Cli

रामायण मेकर्स ने सनी देओल पर लगाया बड़ा दांव? बाहुबली 2 भी पीछे छूट जाएगी?

Uncategorized

नमस्कार, मैं हूं कनिष्का और आप देख रहे हैं द सिनेमा शो। आज के एपिसोड में हम आपको बताएंगे कि रामायण के मेकर्स बाहुबली लेवल का बस बनाने के लिए क्या चाल चलने वाले हैं। रेस 4 में आमिर खान की कास्टिंग पर प्रोड्यूसर ने क्या बताया और रजनीकांत की जेलर 2 के मेकर्स फिल्म के कुछ हिस्से दोबारा क्यों शूट कर रहे हैं? यह भी जानकारी देंगे। तो चलिए शुरू करते हैं आज की खबरों का सिलसिला। Netflix ने कॉमेडी सीरीज टायर्स के चौथे सीजन का ऐलान कर दिया है। स्टीव गार्विन, शैन गिलिस और जॉन मैक्वी ने इस सीरीज को बनाया है। इसकी कहानी विल जेकब्स नाम के एक शख्स की है जो अपने संघर्ष कर रहे ऑटो रिपेयर बिजनेस को संभालने की कोशिश करता है। इसके चौथे सीजन की रिलीज़ डेट का खुलासा अभी तक नहीं हुआ है। करीब 30 साल बाद रैपर टुपाक शकु की हत्या के मामले में बड़ा फैसला आया है।

लास वेगस की जरी ने ड्वेन की फीडी डेविस को टपाक की हत्या का दोषी ठहराया है। पीड़ित पक्ष के मुताबिक डेविस ने हमले के लिए हथियार और प्लान मुहैया कराया था। हालांकि गोली उसने खुद नहीं चलाई थी। केस में उसके पुराने बयान और 2019 में आई उसकी मेमोआ को अहम सबूत माना गया है। बताया गया कि टपाक के साथियों और डेविस के भतीजे के बीच हुई झड़प के बाद हत्या की साजिश रची गई थी। कुणाल खेमू की फिल्म मडगांव एक्सप्रेस का सीक्वल मार्च 2027 से फ्लोर पर जाएगा। मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म की कहानी लॉक हो गई है। साथ ही प्रीप्रोडक्शन भी तेजी से चल रहा है। कुणाल के साथ प्रतीक गांधी, दिवेंदु शर्मा और अविनाश तिवारी लीड रोल में दिखेंगे। अभी तक इसकी रिलीज़ डेट अनाउंस नहीं की गई है। पिंकविला की रिपोर्ट में एक दावा किया गया था कि रेस 4 में आमिर खान को कास्ट किया जा सकता है। शुरुआती दौर की बातचीत चलने की बात भी सामने कही गई। रिपोर्ट में यह भी बताया गया

कि आमिर के साथ सिद्धार्थ मलोत्रा और टाइगर श्रॉफ भी फिल्म का हिस्सा हो सकते हैं। लेकिन अब प्रोड्यूसर रमेश तोरानी ने इन खबरों को खारिज कर दिया है। उन्होंने Instagram पर एक पोस्ट शेयर करते हुए साफ किया कि रेस 4 की कास्टिंग अब तक फाइनल नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि जैसे ही कास्टिंग पर फैसला होगा, फिल्म से जुड़े सभी नाम ऑफिशियली अनाउंस किए जाएंगे। तगमांशु धोलिया और नवाजुद्दीन सिद्दीकी म्यूजिक थ्रिलर फिल्म बना रहे हैं। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म उदय प्रकाश की शॉर्ट स्टोरी वो फिर कभी दिखा नहीं पर आधारित होगी। फिल्म की शूटिंग कंप्लीट हो गई है। इसे साल के अंत तक ओटीटी पर रिलीज करने की प्लानिंग की जा रही है। मेघना गुलजार की फिल्म दायरा का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में करीना कपूर डीसीपी अजुनी कोहली के किरदार में हैं। जबकि पृथ्वीराज सुकुमारन डीसीपी रमन कुमार बने हैं। दोनों ही सिस्टम के भीतर न्याय और कानून की सीमाओं को लेकर फाइट मार रहे हैं।

