16 करोड़ का कर्ज, पहले जेल और उसके बाद लगातार मुश्किलें। राजपाल यादव अब पैतृक घर की नीलामी को लेकर खबरों में हैं। जी हां, राजपाल यादव का पैतृक वाला घर नीलाम होगा ऐसा बताया जा रहा है। अपनी शानदार कॉमेडी से सालों तक लोगों को हंसाने वाले राजपाल यादव इस टाइम पर अपनी जिंदगी के बेहद मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। चेक बाउंस केस में कानूनी मुश्किलों के बीच अब उनकी फाइनेंशियल प्रॉब्लम्स को लेकर एक और बड़ा अपडेट सामने आया।
रिपोर्ट्स की मानें तो शाहजनपुर में राजपाल यादव के पैतृघर पर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने नोटिस चिपका दिया और उनकी संपत्ति की नीलामी की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। यानी जिस घर से राजपाल यादव की बचपन की यादें जुड़ी अब उसी पर घर के कर्ज की वजह से संकट मंडरा रहा है। लेकिन सवाल यह है कि आखिर राजपाल यादव पर इतना बड़ा कर्ज आया कैसे?
और मामला यहां तक पहुंचा कैसे कि पैत्री घर की नीलामी की नौबत आ गई। रिपोर्ट्स की माने तो राजपाल यादव ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से तकरीबन ₹16 करोड़ का कर्ज लिया। इसी बकाया रकम को लेकर अब बैंक की तरफ से उनकी प्रॉपर्टी पर कारवाई की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि शाहजनपुर में उनके पैत्री घर समेत उनकी करोड़ों की प्रॉपर्टी नीलामी की प्रक्रिया में आ सकती है और 9 सितंबर से आगे के प्रोसेस शुरू होने की बात भी कही जा रही है।
राजमल के लिए यह खबर इसलिए भी बड़ा झटका है क्योंकि पहले से ही चेक बाउंस केस को लेकर कानूनी मुश्किलों का सामना वह कर रहे हैं और अब एक तरफ कानूनी लड़ाई, दूसरी तरफ करोड़ों का कर्ज और तीसरी तरफ पैत्री घर पर बैंक का नोटिस। राजपाल की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। राजपाल यादव की कहानी बेहद इंस्पायरिंग रही है। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से निकलकर मुंबई पहुंचना और फिर बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाना उनके लिए बिल्कुल आसान नहीं था। छोटे-छोटे किरदारों से शुरुआत कर राजपाल यादव ने अपनी कॉमिक टाइमिंग और एक्टिंग के दम पर ऐसा मुकाम हासिल किया कि कई फिल्मों में हीरो से ज्यादा उनके किरदार याद रह गए। लेकिन जिस तरीके से अब उनके पैतृक घर की नीलामी की खबर सामने आई है, उनके चाहने वाले, उनके फैंस, उनका परिवार इस टाइम पर बेहद परेशान है।
फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि राजपाल यादव अपना पैतृक घर बचा पाएंगे? क्या ₹16 करोड़ के इस कर्ज को लेकर कोई नई सेटलमेंट होगा या फिर उनकी प्रॉपर्टी की नीलामी की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। एक एक्टर जिसने सालों तक ऑडियंस के चेहरों पर मुस्कान बिखेरी, आज उसकी जिंदगी में आया यह मुश्किल दौर उनके चाहने वालों के लिए परेशान करने वाला है। अब सभी की नजरें 9 सितंबर और उसके बाद होने वाली कार्यवाही पर रहेंगी। देखना होगा कि आने वाले दिनों में राजपाल यादव को इस मामले में कोई राहत मिलती है या उनकी मुश्किलें लगातार बढ़ती हैं। आप राजपाल यादव के इस मुश्किल दौर को लेकर क्या कहना चाहेंगे? कमेंट करके हमें जरूर बताएं।