हम मर्द लोगों के करीब आ गए नुकसान होगा। असदुद्दीन ओवैसी नामर्द है। एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने मंच पर खड़े होकर अचानक किसी को धमकी दी। ओवैसी ने कहा कि प्यारे अपनी बेगम की फिक्र करो। हम मर्द लोगों के करीब आओगे तो नुकसान होगा। ओवैसी का यह बयान सुनते ही कांग्रेस की एक प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने ओवैसी को नामर्द कह दिया।
इसी बीच असदुद्दीन ओवैसी सहारनपुर पहुंचे जहां पुलिस और उनके बीच एक बहुत अजीब कांड हो गया। यहां पर ओवैसी के साथ जो हुआ है उसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। यह पूरा वीडियो हम आपको आगे दिखाएंगे। लेकिन उससे पहले देखिए कि कांग्रेस की प्रवक्ता ने ओवैसी को नामर्द क्यों कहा है। दरअसल रिपोर्ट्स के मुताबिक यह सारा विवाद शुरू हुआ कांग्रेस के प्रवक्ता पवन खेड़ा के बयान से। पवन खेड़ा ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों से पहले असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि आपने एक फिल्म देखी होगी।
मैं तुलसी तेरे आंगन की। लेकिन अब तो लखनऊ में पिक्चर चल रही है। मैं ओवैसी तेरे आंगन का। इसी बयान के बाद असदुद्दीन ओवैसी ने पवन खेड़ा पर निजी हमला कर दिया। ओवैसी ने पवन खेड़ा की पत्नी कोटा नीलिमा और हैदराबाद चुनाव में उनकी पिछली हार का जिक्र करते हुए पलटवार किया। ओवैसी ने पवन खेड़ा से कहा कि अपनी बेगम की फिक्र करो। हम मर्दों से टकराओगे तो बहुत नुकसान हो जाएगा। ओवैसी के इस बयान पर पवन खेड़ा तो कुछ नहीं बोले लेकिन कांग्रेस की दूसरी प्रवक्ता शमा मोहम्मद भड़क गई। उन्होंने ओवैसी को नामर्द बोल दिया। आप पहले पवन खेड़ा, असदुद्दीन ओवैसी और शमा मोहम्मद के बीच हुई इस जंग को देखिए। फिर आपको बताएंगे कि इस जंग के बाद पुलिस ने गलती से ओवैसी के साथ क्या कर दिया। एक पिक्चर थी ना मैं तुलसी तेरे आंगन की। अब नई लखनऊ में पिक्चर बन रही है। मैं ओवैसी तेरे आंगन का। हैदराबाद में कांग्रेस के एक महाशय अभी बयान दिए। मैं उन महाशय से कहना चाहूंगा कि छोड़ दो तेरे मेरे अंगना में तुम्हारे अंगना में क्या हो रहा है .
वो देख लो तुम्हारी पत्नी तुम्हारी शरीके हयात तुम्हारी आंखों की ठंडक तुम्हारी दिल जान वो इलेक्शन लड़ी हैदराबाद में और जमानत उसकी की जब्त हो गई। मैं खराबी नहीं किया था। प्यारे अपनी बेगम की फ़िक्र कर ले। हम मर्द लोगों के करीब आओगे नुकसान होगा। हम तुम्हारे बड़ों से मुकाबला कर रहे हैं। बच्चे बीच में नहीं आना। बड़ों के पीछे जाओगे चक्की के पार्ट में। असदुद्दीन ओवैसी को क्या करना था? पवन जी को जवाब देना है। लेकिन इसने क्या किया? इसने एक महिला नेता जो पवन जी की बीवी है उनको ले आई। इसमें हमको एक चीज देख सकते हैं कि असदुद्दीन ओवैसी नामर्द है। बहरहाल इस बवाल के बीच असदुद्दीन ओवैसी सहारनपुर के सर्किट हाउस पहुंचे। वहां पहले से ही पुलिस पूरी तैयारी के साथ खड़ी थी। ओवैसी के पहुंचते ही पुलिस वालों ने उन्हें गॉड ऑफ ऑनर देना शुरू कर दिया। ओवैसी हैरान थे कि ऐसा क्या हो गया कि आज उत्तर प्रदेश पुलिस मुझे गार्ड ऑफ ऑनर दे रही है।
मजे की बात देखिए कि ओवैसी आराम से खड़े रहे सलामी लेते रहे। लेकिन असली खेल इसके बाद हुआ। दरअसल यह गार्ड ऑफ ऑनर सुप्रीम कोर्ट के एक जज के लिए था। मगर जज के सर्किट हाउस पहुंचने से पहले वहां असदुद्दीन ओवैसी पहुंच गए। इसी बीच पुलिस ने गलती से जज को दिया जाने वाला गार्ड ऑफ ऑनर असदुद्दीन ओवैसी को दे दिया। आज बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी को जज वाली फीलिंग आ रही होगी।