बता दें सारिका का नाम बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस में लिया जाता है जिन्होंने बहुत छोटी उम्र से ही कैमरे के सामने काम करना शुरू कर दिया था। महज 5 साल की उम्र में उन्होंने फिल्मों में कदम रखा। साल 1967 में आई फिल्म हमराज में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट वो नजर आई थी। बताया जाता है जब सारिका सिर्फ 5 साल की थी तभी उनके पिता परिवार छोड़कर चले गए थे।

इसके बाद घर चलाने की जिम्मेदारी उनकी मां के कंधों पर आ गई थी और सारिका को कम उम्र में ही फिल्मों में काम करने के लिए भेज दिया गया। वह जो भी कमाती थी अपनी मां को दे दिया करती थी। एक्ट्रेस ने बचपन से ही लगातार काम किया और धीरे-धीरे फिल्मों में अपनी पहचान बनाई।

लेकिन उनकी जिंदगी का एक सबसे बड़ा झटका तब आया जब उन्हें पता चला कि उनकी मेहनत की कमाई से खरीदी गई प्रॉपर्टी उनके नाम पर नहीं थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी मां ने मुंबई में कई फ्लैट खरीदे थे।

बाद में मां के निधन के बाद सारिका ने जब संपत्ति में अपना हिस्सा मांगा तो उन्हें पता चला कि प्रॉपर्टी उनकी मां ने अपने एक नौकर के नाम कर दी थी। वहीं 80 के दशक में वह एक सक्सेसफुल एक्ट्रेस बन चुकी थी।

इसी दौरान उनकी मुलाकात साउथ के सुपरस्टार कमल हासन से हुई। दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदली और दोनों साथ रहने लगे। उस वक्त कमल हासन शादीशुदा थे। हालांकि उन्होंने बाद में तलाक ले लिया था। सारिका और कमल हासन की दो बेटियां हैं श्रुति हासन और अक्षरा हासन। साल 1988 में सारिका और कमल हासन ने शादी कर ली। शादी के बाद सारिका चेन्नई चली गई और उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली।

लेकिन वक्त के साथ इस रिश्ते में भी दरार आ गई। कहा जाता है कमल हासन ने उन्हें धोखा दे दिया था। जिसके बाद दोनों अलग हो गए और साल 2004 में उनका तलाक हो गया। इसी दौर में साल 2001 में सारिका के साथ एक बड़ा हादसा हुआ।

वो चेन्नई में कुछ रिपोर्ट्स में इस घटना को उनके बढ़ते तनाव से जोड़कर आत्महत्या की कोशिश बताया गया। लेकिन परिवार की तरफ से इसे दुर्घटना बताया गया था। हादसे में उनकी । इतनी मुश्किलों के बाद भी सारिका ने खुद को संभाला और दोबारा काम की दुनिया में वापसी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *