[संगीत] टीवी इंडस्ट्री से एक बेहद दिल दहला देने वाली दुखद खबर सामने आ रही है। कई मशहूर टीवी सीरियल्स में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरने वाले यंग और फिट एक्टर अनुज ठाकुर अब इस दुनिया में नहीं रहे। महज 43 साल की उम्र में अनुज ने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। मौत कितनी अनसर्टेन होती है इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि अनुज रात को बिल्कुल ठीक सोने गए थे।
लेकिन अगली सुबह वो कभी नहीं उठ पाए। अनुज ठाकुर की मौत 27 अक्टूबर को हुई थी लेकिन उनके परिवार और करीबियों ने इस दुखद खबर को कुछ दिन बाद शेयर किया। अनुज के बेहद करीबी दोस्त और कास्टिंग डायरेक्टर रूपेश सोनार ने बताया कि अनुज अपनी फिटनेस को लेकर बहुत सजग थे। वह रोज सुबह 4:30 बजे उठ जाते थे और जॉगिंग पर जाते थे। उस दिन भी सुबह 4:30 बजे उनके फोन का अलार्म बजा। जब अनुज काफी देर तक नहीं उठे तो उनकी मां उन्हें जगाने के लिए उनके कमरे में गई। लेकिन जैसे ही मां ने उन्हें छुआ उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। अनुज का शरीर शांत पड़ चुका था। डॉक्टरों और परिवारों के मुताबिक सोते समय अनुज को अचानक एक तेज दौरा पड़ा और उसी दौरान उनकी सांसे थम गई। इस अचानक आए हादसे ने अनुज के हंसते खेलते परिवार को पूरी तरह तोड़ कर रख दिया है। अगर बात करें अनुज के परिवार की तो उनके परिवार में उनकी बूढ़ी मां और उनका एक भाई है।
जब अनुज के दोस्त रूपेश शनिवार को उनके घर पहुंचे तो मां और भाई का रो-रो कर बुरा हाल था। एक जवान बेटे और भाई को इस तरह खो देने का गम शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। पूरा परिवार इस वक्त गहरे सदमे में है। अनुज ठाकुर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम थे। उन्होंने साल 2008 में अपने करियर की शुरुआत की थी। वह डिज्नी के मशहूर शो धूम मचाओ धूम, बंधन सात जन्मों का बींद बनूंगा, घोड़ी चढूंगा और माही सागर जैसे पॉपुलर सीरियल्स का हिस्सा रह चुके थे। उनके दोस्त रूपेश ने बताया कि मौत से महज 10 दिन पहले ही अनुज उनसे मिले थे और टीवी इंडस्ट्री में एक शानदार वापसी करने की प्लानिंग कर रहे थे। वह बहुत एक्साइटेड थे,
लेकिन किसे पता था कि नियति को कुछ और ही मंजूर था। टीवी एक्टर वकार शेख समेत कई सितारों ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया है। अनुज की इतनी कम उम्र में चले जाना सभी को याद दिलाता है कि जिंदगी का कोई भरोसा नहीं। हम ऊपर वाले से प्रार्थना करते हैं कि वह अनुज ठाकुर की आत्मा को शांति दे और उनके परिवार, उनकी मां, भाई को यह भारी दुख सहने की शक्ति दें। फिलहाल इस वीडियो में इतना ही। आप क्या कहना चाहेंगे? कमेंट सेक्शन में हमें लिखकर जरूर बताएं। वीडियो को लाइक करें, शेयर करें और चैनल को सब्सक्राइब करना बिल्कुल ना भूलें।