अदनान सामी ने बताया है कि उनका वजन कभी 230 किलो था. लेकिन उन्होंने ऐसी डाइट फॉलो की जिससे बिना सर्जरी कराए उन्होंने 120 किलो तक वेट कम कर लिया.सिंगर अदनान सामी ने पाकिस्तान से आकर भारत में अपनी खास पहचान बनाई है. अदनान ने अपनी आवाज का जादू चलाकर भारतीय लोगों को भी अपना फैन बना लिया. एक दौर ऐसा भी था जब सिंगर का वजह बहुत ज्यादा हुआ करता था. तब उनके वजन की वजह से उन्हें काफी तकलीफें उठानी पड़ीं. लेकिन फिर अदनान ने ऐसी डाइट फॉलो की जिसके बाद उनका 120 किलो वजन कम हो गया.
अदनान सामी ने हाल ही में ‘आप की अदालत’ में अपने वजन को लेकर बात की. उन्होंने बताया कि उनका वेट कभी 230 किलो हुआ करता था जो बाद में घटकर 120 किलो रह गया. सिंगर ने कहा- ‘हकीकत ये थी कि मैं खाने को बेहद पसंद करता था और उसकी वजह से मेरा वजन भी बढ़ा और एक फैमिली टेंडेंसी भी होती है.’
पिता से वादा कर घटाया 120 किलो वजनअदनान सामी ने आगे कहा- ‘मेरी मां कहा करती थी पंजाबी में सास्ते थे पहाड़ी भी क्यों है? तो वो हकीकत ये थी कि मतलब कि हम थोड़ा सा भी खा लेते थे तो हमारा वजन बढ़ जाता था और बढ़ जाता है और दूसरे जो हैं वो पूरा घोड़ा खा लेते हैं, उनको कुछ नहीं होता. 230 किलो तक मैं जब पहुंचा था तो मैं एक बहुत सीरियस स्टेज पर आ गया था. सिंगर ने बताया कि उन्होंने अपने पिता से वजन कम करने का वादा किया और लगभग 120 किलो वजन घटा लिया.’
अटैक के बाद अदनान की भारतीय नागरिकता पर उठे सवाल, सिंगर ने दिया जवाब – Adnan sami slams trolls questioning his indian citizenship amid amit shah directive to send back pakistani” />वजन घटाने के लिए कराई सर्जरी?अदनान सामी ने आगे खुलासा किया कि उन्होंने वजन घटाने के लिए कोई सर्जरी नहीं कराई. उन्होंने कहा- ‘लोगों ने अलग-अलग किस्म की चीजें बोली हैं. कुछ लोगों ने कहा कि जी इन्होंने बैरिएट्रिक सर्जरी कराई है. कुछ लोगों ने कहा कि जी लाइपोसेक्शन लाइपोसेक्शन कराई है. लाइपोसेक्शन नहीं कराई. बैरियट्रिक सर्जरी भी नहीं थी. एक बहुत अच्छी एक न्यूट्रिशनिस्ट के साथ मेरा राब्ता हुआ जो हस्टन में थी. उन्होंने फिर मुझे एक बहुत जबरदस्त किस्म की डाइट बनाकर दी.’
अदनान सामी बताते हैं कि उनके न्यूट्रिशनिस्ट ने उन्हें एक बेहद आसान, लेकिन पूरी तरह नियंत्रित डाइट दी, जिसने पहले ही महीने में 20 किलो वजन कम कर दिया। इस डाइट के पांच सख्त नियम थे-यानी उनकी थाली से हर वह चीज बाहर कर दी गई, जिससे शरीर में अतिरिक्त कैलोरी और फैट जमा होता है। इसी साधी, बैलेंस्ड डाइट ने धीरे-धीरे उनका शरीर बदलना शुरू किया।एक XL टी-शर्ट जिसने बदल दी सोचवेट लॉस जर्नी सिर्फ डाइट का खेल नहीं होती यह दिमाग और जज्बे की परीक्षा भी है। अदनान सामी के लिए यह प्रेरणा एक साधारण XL साइज की टी-शर्ट से मिली।मॉल में देखी वह टी-शर्ट उन्हें बहुत पसंद आई, लेकिन उनका वजन इतना अधिक था कि वे 9XL पहनते थे। मां ने मजाक में कहा कि इस टी-शर्ट में तो तुम्हारा हाथ भी नहीं आएगा। यही वाक्य उनके मन में बैठ गया।