Cli

इस एक्टर की वजह से आज जिंदा है गोविंदा, खुद किया खुलासा।

Uncategorized

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा पिछले कई महीनों से अपने करियर को लेकर चर्चा में है साथ ही अपनी बीवी के बयान के वजह से भी एक्टर को काफी बदनामी जेलनी पड़ी।

हालांकि इस वक्त गोविंदा अपने ही एक बयान को लेकर चर्चा में आए है। दरअसल गोविंदा ने एक सुपर स्टार का नाम लेकर कहा आज उन्ही की वजह से जिंदा हूं।

90 के दशक के सुपरस्टार गोविंदा ने ‘द कपिल शर्मा शो’ में उन्होंने बताया कि एक बार उन्हें लगातार काम करने की वजह से काफी भारी नुकसान उठाना पड़ा था. उस दौरान उन्हें दिग्गज एक्टर दिलीप कुमार ने उनकी जान बचाई थी. गोविंदा ने कहा कि दिलीप कुमार ने सलाह की वजह से वो आज जिंदा हैं.

कपिल शर्मा के शो में गोविंदा ने बताया कि एक बार उन्हें बहुत ज्यादा काम करने की वजह से अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था. जब ये खबर दिलीप कुमार को मिली तो उन्होंने खुद फोन करके उनका हालचाल पूछा.

इस दौरान गोविंदा ने दिलीप कुमार को याद करते हुए कहा, ‘एक दिन मैं अस्पताल में भर्ती था. फिर उसी दिन मुझे दिलीप कुमार सर फोन आया. जब दिलीप कुमार ने मुझसे पूछा मुझसे पूछा कि आखिर मेरी तबीयत खराब होने का कारण क्या था.।

जिसका जवाब देते हुए एक्टर ने कहा था सर, मैं 15 दिनों से लगातार काम कर रहा था, इसलिए तबीयत खराब हो गई. ये सुनने के बाद दिलीप कुमार ने साफ-साफ शब्दों में कहा कि इस रफ्तार से चलते रहे तो करियर बर्बाद हो जाएगा.’

गोविंदा ने बताया कि दिलीप ने उन्हें सलाह दी कि वो 25 फिल्मों से बाहर हो जाएं. गोविंदा ने कहा, ‘मैंने 25 फिल्में छोड़ दीं और आज मैं उसी की वजह से जिंदा हूं. मैं दिलीप साहब की वजह से बच पाया.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *