राजू नर अभिजात वर आर द टू राइटर्स नर आई वी डिड नो अबाउट मिस्टर सोनम मैं सोनम वांगचटचुक को जानता नहीं था। यह कहना है बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान का जिनको लेकर पिछले कुछ दिनों से सवाल उठ रहे हैं। सवाल क्यों उठ रहे थे? क्योंकि सोनम वांगचुक जो पर्यावरण विद हैं वह पिछले 20 दिनों से जंतरमंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थन में भूख हड़ताल पर बैठे हैं और यह मांग कर रहे हैं कि भारत के जो शिक्षा मंत्री हैं धर्मेंद्र प्रधान वो इस्तीफा दें।
उनके इस प्रदर्शन में कई लोग जो हैं उनके समर्थन में आए और एक समर्थन जो है उनको ओमी वैद्य की तरफ से भी आया। अब ओमी वैद्य को आप जानते होंगे। फिल्म आई थी थ्री इडियट्स साल 2009 में। उसमें जो है ओमी वैद्य ने चतुर का किरदार निभाया था और आमिर खान ने उस फिल्म में किरदार निभाया था रेंचो का। अब यह जो रेंचो वाला किरदार था यह बताया गया कि यह सोनम वांगचुक से जो है वो इंस्पायर्ड था और इस बात का जिक्र ओमी वैद्य ने अभी अपने हाल के वीडियो में भी किया।
तो मैं सिलसिलेवार तरीके से आपको समझाऊंगा कि आमिर खान ने अब सोनम बांगचुक को लेकर क्या कहा है और कहां से यह पूरी डिबेट जो है आमिर खान को लेकर शुरू हुई उस पर भी आएंगे। इसलिए वीडियो को आखिर तक जरूर देखिएगा और इस पर आपकी जो भी राय है उसे कमेंट कर जरूर बताइएगा। नमस्कार बहुत स्वागत है आप सभी का। मैं हूं आपके साथ लोकेंद्र त्यागी। तो जैसा आपको पता है कि थ्री इडियट्स फिल्म आई थी और उस फिल्म में चतुर का किरदार निभाया था ओमी वैद्य ने। उन्होंने कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो डाला जिसमें उन्होंने कहा कि क्या आप जानते हैं कि थ्री इडियट्स का फुनसुक बांगडू वो किरदार जो आमिर खान ने निभाया है। असल में लद्दाख के एक असली इंजीनियर, इनोवेटर, शिक्षक और समाज सुधारक पर आधारित है जिनका नाम सोन भांगचुक है।
मैं इस इंसान से मिला हूं। वह काफी दिलचस्प इंसान हैं। उन्होंने अपने जीवन में कुछ अविश्वसनीय काम किए हैं और वह काफी विनम्र भी लगते हैं। मैं आपको सुझाव दूंगा कि आप उनके बारे में सर्च करें और देखें कि वह क्या कर रहे हैं क्योंकि इस समय वो एक बहुत लंबी भूख हड़ताल पर हैं। इसे कई हफ्ते हो चुके हैं और उनका ब्लड शुगर बहुत कम हो गया है।
उन्होंने यह मैसेज लिखते हुए यह वीडियो में और भी उन्होंने कुछ बातें कही। उन्होंने कहा कि समर्थन करें ज्यादा से ज्यादा लोग सोनम बांगटू का और उन्होंने यह भी कहा कि मैं नहीं चाहता कि फुसुक वांगड़ू मरे और मुझे नहीं लगता कि आप भी ऐसा चाहेंगे कि और आप जानते हैं इन सारी चीजों को। अब जब उनका यह वीडियो सामने आया तो लोगों ने यह सवाल उठाने शुरू कर दिए कि आखिरकार यहां पर चतुर ने तो अपना समर्थन जो है वह दे दिया। लेकिन आमिर खान इस पर अब तक चुप क्यों हैं?
क्यों अब तक कुछ नहीं बोल रहे हैं? तो अब आमिर खान का इस पूरे मामले को लेकर बयान सामने आया है। दरअसल आमिर खान ने ब्रिटिश फिल्म इंस्टट्यूट में एक बयान दिया। उनसे जब रिपोर्टर ने सवाल पूछा सोनम बांगचुक को लेकर तो उस पर क्या जवाब दिया? मैं सिलसिलेवार तरीके से आपको बताता हूं। रिपोर्टर का सवाल था क्या फिल्म सोनम बांगचुक पर आधारित थी थ्री इडियट्स? तो आमिर खान का इस पर जवाब आया है? नहीं। वो कहते हैं वास्तव में यह सच नहीं है। यह गलत धारणा है।
जब हम थ्री इडियट्स फिल्म बना रहे थे तब मैं मिस्टर सोनम के बारे में नहीं जानता था। मुझे पता है कि मैं मैंने हाल ही में चतुर का एक वीडियो देखा था जिसमें उसने ऐसा कहा था लेकिन वो गलत है। हो सकता है चतुर ऐसा सोच रहा हो। लेकिन मैं आपको बताना चाहता हूं कि ना तो राजू यानी कि राजकुमार हिरानी ना ही अभिजात जो दूसरे लेखक थे और ना ही मैं मिस्टर सोनम के बारे में जानते थे। यह उन्होंने बहुत स्पष्ट किया। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि मिस्टर सोनम जो भी अच्छा काम कर रहे हैं वो किसी भी मामले में सराहनीय है।
हमें उनका सम्मान करने के लिए जरूरी नहीं कि उनका काम थ्री इडियट्स के किरदार पर आधारित हो। मुझे उनका काम बहुत पसंद है। वो इस बात को भी यहां पर जोड़ते हैं। लेकिन वो फिल्म का कोई लेना देना था सोनम मांगचुक से। इससे वो मना करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि खुद मिस्टर सोनम ने भी यह बात कही है। उन्होंने भी स्पष्ट किया है कि एक किरदार उन पर आधारित नहीं है। तो यह भी वो यहां पर बताते हैं। लेकिन बाद में रिपोर्टर उनसे सवाल पूछते हैं कि अनशन उनका इस वक्त चल रहा है। वो फास्टिंग पर हैं। तो इस पर आप क्या कहेंगे? तो आमिर ने कहा हां मुझे लगता है कि हम सभी उनके स्वास्थ्य और उनके जीवन को लेकर काफी चिंतित हैं और हम उम्मीद करते हैं कि यह अच्छे से समाप्त हो।
हम सब यही उम्मीद कर रहे हैं कि वो अपना उपवास समाप्त करें और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। तो यह आमिर खान की तरफ से इस पूरे मामले को लेकर बयान सामने आया। तो उन्होंने चिंता जरूर जताई है। लेकिन जो ओमी वैद्य ने कहा उससे उन्होंने इंकार किया है कि ऐसा नहीं है। वह नहीं जानते थे उस वक्त सोन मांगचुक के बारे में। यह बात उन्होंने स्पष्ट की है यहां पर।