Cli

बॉलीवुड अभिनेता के बड़े भाई पर हुआ जान!लेवा हम!ला!

Uncategorized

बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई पर जानलेवा हमला हुआ। धारदार हथियार से हुए इस हमले के बाद उन्हें गंभीर हालत में पटना रेफर कर दिया गया। लेकिन आखिर हुआ क्या? किसने किया यह हमला? क्यों बनाया गया उन्हें निशाना? इस पूरे मामले में अब तक जांच कहां तक पहुंची है? और अगले कुछ मिनटों में हम आपको इस वारदात से जुड़ी हर बड़ी जानकारी विस्तार से बताएंगे। नमस्कार, मैं हूं तेजस्वी कौशिक और आप देख रहे हैं वन इंडिया हिंदी। बिहार के गोपालगंज जिले से सामने आई इस खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया। खबर है कि बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता पंकज त्रिपाठी के

बड़े भाई विजेंद्रनाथ तिवारी पर धारदार हथियार से हमला किया गया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हुए हैं और फिलहाल पटना में उनका इलाज चल रहा है। लेकिन सबसे पहला सवाल आखिर हुआ क्या था? जानकारी के मुताबिक यह घटना गोपालगंज के माधोपुर थाना क्षेत्र के बैलसन गांव की है। बताया जा रहा है कि विजेंद्रनाथ तिवारी गांव में मौजूद थे। तभी कुछ लोगों ने उन पर अचानक हमला बोल दिया। हमलावरों ने धारदार हथियार से कई वार किए जिससे वे गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। अब सवाल उठता है कि हमला कैसे हुआ? जैसे ही उन्हें मौका मिला उन्होंने विजेंद्रनाथ तिवारी को घेर लिया और उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

स्थानीय लोगों के मुताबिक हमला इतना अचानक था कि उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला। अब समझते हैं कि यह हमला किया किसने? फिलहाल पुलिस ने आधिकारिक तौर पर किसी आरोपी का नाम सार्वजनिक नहीं किया है। हालांकि जांच के दौरान एक मुख्य संदिग्ध की पहचान होने की बात सामने आई है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। कई संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अब सबसे अहम सवाल आखिर हमला क्यों किया गया? शुरुआती जांच में पुरानी रंजिश और आपसी विवाद की बातें सामने आई हैं। पुलिस का मानना है कि पहले से चल रही दुश्मनी इस हमले की मुख्य वजह हो सकती है। हालांकि जांच अभी जारी है और पुलिस हर एंगल से मामले की पड़ताल कर रही है। हमले के बाद परिजन तुरंत विजेंद्रनाथ तिवारी को मॉडल सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पटना रेफर कर दिया।

बताया जा रहा है कि उनके शरीर पर कई गंभीर चोटें आई हैं और अभिषेक डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। अब सवाल यह है कि पुलिस क्या कर रही है? घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस ने विशेष टीम का गठन किया। सदर एसडीपीओ टू राजेश कुमार के नेतृत्व में यह टीम [संगीत] आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस तकनीकी साक्ष्य, स्थानीय इनपुट और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान जुटा रही है। अब समझते हैं कि क्या इस मामले में जल्द गिरफ्तारी होगी। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि आरोपी जल्द कानून के शिकंजे में होंगे। मुख्य संदिग्ध की पहचान हो चुकी है और उनकी तलाश तेज कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

वहीं इस घटना के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया है। पंकज त्रिपाठी के लाखों प्रशंसक उनके भाई के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं और आरोपियों के खिलाफ सख्त कारवाई की मांग कर रहे हैं। फिलहाल सबसे बड़ी चिंता विजेंद्र नाथ तिवारी की सेहत को लेकर है। सबकी निगाहें पटना के अस्पताल पर टिकी हैं। जहां उनका इलाज चल रहा है। तो एक बार फिर सवाल वही है। क्या यह सिर्फ पुरानी रंजिश का मामला है? या फिर इसके पीछे कोई और वजह भी छुपी हुई है और पुलिस कब तक आरोपियों को गिरफ्तार कर पाएगी? इन सभी सवालों के जवाब आने वाले दिनों में जांच में सामने आएंगे। इस मामले से जुड़ी हर बड़ी अपडेट हम आपको लगातार बताते रहेंगे। फिलहाल इस खबर पर आपकी क्या राय है हमें कमेंट करके जरूर बताएं। अगर आपको यह वीडियो पसंद आई है तो लाइक, शेयर और चैनल को सब्सक्राइब करना ना भूलें। आप देख रहे हैं वन इंडिया हिंदी। [संगीत] वन इंडिया एंड नेवर मिस एन अपडेट डाउनलोड द वन इंडिया ऐप नाउ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *