कभी-कभी जिंदगी में कुछ ऐसे हादसे हो जाते हैं जिन्हें इंसान चाहकर भी भूल नहीं पाता। कुछ ऐसा ही हुआ था एक्ट्रेस काजल अग्रवाल के साथ जो साल 2020 में फिल्म इंडियन 2 के सेट पर हुआ एक दर्दनाक हादसा बन गया। इस हादसे में तीन लोगों की जान चली गई थी। जबकि काजल भी उस वक्त कन की चपेट में आने से बस कुछ कदम दूर थे। अब सालों बाद एक्ट्रेस ने इस खौफनाक मंजर को याद किया।
दरअसल एक इंटरव्यू में जो है काजल ने बताया कि उस रात फिल्म के एक बड़े एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग चल रही थी। रात का समय था और कास्ट और क्रू के कई लोग जो है मॉनिटर के पीछे बने एक टेंट जैसे सेटअप में बैठे हुए थे। तभी अचानक वहां सब कुछ बदल गया। एक भारी कन गिरने लगी और सेट पर मौजूद लोगों के बीच अफरातफरी मच गई। हर कोई अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगा। काजल भी बिना कुछ समझे वहां से निकलने की कोशिश कर रही थी। लेकिन इसी बीच कुछ ऐसा हुआ जिसने काजल को आज तक जो है अपने अंदर एक जगह बनाई हुई है। एक्ट्रेस ने बताया कि अचानक किसी ने उनका हाथ पकड़ा और तेजी से उन्हें टेंट से बाहर खींच लिया।
अगले पल भारी कन उनके ठीक बगल में आकर गिर गई। काजल उस वक्त पूरी तरह कांप रही थी। हादसे के बाद जब उनका स्टाफ उनके पास पहुंचा तो उन्होंने सबसे पहले यही पूछा कि क्या उनमें से किसी ने उन्हें बाहर खींचा था? लेकिन सभी ने ऐसा कहने से इंकार कर दिया। सबसे हैरानी वाली बात यह थी कि काजल आज तक नहीं जान पाई कि आखिर वह इंसान कौन था जिसने आखिरी पल में उनकी जान बचाई। एक्ट्रेस का मानना है कि उस वक्त ऐसी कोई ताकत थी जिसने उन्हें मौत के मुंह से बाहर निकाल लिया। वैसे काजल अपनी जिंदगी में कई मुश्किलों का सामना कर चुकी हैं।
एक्ट्रेस पहले भी अपनी ऑटोइ्यून डिसऑर्डर से जुड़ी परेशानियों के बारे में खुलकर बात कर चुकी हैं। हालांकि अब वह अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को अच्छे से मैनेज कर रही हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो काजल अग्रवाल जो है नितीश तिवारी की फिल्म रामायण में एज अ मंदोदरी के किरदार में नजर आएंगी। इस फिल्म में रणबीर कपूर, भगवान राम, साईं पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म को लेकर फैंस के बीच पहले से ही काफी एक्साइटमेंट है। ऐसे में अब काजल के इस खुलासे ने लोगों का ध्यान और खींच लिया है।