[41 की उम्र में दूसरी बार घर बसाने जा रही हैं जेनिफर विंगेट। 16 जुलाई को करोड़पति बिजनेसमैन की दुल्हन बनेंगी एक्ट्रेस। तलाक के 12 साल बाद फिर मिसेज बनेंगी जेनिफर। जी हां, टीवी की सबसे पॉपुलर और खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक जेनिफर विंगेट एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। वो अपनी लाइफ का नया चैप्टर शुरू करने जा रही हैं। पिछले कुछ टाइम से एक्ट्रेस की शादी की बातें हर जुबान पर हो रही है। E2 भी आपको पहले बता [संगीत] चुका था कि जेनफर अपने इंटरनेशनल बॉयफ्रेंड के साथ 2026 में शादी करने को पूरी तरह से तैयार है।
अब लगता है कि इस खबर पर मोहर लग सकती है। दरअसल उड़तीउती खबरें आ रही हैं कि एक्ट्रेस 16 जुलाई [संगीत] को शादी करने जा रही हैं। सूत्रों का दावा है कि जेनिफर यूके में इंटिमेट वेडिंग करने जा रही हैं। वह अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड विलियम्स इस्माइल के साथ [संगीत] शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। सूत्रों के मुताबिक यह वाइट वेडिंग एक प्राइवेट इवेंट होगा जिसमें सिर्फ परिवार के मेंबर्स और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। सूत्रों ने यह भी बताया है कि बेहद फेम एक्ट्रेस कार्ले का डिजाइन किया हुआ वाइट ब्राइडल गाउन पहनेंगी। बता दें कि जेनिफर और विलियम के डेटिंग की अफवाहें काफी समय से चल रही हैं।
हालांकि जेनिफर ने इन खबरों पर अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक विलियम और जेनिफर पिछले काफी टाइम से एक दूसरे को समझ रहे हैं और उनका रिश्ता काफी मजबूत हो चुका है। कहा जा रहा है कि हाल ही में एक वेकेशन के दौरान विलियम ने जेनिफर को शादी के लिए प्रपोज भी कर दिया। अब बताया जा रहा है कि जेनफर अक्सर सिंगापुर ट्रैवल करती रहती हैं। जहां दोनों मीडिया की नजरों से दूर क्वालिटी टाइम बिताते हैं। अब अगर यह सब सच है तो हर कोई एक्ट्रेस को वेडिंग लुक में देखने के लिए काफी एक्साइटेड है। अब बात करते हैं विलियम इस्माइल की। रिपोर्ट्स के मुताबिक विलियम एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से नहीं जुड़े हुए हैं। वो फाइनेंशियल सेक्टर में काम करते हैं और डिजिटल एसेट [संगीत] से फॉरेक्स मार्केट और ट्रेनिंग से जुड़े प्रोजेक्ट्स में एक्सपर्ट रहे हैं। उन्हें लाइमलाइट से दूर रहना पसंद है और इसी वजह से उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं। अगर जेनिफर की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनकी पहली शादी टीवी एक्टर करण सिंह ग्रोवर के साथ हुई थी। दोनों की मुलाकात पॉपुलर सीरियल दिल मिल गए के सेट पर हुई थी। ऑन [संगीत] स्क्रीन केमिस्ट्री धीरे-धीरे रियल लाइफ प्यार में बदल गई और फिर दोनों ने 9 अप्रैल 2012 को शादी कर ली।
उस टाइम उनकी शादी टीवी इंडस्ट्री की सबसे चर्चित शादियों में से एक थी। लेकिन अफसोस यह रिश्ता ज्यादा टाइम तक नहीं चल सका। शादी के कुछ ही वक्त बाद दोनों के बीच दूरियां बढ़ने लगी और आखिरकार साल 2014 में जेनिफर और करण अलग हो गए। तलाक के बाद जेनिफर ने अपना पूरा फोकस करियर पर लगा दिया। उन्होंने एक के बाद एक हिट [संगीत] शोज़ दिए और खुद को टीवी की टॉप एक्ट्रेसेस में शामिल कर लिया। जेनफर ने इतने सालों तक अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखा और कभी भी किसी रिलेशनशिप को पब्लिक प्लेटफार्म पर डिस्कस नहीं किया। लेकिन अब लगता है कि एक्ट्रेस आखिरकार अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए तैयार हैं। फिलहाल यह सारी बातें रिपोर्ट्स हैं। लेकिन अगर यह खबरें सच निकली तो जेनिफर विंगेट की जिंदगी में एक नया और खूबसूरत चैप्टर शुरू होने वाला है। ब्यूरो रिपोर्ट ई2