साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना इन दिनों अचानक काफी चर्चा में आ गई हैं। चर्चा की वजह है करण जौहर के शो में दिया गया उनका बयान। शो में रश्मिका ने अपनी शादी को लेकर एक बात कही थी। रश्मिका ने कहा कि विजय को मनाने के लिए करीब 100 बार उन्होंने प्रपोज किया और 1 साल तक का समय लग गया। इस बयान को लेकर इंटरनेट पर लोगों ने विजय को ट्रोल करना शुरू कर दिया और उन्हें रेड फ्लैग कहना भी शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर यह दावा किया जाने लगा कि विजय ने रश्मिका को Instagram पर अनफॉलो कर दिया है। जिससे लोगों ने उनके तलाक के कयास लगाने शुरू कर दिए।
हालांकि असलियत यह थी कि विजय के अकाउंट से उस समय जीरो फॉलोइंग दिख रही थी। उन्होंने हालांकि विशेष रूप से सिर्फ रश्मिका को अनफॉलो नहीं किया था। अब इस पूरे मामले को लेकर सोशल मीडिया पर मचे घमासान के बीच रश्मिका ने अफवाहों और ट्रोलिंग पर चुप्पी तोड़ते हुए लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा है। रश्मिका ने लिखा बाहरी लोगों के लिए उनके रिश्ते को जज करना आसान नहीं है। रश्मिका ने साफ किया कि वह दिल से सोचती हैं और विजय दिमाग से और यही संतुलन उनके रिश्ते को खूबसूरत बनाता है। जब मेरी हड्डी टूटती है या जब मुझे आधी रात को एंजायटी होती है तब हेटर्स नहीं बल्कि विजय मेरे साथ होते हैं और साथ ही लोगों से दूसरों के घरों में ताक बंद करने को भी कहा रश्मिका ने। एक्ट्रेस ने आठ पेज का लंबा चौड़ा नोट लिखकर अपने रिश्ते पर सवाल उठाने वालों को जवाब दिया है।
रश्मिका ने अपने नोट में लिखा, “मैं आमतौर पर इन चीजों पर जवाब नहीं देती क्योंकि सबको अपनी राय रखने का हक है। कभी-कभी तो मुझे दूसरों की राय पढ़ने में मजा भी आता है। लेकिन इस बार मेरे इंटरव्यू पर जो बवाल मचा है, वह राय कम और गुस्से से भरी भीड़ ज्यादा लग रही है। जिसे बस अब अपना गुस्सा निकालने के लिए कोई चाहिए था। एक्ट्रेस ने आगे बताया कि लोगों ने उनकी बात का असली मतलब समझने के बजाय सिर्फ इस बात को पकड़ लिया कि उन्होंने विजय को 100 बार शादी के लिए मनाया था।
रश्मिका के मुताबिक यह कभी भी इस बारे में नहीं था कि कितनी बार बोला या पूरा एक साल। तुम लोग वहीं पर अटक गए। वह चाहता था कि हम दोनों एक दूसरे को समझने के लिए टाइम और स्पेस लें और पक्का कर लें कि जिंदगी के उतार-चढ़ाव, खुशी और टेंशन के बावजूद हम यही चाहते हैं और यही सही वक्त है और हमने यही किया। हमने एक दूसरे को चुना। रश्मिका के नोट की सबसे ज्यादा चर्चा उनके उस बात को लेकर हो रही है, जिसमें उन्होंने अपने प्यार का खुलकर इजहार किया। ट्रोलर्स को जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने लिखा ऐसा इंसान ढूंढो जिसके लिए तुम किसी भी हद तक जा सको और जो तुम्हारे लिए भी उतना ही करे और हां मैं विजय के प्यार में पागल हूं यह कब से बुरी बात हो गई।
रश्मिका ने आगे कहा अगर मैं जिससे शादी कर रही हूं उसी से प्यार में नहीं हूं तो फिर शादी करूंगी ही क्यों? वह मेरी पूरी जिंदगी का साथी होने वाला है। आम दिनों और खास दिनों में मेरा दोस्त, मेरे बच्चों का पिता और वह इंसान जिसके साथ मैं बूढ़ी होंगी। एक्टर विजय देवरकोंडा ने भी सोशल मीडिया पर रश्मिका के साथ एक बेहद प्यारी और रोमांटिक तस्वीर और वीडियो शेयर करते हुए इन सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि वह दोनों बेहद खुश हैं और ऑनलाइन उड़ने वाली इन झूठी अफवाहों का उनके रिश्ते पर कोई असर नहीं पड़ता। रश्मिका ने उन लोगों को भी जवाब दिया है जो उनके रिश्ते को अपने नजरिए से देखकर फैसला सुना रहे थे। उन्होंने लिखा हम दोनों ने अपनी जिंदगी अपने दम पर अपनी मर्जी और अपनी मेहनत से बनाई है।
हम समझदार काबिल एडल्ट हैं जिन्हें यह आजादी मिली है कि हम चुन सकें कि कैसे जीना है और किसके साथ जीना है और हमने उसे चुना है। हम एक दूसरे को बार-बार चुनते रहेंगे आखिर तक। दोनों की शादी को हुए अभी ज्यादा वक्त नहीं बीता है। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी 26 फरवरी 2026 को हुई थी। दोनों ने राजस्थान के उदयपुर में स्थित एक लग्जरी हेरिटेज होटल में बहुत ही निजी और भव्य अंदाज में शादी रचाई थी।