मुायरा सच्ची घटनाओं से प्रेरित क्राइम थ्रिलर है। यह फिल्म 18 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। लिस्ट स्टोरीज 3 रिलीज के लिए तैयार है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक इसके तीसरे पार्ट में चार शॉर्ट कहानियां होंगी। जिन्हें विक्रमादित्य मोडबानी, किरण राव, शकुन बत्रा और विशाल भारद्वाज ने डायरेक्ट किया है। एक बार फिर यह कहानी लस्ट, लव, रिलेशनशिप्स, इच्छाएं और इंटिमेसी जैसे मसलों पर बात करेगी। इसे Netflix पर 18 सितंबर को प्रीमियर किया जाएगा। मालामाल वीकली के सीक्वल में ईशा देओल की एंट्री हो गई है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक ईशा के साथ बिग बॉस 17 फेम सोनिया बंसल को भी कास्ट किया गया है। अमित जोशी के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म की शूटिंग नवंबर 2026 में शुरू होगी। फिल्म की रिलीज़ डेट अब तक लॉक नहीं हुई है। रजनीकांत स्टाइलर जेलर 2 रिलीज़ से पहले ही चर्चा में है। सोशल मीडिया पर एक फैन ने दावा किया कि फिल्म में थलपति विजय और उनकी राजनीति पर निशाना साधने वाले कुछ डायलॉग्स रखे गए थे। दावा है कि मेकर्स को उम्मीद थी कि विजय चुनाव हार जाएंगे। लेकिन नतीजे बदलने के बाद इन सीन्स में बदलाव किया जा रहा है। हालांकि इन दावों की अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

फिल्म 15 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। इसे नेल्सन दिलीप कुमार ने डायरेक्ट किया है। सनी देओल की बंटवारा 1947 बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। फिल्म की नाकामी की वजह को लेकर अब इसकी एक्टर शबाना आजमी और डायरेक्टर राजकुमार संतोषी की अलग-अलग राय है। शबाना ने कहा था कि शायद दर्शक सनी देओल को मुस्लिम किरदार में स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। लेकिन संतोषी ने इस थ्योरी को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें यह बात समझ नहीं आती और अमिताभ बच्चन के कुली जैसे एग्जांपल्स दिए जहां एक बड़े स्टार ने मुस्लिम किरदार निभाया था। अनीत पड्डा स्टारर सीरीज हुंकार द रोड़ का टीजर रिलीज़ हो गया है। सीरीज में अनीत पड्डा के साथ फातिमा सना शेख, अर्जुन माथुर और मोहम्मद जीशान आयु भी अहम किरदारों में हैं। इसे नित्या मेहरा ने डायरेक्ट किया है। सीरीज 25 सितंबर 2026 को Jio Hotstar पर प्रीमियर होगी। रणबीर कपूर स्टारर रामायण के ट्रेलर में हनुमान जी यानी सनी देओल की झलक ना देखकर फैंस काफी हैरान हुए थे। लोगों ने यहां तक कह दिया था कि हनुमान के बिना यह कैसी रामायण है। लेकिन अब सनी देओल के किरदार को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के पहले पार्ट के बिल्कुल आखिर में हनुमान के किरदार की एंट्री होगी। हनुमान की एंट्री के साथ ही फिल्म खत्म हो जाएगी।

यानी मेकर्स फिल्म के पहले पार्ट को बाहुबली की तरह एक बड़े क्लिफ हैंगर पर खत्म करने वाले हैं। इस जिम्मेदारी का बड़ा हिस्सा सनी देओल के कंधों पर है। रामायण 6 नवंबर को दुनिया भर में और 8 नवंबर 2026 को भारत में रिलीज होगी। अब बारी है आज के फिल्म रेकमेंडेशन की। आप हाउ आई मैच योर मदर नाम की कॉमेडी सीरीज देख सकते हैं। सीरीज की कहानी टैड मॉसबी नाम के एक शख्स के इर्द-गिर्द घूमती है। टैड अपने बच्चों को बताता है कि कॉलेज के दिनों से शुरू हुआ उसका सफर कैसे उसे अपनी पत्नी तक लेकर पहुंचा है। इस दौरान आपको टैड और उसके दोस्तों की जिंदगी के ढेर सारे मजेदार और इमोशनल किस्से देखने और सुनने को मिलेंगे। यह पॉपुलर कॉमेडी सीरीज आप Jio Hotstar पर स्ट्रीम कर सकते हैं। आज का शो लिखा था हमारे साथी श्यामू ने। सिनेमा से जुड़े ऐसे और अपडेट्स के लिए देखते रहिए लल्लन टॉप सिनेमा। शुक्रिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *