अगर ‘राइज एंड फॉल’ शो के लोग इतनी कंट्रोवर्सी पैदा कर रहे हैं, तो सलमान खान का ‘बिग बॉस’ शो कौन देखेगा? सलमान खान के ‘बिग बॉस’ शो को ‘राइज एंड फॉल’ कड़ी टक्कर दे रहा है। ‘राइज एंड फॉल’ शो की जो बात दर्शकों को सबसे ज्यादा पसंद आ रही है, वह यह है कि इसमें ऐसे प्रतियोगियों को लाया गया है जो सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के विरोधी थे और एक-दूसरे को टक्कर देते थे। उन्हीं लोगों को एक ही घर में बंद कर दिया गया है।
इसमें अभिनेता भी हैं, इन्फ्लुएंसर्स भी हैं, राजनेता भी हैं और समाजसेवी भी हैं। इस तरह के प्रतियोगियों को देखकर बड़ा मजा आ रहा है। खास तौर पर स्वरा भास्कर, शहजाद पूनावाला, तेज प्रताप सिंह, करण पटेल—इन सब के बीच जो ड्रामा देखने को मिल रहा है, उसे देखकर लोगों की हंसी नहीं रुक रही है। और लोग इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि ये कब एक-दूसरे को चैलेंज करेंगे और आपस में लड़ेंगे। कैसे एक-दूसरे को उकसाया जा रहा है,
कैसे एक-दूसरे की विचारधाराओं पर हमला किया जा रहा है—यह हमने पिछले कुछ एपिसोड्स में देखा है। और इन एपिसोड्स के क्लिप्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। सबसे बड़ी बात तो यह है कि इसी दौरान ‘बिग बॉस’ शो भी चल रहा है, लेकिन उसका कोई भी क्लिप वायरल नहीं हो रहा है। वहीं ‘राइज एंड फॉल’ तो सबका दिल जीत रहा है। और जो लोग यह शो देखकर खुश हो रहे हैं, वे खुद सोशल मीडिया पर इस शो की क्लिप्स पोस्ट कर रहे हैं। इसी वजह से सोशल मीडिया स्क्रॉल करने पर सिर्फ ‘राइज एंड फॉल’ के क्लिप्स ही दिखाई दे रहे हैं। ‘
बिग बॉस’ के क्लिप्स कहां हैं? ‘बिग बॉस’ के ऐसे क्लिप्स क्यों नहीं आ रहे हैं? ‘बिग बॉस’ का ड्रामा क्यों कम हो गया है? खैर, आपको बता दें कि ‘बिग बॉस’ तो अपनी उसी पुरानी थीम पर चल रहा है। धीरे-धीरे ‘बिग बॉस’ के अलावा लोगों के पास कोई और ऑप्शन बचा नहीं था, इसी वजह से लोग ‘बिग बॉस’ देखते थे।
लेकिन इस बार ‘राइज एंड फॉल’ शो ने जो किया है, उसे देखकर लोग कह रहे हैं कि इस शो को ‘बिग बॉस’ के वक्त ही लाया गया है ताकि यह ‘बिग बॉस’ को टक्कर दे सके, और ‘राइज एंड फॉल’ शो ‘बिग बॉस’ को वाकई कड़ी टक्कर दे रहा है। हां, खान साहब जब वीकेंड पर आते हैं तो उनकी टीआरपी एक अलग ही लेवल पर चली जाती है, लेकिन वीरेंद्र सहवाग भी किसी से कम नहीं हैं—वह भी ऐसे जवाब देते हैं कि हंसी के ठहाके लग जाते हैं।