Cli

अपने ही चहेरे का रंग बना था इस एक्टर के लिए मुसीबत

Uncategorized

काला होने की वजह से एक्टर को नही मिली थी फिल्म। जी हा बॉलीवुड जिसकी चकाचौंध में हर कोई चमक ने लगता है, वहा डार्क स्किन की वजह से इस एक्टर को नही मिली थी फिल्म। जिसका खुलासा एक्टर ने खुद अपने इंटरव्यू में किया है।

हम बात कर रहे है ‘देव डी’, ‘ब्लैक फ्राइडे’, ‘चिट्टागोंग’, ‘लूप लपेटा’ और ‘लुटेरा जैसी फिल्मों में देखे जाने वाले एक्टर दिब्येंदु भट्टाचार्य की। ये एक्टर आज किसी पहचान के महोताज नहीं। लेकिन एक वक्त पर एक्टर को अपने काले रंग की वजह से बहुत मुसीबत सहेनी पड़ी।

बॉलीवुड बबल के साथ खास बातचीत में दिब्येंदु भट्टाचार्य ने बताया कि आज भी फिल्म और एड इंडस्ट्री में स्किन कलर के आधार पर लोगों को जज किया जाता है. उन्होंने कहा, ‘कुछ दिन पहले मुझे एक विज्ञापन के लिए कास्ट किया गया था. 4-5 दिनों तक इसको लेकर बातचीत चलती रही और शूट से तीन दिन पहले मैंने पूछा कि शूट हो रहा है या नहीं. तब उन्होंने कहा, ‘नहीं दादा, आपको रिप्लेस कर दिया क्योंकि आप काले हो और काला एक्टर नहीं चाहिए.’

दिब्येंदु भट्टाचार्य ने आगे कहा, ‘ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन आप ज्यादा कुछ नहीं कर सकते। अगर बच्चों को शुरू से ही सामाजिक मूल्य और नैतिकता नहीं सिखाई जाएगी, तो ऐसी सोच बदलना मुश्किल होता है.’ दिब्येंदु ने जापान और कोरिया जैसे देशों का उदाहरण देते हुए कहा, ‘वहां बच्चों को छोटी उम्र से ही अनुशासन और दूसरों के प्रति सम्मान सिखाया जाता है. हमारे यहां ये काफी हद तक घर की परवरिश पर निर्भर करता है.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *