Cli

अभिजीत दीपके के आंदोलन के पीछे शाहरुख है जिम्मेदार? हुआ चौंकाने वाला खुलासा।

Uncategorized

शाहरुख की वजह से भारत लौटे अभिजीत दीपके? पिछले कुछ महीनो से cjp पार्टी ने पूरे राज्य में अपना राज फेलाया है। इनकी वजह से ही सरकार में हलचल हो गई है।

लेकिन बात ये आती हे की अभिजीत जो इस पार्टी के संस्थापक है उन्हे ये विचार कहा से कैसे आया। चलिए आपको बताते हैं।उनके जीवन पर फिल्म ‘स्वदेश’ का बड़ा असर पड़ा है। दिपके ने बताया है कि फिल्म में शाहरुख खान के किरदार मोहन को देखकर उनके मन में भी अपने गांव के लिए कुछ करने की इच्छा पैदा हुई थी। उन्होंने दावा किया कि ‘स्वदेस’ को वह अब तक 100 से ज्यादा बार देख चुके हैं।

अभिजीत दिपके ने सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट में बताया कि वह बचपन से ‘स्वदेस’ देखते आए हैं और फिल्म से उनका गहरा जुड़ाव है। उनके मुताबिक, फिल्म का एक खास दृश्य उन्हें बार-बार भावुक करता है। फिल्म में शाहरुख खान का किरदार मोहन भार्गव अपने गांव चरणपुर लौटता है। इसी दौरान वह हरिदास नाम के व्यक्ति की मुश्किलों को करीब से देखता है। हरिदास अपने परिवार के लिए दो वक्त की रोटी जुटाने में भी संघर्ष कर रहा होता है। इसके बाद लौटते समय मोहन ट्रेन में एक बच्चे को स्कूल जाने के बजाय स्टेशन पर पानी बेचते देखता है। यह दृश्य दिपके के मन में बस गया।

दिपके ने कहा कि जिस तरह उस दृश्य में मोहन की आंखों में आंसू आते हैं, उसी तरह वह भी हर बार भावुक हो जाते हैं। उनके मुताबिक, इसी के बाद उनके मन में यह इच्छा पैदा हुई कि एक दिन वह भी अपने गांव के लिए कुछ ऐसा करें, जैसा फिल्म में मोहन ने चरणपुर के लिए किया था।

दिपके ने ‘स्वदेस’ को लेकर अपनी भावनाएं जाहिर करते हुए कहा कि उन्होंने इस फिल्म को 100 से ज्यादा बार देखा है। उन्होंने फिल्म के एक संवाद का भी जिक्र किया और कहा कि ‘स्वदेस’ उनके भीतर तक उतर गई। उनके मुताबिक, फिल्म सिर्फ एक कहानी नहीं थी, बल्कि इसने उन्हें अपने समाज और गांव के लिए कुछ करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि उनके दिल में लंबे समय से यह इच्छा थी कि वह अपने गांव के लिए कुछ कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *