Cli

बॉलीवुड में मातम!मशहूर एक्टर का हुआ निधन, आखिरी इच्छा जान रूह कांप उठेगी।

Uncategorized

गले के से गई मशहूर एक्टर की जान। आखिरी सांस तक दुनिया से छिपाई बीमारी। नाम, दौलत, शोहरत, फिर भी चुनी गुमनामी की विदाई। बेटे ने रात के अंधेरे में कर दिया अंतिम संस्कार। के कई घंटों बाद दुनिया को मिली निधन की खबर।

जी हां, एक विदाई ऐसी भी जब बॉलीवुड के मशहूर सितारे ने खुद अपने लिए गुमनामी की मौत को चुना। जब वो आखिरी सफर पर निकला तब उसके पीछे हजारों फैंस का कारवा नहीं सिर्फ खामोशी पसरी थी। जब उसके अंतिम संस्कार के घंटों बाद दुनिया को उसके निधन की दुखद खबर मिली और जब ऐसा हुआ तब हर कोई सन रह गया। यह कोई फिल्मी कहानी का क्लाइमेक्स नहीं बल्कि मशहूर एक्टर राजकुमार की जिंदगी का आखिरी सच है।

राजकुमार हमारे बीच मौजूद नहीं है। हालांकि उनकी दमदार आवाज, रौबदार अंदाज और उनके आइकॉनिक [संगीत] डायलॉग आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है। बहुत कम लोग जानते हैं कि राजकुमार ने अपने लिए गुमनामी की चुनी थी। 69 साल की उम्र में साल 1996 में राजकुमार का निधन हो गया था। उन्हें गले का कैंसर था और यही बीमारी उनकी की वजह बनी थी। लेकिन राजकुमारने अपनी आखिरी इच्छा के तौर पर पहले ही अपने परिवार को यह सख्त फरमान सुना दिया था कि उनकी मौत की खबर किसी को ना दी जाए।

बेहद खामोशी से उनका अंतिम संस्कार किया जाए और सारे क्रियाकर्म पूरे होने के बाद ही उनके निधन की जानकारी दुनिया को दी जाए। राजकुमार की इस आखिरी इच्छा और इसके पीछे की वजह का खुलासा बाद में उनके बेटे पुरु राजकुमार ने किया था। लेकिन सवाल यह है कि आखिर क्यों? दरअसल राजकुमार अपनी निजी जिंदगी को लेकर हमेशा बेहद सख्त और प्राइवेट इंसान रहे।

उन्होंने असल जिंदगी में अपनी तकलीफों को आखिरी सांस तक दुनिया से छुपा कर रखा। जिंदगी के आखिरी दिनों में उन्हें गले का कैंसर हो गया था। उन्होंने यह बात किसी को नहीं बताई। दरअसल वह अपनी बीमारी को लेकर किसी की सहानुभूति नहीं चाहते थे। कहा जाता है कि गले के कैंसर की वजह से उनकी [संगीत] आवाज पर असर पड़ने लगा था। जिसके चलते उन्होंने लोगों से मिलनाजुलना भी काफी कम कर दिया था क्योंकि वह नहीं चाहते थे कि लोग उन्हें कमजोर हालत में देखें। राजकुमार की जिंदगी जितनी शाही थी उनकी विदाई उतनी ही खामोश रही। ना कोई शोर ना कोई भीड़। राजकुमार ने अपने परिवार से साफ कह दिया था कि उनकी मौत किसी तमाशे में ना बदले।

ना कोई भीड़ जुटे, ना कैमरों का हुजूम हो और ना ही उनके अंतिम सफर को किसी सार्वजनिक इवेंट की तरह दिखाया जाए। उनकी इस आखिरी इच्छा का सम्मान करते हुए बेटे पूर्व राजकुमार ने बेहद चुपचाप उनका अंतिम संस्कार किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राजकुमार का अंतिम संस्कार रात के अंधेरे में किया गया था। परिवार ने पहले सारे रीति-रिवाज पूरे किए और उसके कई घंटों बाद दुनिया को उनके निधन की जानकारी दी गई।

जैसे ही यह खबर सामने आई, पूरा बॉलीवुड सदमे में आ गया। किसी को यकीन ही नहीं हुआ कि हिंदी सिनेमा का इतना बड़ा सितारा इतनी खामोशी से दुनिया छोड़ गया। आज भले ही राजकुमार हमारे बीच नहीं है, लेकिन उनकी आवाज, उनका अंदाज और उनके डायलॉग हमेशा अमर रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *