Cli

पलट गया CM विजय के तलाक का केस, बीवी ने वापस ली अर्जी, वजह हैरान कर देगी।

Uncategorized

तमिलनाडु के सीएम और साउथ सुपरस्टार थलपति विजय और उनकी पत्नी संगीता को लेकर पिछले कुछ समय से तलाक की खबरें लगातार चर्चा में थी। सोशल मीडिया से लेकर कई मीडिया रिपोर्ट्स में दोनों के रिश्ते को लेकर तरह-तरह के दावे किए जा रहे थे। लेकिन अब इन अटकलों पर विराम लगता हुआ दिखाई दे रहा है। जी हां, खबर आई है कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय की पत्नी संगीता ने तलाक की याचिका वापस ले ली है।

इस तरह यह केस ही खत्म हो गया है। संगीता ने शुक्रवार को चेंगल पट्टू के पास फैमिली कोर्ट में दायर तलाक की याचिका वापस ले ली है। वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत के सामने पेश हुई। सुनवाई के दौरान उन्होंने अपनी याचिका पर आगे कारवाई नहीं करने के कारण बताए। इसके बाद कोर्ट ने उनकी याचिका को वापस लेते हुए मामले का निपटारा कर दिया है।

इसके बाद फैंस ने राहत की सांस ली है। थलपति विजय और संगीता की शादी को दो दशक से ज्यादा का समय बीत चुका है। इस कपल ने साल 2099 में शादी की थी। कपल के दो बच्चे हैं। एक बेटा और एक बेटी। दोनों की जोड़ी को साउथ फिल्म इंडस्ट्री की सबसे चर्चित और पसंदीदा जोड़ियों में गिना जाता है। हालांकि पिछले कुछ महीनों से दोनों के लगातार अलग होने की खबरें सामने आ रही थी। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि संगीता ने तलाक की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

फरवरी 2026 में संगीता ने स्पेशल मैरिज एक्ट 1954 के तहत चेंगल पट्टू कोर्ट में तलाक की अर्ज़ दाखिल की और अपनी शादी खत्म करने की मांग की। खबरों के मुताबिक अर्ज़ में संगीता ने दावा किया था कि विजय का किसी एक्ट्रेस के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर है जिससे उन्हें भावनात्मक क्षति पहुंची है।

अब सामने आई नई जानकारी के मुताबिक संगीता ने तलाक से जुड़ा मामला वापस ले लिया है। बता दें कि संगीता मूल रूप से श्रीलंकाई तमिल परिवार से ताल्लुक रखती हैं और शादी से पहले विजय की फैन थी। दोनों की मुलाकात के बाद रिश्ता आगे बढ़ा और बात शादी तक जा पहुंची। विवाह के बाद संगीता कई सालों तक विजय के साथ सार्वजनिक कार्यक्रम में नजर आती रही और उनके पारिवारिक जीवन में भी अहम भूमिका निभाती रहीं। करीब 27 साल की शादी के बाद विजय और संगीता के रिश्ते में दूरी की खबर सामने आई।

इस दौरान विजय अपने राजनीतिक करियर में तेजी से आगे बढ़े और तमिलनाडु चुनाव 2026 में विजय थलपति ने राजनीति में डेब्यू किया। उनकी पार्टी ने तमिलनाडु चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया। वह अभिनेता से राजनेता बनकर अब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बन गए हैं। उनके शपथ ग्रहण समारोह में भी संगीता नजर नहीं आई थी। इस बीच बीते काफी वक्त से विजय अपनी दोस्त साउथ एक्ट्रेस त्रिशा के साथ नजर आए। दोनों को कई आयोजनों और इवेंट्स में साथ देखा गया। लेकिन अब तलाक का मामला वापस लेने की खबर से लाखों एक्टर्स के जो फैन हैं, वह बेहद खुश हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *