भारत ने एक ऐसा कदम उठाया है जो आने वाले एक बड़े तूफान से देश को बचाने वाला है। एक तरफ पीएम मोदी ने विदेशी बैंकों में जमा भारत का लगभग सारा सोना वापस देश मंगवा लिया है। तो वहीं दूसरी तरफ ब्रिटेन ने 1 लाख सैनिकों को बुलवाया है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि भारत ने अपना सबसे ज्यादा सोना ब्रिटेन में ही रखा हुआ था। लेकिन अब शायद कुछ ऐसा होने वाला है जिसे भारत ने पहले ही देख लिया।
आपको याद होगा कि कुछ दिन पहले पीएम मोदी ने कहा था कि लोगों ने उनकी सोना ना खरीदने की सलाह मानी जिसके बाद सोने के दाम गिरे लेकिन लोगों का पैसा बच गया। लेकिन अब बिना शोर शराबा करे पीएम मोदी विदेशी बैंकों में जमा सारा भारतीय सोना देश वापस ला रहे हैं। इसका कारण अब हम आपको बताते हैं। सबसे पहले सोने पर भारत का यह बड़ा खेल देख लीजिए। भारतीय रिजर्व बैंक ने विदेशों में रखा अपना 60 टन से ज्यादा सोना वापस भारत मंगा लिया है। जिससे अब भारत के कुल सोने के भंडार का 84% हिस्सा देश के ही अंदर सुरक्षित रख लिया गया है। इससे पहले भारत के सोने का एक बड़ा हिस्सा बैंक ऑफ इंग्लैंड में था और कुछ टन सोना स्विट्जरलैंड के बैंक की तिजोरियों में रखा था।
लेकिन अब भारत की ही तिजोरियों में भारत का लगभग 740 टन सोना रखवा दिया गया है। अब बस भारत का थोड़ा बहुत सोना यूरोप में बचा है। दरअसल यहां पर भारत ने पुतिन की एक बड़ी चालाकी से सीख लेते हुए आने वाले तूफान से निपटने की तैयारी की है। आपको याद दिला दें कि 2022 में यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद अमेरिका, यूरोपीय संघ, ब्रिटेन और स्विट्जरलैंड जैसे पश्चिमी देशों ने रूस के सेंट्रल बैंक की लगभग 300 अरब की प्रॉपर्टी को फ्रीज़ कर दिया था। लेकिन रूस ने युद्ध के कई साल पहले ही समझदारी दिखाते हुए अपना लगभग सारा फिजिकल गोल्ड विदेशों से निकालकर रूस की तिजोरियों में भर लिया था।
हालांकि पश्चिमी देशों के सेंशंस के चलते रूसी सोने की खरीद बिक्री पर प्रतिबंध था लेकिन इसके बावजूद रूस को इसी सोने ने बचाया। रूस ने अपने सोने का इस्तेमाल कैश की तरह किया और युद्ध का खर्चा इसी से निकाला। रूस ने लंदन और न्यूयॉर्क के बाजारों को छोड़कर अपना पूरा व्यापार एशिया और मध्य पूर्व की तरफ मोड़ दिया। रूस ने जमकर यहां पर सोने का व्यापार किया जिसके जरिए रूस ने अरबों डॉलर कमाए। आपको बता दें कि रूस ने जंग के बीच भारत को भी रिकॉर्ड तोड़ सोना बेचा। अब सोचिए कि अगर रूस समय रहते विदेशी बैंकों से अपना सोना वापस नहीं मंगवाता तो आज बर्बाद हो चुका होता। अब भारत भी यही खेल कर रहा है।
दरअसल खबरें हैं कि रूस ब्रिटेन के खिलाफ बड़ा एक्शन ले सकता है। उसी ब्रिटेन के खिलाफ जहां पर भारत ने अपना सबसे ज्यादा सोना जमा कर रखा था। रूस के खतरे को देखते हुए ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने 1 लाख रिजर्व सैनिकों से कहा है कि जंग के लिए तैयार रहो। कोल्ड वॉर खत्म होने के बाद ब्रिटेन ने पहली बार अपने रिजर्व सैनिकों को जंग के लिए बुलाया है।
अब सोचिए भारत अगर समय रहते बैंक ऑफ इंग्लैंड में जमा अपना सोना वापस नहीं मंगाता और इतने में ही रूस और ब्रिटेन का सीधा संघर्ष शुरू हो जाता तो भारत का कई टन सोना फंस जाता। मगर भारत ने समय रहते ही अपने सोने की घर वापसी करवा दी है।