क्या अक्षय के बेटे को डेट कर रही हैं अनन्या? आरव सिंह छुट्टियां मना रही हैं एक्ट्रेस। सोशल मीडिया पर फोटो ने मचाई हलचल। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे ऐसे तो अक्सर ही खबरों में बनी रहती हैं। कभी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर तो कभी अपनी फिल्मों को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं।
हालांकि इन दिनों वो अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर छाई हुई हैं। दरअसल एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी छुट्टियों की एक झलक शेयर की है जिसने लोगों का ध्यान खींचा है। दरअसल एक्ट्रेस की जो पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है उसमें उनके साथ अक्षय कुमार और ट्विंकल हन्ना के लाडले बेटे आरव भाटिया नजर आ रहे हैं।
जैसे ही दोनों की यह फोटो सामने आई वैसे ही उनको लेकर तरह-तरह की बातें बनने लगी। खास बात यह है कि आरव आमतौर पर लाइमलाइट और सोशल मीडिया से दूर रहना पसंद करते हैं। लेकिन अनन्या के साथ इस फोटो ने लोगों को हैरान कर दिया है। अनन्या ने अपने Instagram पर एक स्टोरी शेयर की। इस पोस्ट में उन्होंने आरव के साथ पोज करते हुए फोटो डाली जिसमें दोनों ही मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। अनन्या ने अपने हाथ में बेक किए [संगीत] हुए केक के टुकड़े पकड़े थे। वहीं आरव ने एक टिफिन पकड़ा था जिसमें मफिन रखे हुए थे। इस फोटो को शेयर करते हुए अनन्या ने मजेदार कैप्शन दिया। उन्होंने लिखा दोस्तों मेरी बेकिंग अप्रूव हो गई है। फोटो में आरव ग्रे कलर के कार्डिगन में नजर आ रहे हैं।
इसके साथ ही उन्होंने ब्लैक कलर की टीशर्ट पहनी है। वहीं अनन्या भी ब्राउन कलर की घोड़ी में दिखाई दे रही हैं। दोनों ही कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं। बता दें कि ये किसी इवेंट के नहीं बल्कि छुट्टियों की फोटो हैं। हालांकि दोनों किस जगह छुट्टियां मना रहे हैं इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। अनन्या और आरव की यह फोटो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। फोटो को लेकर यूजर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। कुछ लोग दोनों को रिलेशनशिप में होने की बात कह रहे हैं तो कुछ लोगों का कहना है दोनों ही फिल्मी परिवार से आते हैं इसलिए वे दोस्त हैं।
[संगीत] वहीं कुछ यूज़र्स आरव के लुक की भी तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना के बेटे का जन्म 15 सितंबर 2022 में हुआ था। कपिल की एक बेटी है जिसका नाम नितारा है। आरव अपने पेरेंट्स की तरह फिल्मों में करियर नहीं बनाना चाहते थे इसलिए उन्होंने अलग रास्ता चुना। वो लाइम लाइट से काफी दूर रहते हैं। वहीं अनन्या पांडे को लेकर बात करें तो वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अपनी फिल्मों और पर्सनल लाइफ के साथ-साथ लव लाइफ को लेकर भी छाई रहती हैं। उनकी लव लाइफ अक्सर ही लोगों के बीच चर्चा में बनी रहती है। बीते दिनों आदित्य रॉय कपूर के साथ उनके रिलेशनशिप में होने को लेकर अफवाहएं उड़ी थी। इतना ही नहीं एक्ट्रेस का नाम अमेरिकी मॉडल वकर ब्लैंको के साथ भी जुड़ चुका है। हालांकि एक्ट्रेस ने कभी भी इन रिलेशनशिप को लेकर कोई बयान नहीं दिया। काम को लेकर बात करें तो अनन्या आखिरी बार फिल्म चांद मेरा दिल में नजर आई थी। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। ]