मेरे लड़कियों के साथ रिलेशन रहे हैं। गौरव खन्ना की बीवी आकांक्षा ने किया बड़ा खुलासा। राज बताकर फूट-फूट कर रोई एक्ट्रेस। आकांक्षा की ने फैंस को चौंकाया। एक्ट्रेस को रोता देख इमोशनल हो गए चाहने वाले। 10 साल की शादी के बाद बताया सबसे बड़ा सच। टीवी के फेमस कपल गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं।
जब से आकांक्षा की लॉकअप सीजन 2 में एंट्री हुई है तब से दोनों का रिश्ता लगातार विवादों में बना हुआ है और अब एक्ट्रेस ने एक ऐसा खुलासा कर दिया है कि 10 साल की शादी एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। उन्होंने कहा कि शादी से पहले उनके लड़कियों के साथ रिलेशन थे।
जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना और इस राज से पर्दा उठाकर एक्ट्रेस इतना रोई कि फैंस भी इमोशनल हो गए। पूरा मामला आपको विस्तार से बताते हैं। आकांक्षा चमोला एक बार फिर अपने एक बयान से चर्चा का विषय बन गई हैं। पहले उन्होंने अपनी 10 साल पुरानी शादी टूटने की खबर देकर फैंस को हैरान कर दिया था और अब उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ का एक ऐसा सच दुनिया के सामने रख दिया है जिसे सुनकर हर कोई चौंक गया है।
लॉकअप सीजन 2 के लेटेस्ट एपिसोड में आकांक्षा ने अपनी सेक्सुअलिटी को लेकर खुलकर बातचीत की और बताया कि शादी से पहले उनके कुछ लड़कियों के साथ रिलेशनशिप रहे थे। इतना ही नहीं इस पूरे खुलासे के दौरान वो खुद को संभाल नहीं पाई और कैमरे के सामने फूट-फूट कर रो पड़ी। दरअसल शो में उस वक्त माहौल पूरी तरह बदल गया जब आकांक्षा को पता चला कि उनकी को कंटेस्टेंट ने उनका प्राइवेट राज दूसरे कंटेस्टेंट्स के सामने खोल कर रख दिया है। यह जानकर आकांक्षा को गहरा झटका लगा। उन्हें लगा कि उनके भरोसे को तोड़ा गया है और उनकी पर्सनल लाइफ को उनकी मर्जी के बिना सबके सामने ला दिया गया। इसी वजह से वह इमोशनल हो गई और उनकी आंखों में आंसू आ गए। इसके बाद होस्ट रितेश देशमुख ने आकांक्षा से कहा कि अगर वह कंफर्टेबल हैं तो अपनी बात खुद सभी के सामने रख सकती हैं। तब एक्ट्रेस ने बिना किसी झिझक के अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा सच बताया। उन्होंने कहा शादी से पहले मैं थी। मेरे रिलेशंस रहे हैं कुछ लड़कियों के साथ। बहुत ज्यादा इंटिमेट रिलेशंस नहीं रहे हैं लेकिन मैं कुछ लड़कियों के साथ रिलेशनशिप में जरूर रही हूं।
मुझे लड़कियां पसंद है। मैं उनकी तरफ आकर्षित होती हूं। मुझे लगता है कि वह मेरा सेफ स्पेस है। आकांक्षा की बात सुनने के बाद रितेश देशमुख ने उनकी हिम्मत की खुलकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि ऐसे समाज में जहां लोग बिना पूरी बात जाने जल्दी जजमेंट पास कर देते हैं, वहां अपनी सच्चाई स्वीकार करना आसान नहीं होता। रितेश की यह बात सुनकर आकांक्षा एक बार फिर इमोशनल हो गई। और जैसे ही यह एपिसोड टेलीकास्ट हुआ, सोशल मीडिया पर इस खुलासे की खूब चर्चा हो रही है।
कई लोगों ने आकांक्षा की ईमानदारी और हिम्मत की [संगीत] तारीफ की। फैंस का कहना है कि बिना किसी डर के अपनी सच्चाई स्वीकार की वह काबिले तारीफ है। वहीं कुछ सोशल मीडिया यूज़र्स ने उनके इस बयान को उनकी शादी और तलाक से जोड़ना भी शुरू कर दिया है। हालांकि इस पूरे विवाद पर अभी गौरव खन्ना की तरफ से कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने नहीं आया है।