फिल्मी सितारों की चमक-दमक के पीछे जुर्म की दुनिया का एक ऐसा खौफनाक चेहरा सामने आया है जिसने पुलिस से लेकर आम आदमी तक को हिलाकर रख दिया है। एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने जिन तीन शूटर्स को अरेस्ट किया है उनकी पहचान और उम्र सुनकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। यह कोई बड़े और नामी अपराधी नहीं बल्कि आपके और हमारे बीच रहने वाले वो लड़के हैं।
रिहान फूल सिंह और रितिक ये वही तीन चेहरे हैं जिन्होंने अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग कर सनसनी फैला दी। अब गिरफ्तारी के बाद इनको लेकर जो खुलासे हो रहे हैं वो एक बार फिर इस तरह की पुरानी घटनाओं के जैसे ही हैं। 18 साल के रिहान और फूल सिंह हरियाणा में सोनीपत के रहने वाले हैं। 22 साल का रितिक बिहार के बेगूसराय का है जो मुंबई में रैपिडोर चलाता था। पुलिस के मुताबिक टाइगर पर फायरिंग की साजिश को अंजाम देने में मुख्य भूमिका रिहान ने निभाई। बिहार पहले भी अवैध हथियार रखने के मामले में जेल जा चुका है।
वो पहले पत्थर और टाइल लगाने का काम करता था। सिर्फ नौवीं क्लास तक पढ़ा है। रिहान से ही लॉरेंस गैंग ने संपर्क किया था। रिहान का परिवार कह रहा है कि उसे गलती की सजा मिलनी चाहिए। अब बकाए में आ गया। जी लड़का है। बहकावे में आ गया। आपको पता है कि वो जो अनिल पंडित एक गैंगस्टर है उनके संपर्क में वो रहा। और यहां के एक और शूटर को उसने अपने साथ में लाया था। जानकारी है कुछ? ना जी मेरे को कोई जानकारी नहीं। किस तो बहकावे में आ गया तो क्या सजा मिलनी चाहिए? आपको लगता है कि ये गंभीर अपराध है? हां जी गंभीर अपराध है। क्या सजा मिलनी चाहिए आपके हिसाब से?
जो कानून देवे जी लॉरेंस गैंग से जुड़ने के बाद रिहान ने सोनीपत के ही फूल सिंह को हायर किया। फूल सिंह के पिता दिव्यांग है। उनका कहना है कि बेटा तो पत्थर और टाइल्स लगाने का काम सीखने के लिए गया था। वो कब लॉरेंस गैंग के लिए काम करने लगा यह नहीं पता। गलत करा जी जो भी हुआ है जो भी जो मारे टेला पथरा काम करा था एक महीना रहा है सर 14 13 तारीख मारा बड़ा धूमधाम से मेला भरा है उसके बाद हमने नहीं पता जी किस टाइम गया ककर गया कितनी हमने कोई किसी के भकाई शिकायत ले गया कोई हमें इस बात का कोई मालूम नहीं है जी तो बिहार के बेगूसराय का रहने वाला तीसरा आरोपी रितिक लंबे समय से मुंबई में ही रहता था और बाइक टैक्सी चलाता था और इसने ही दोनों शूटर्स की मदद की थी। हमले के लिए बाइक खरीदी और पूरा रूट मैप तैयार किया गया। अब परिवार को यह भरोसा नहीं हो रहा है कि उनके घर का लड़का इतनी खतरनाक साजिश का हिस्सा बन गया। ठीक से आखिर आखिरी बार कब बात हुई थी?
हम लोग बात नहीं करते हैं उससे। क्यों? हमको डेढ़ दो महीना हो गया बात करने। क्यों बातचीत नहीं करते? नहीं करते हैं। हमें उसका घर है डुमरी हमारा है इटबा। हम बात नहीं करते तो मामा है ना मामा है उससे क्या मतलब है बातचीत बंद है बंद है हम दो महीना से आए हैं वही भीड़ देखे आए साहब पहले कोई इस तरह का मामला रितिक के ऊपर कोई मामला नहीं कोई मामला नहीं तीनों आरोपियों में एक बात और समान है वो यह कि तीनों बेहद सामान्य परिवार से आते हैं और यही वजह है कि बिश्नोई गैंग इन्हें लालच देकर आसानी से अपने जाल में फंसा लेता है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के क्राइम पैटर्न को भी देखिए।
लॉरेंस बिश्नोई गैंग का बॉस है जो फिलहाल गुजरात की साबरमती जेल में बंद है। उसके गैंग के हैंडलर विदेश में रहते हैं जिन्हें पकड़ना आसान नहीं है। विदेश में बैठे हैंडलर ही हथियार और शूटर्स की हायरिंग करते हैं और मुंबई में फायरिंग के टारगेट पर सेलिब्रिटीज होते हैं। जो पोस्ट है वो सोशल मीडिया पे जो आप बता रहे हैं घूम रहा है। तो डेफिनेटली हमारे इन्वेस्टिगेशन में उसका वेरिफिकेशन एक इंपॉर्टेंट पार्ट है क्योंकि हम फेस वैल्यू पे उसको नहीं ले सकते। तो डेफिनेटली हम उसको वेरीफाई कर रहे हैं कि कहां से कैसे है वह और जिनका भी रोल है.
इसमें डेफिनेटली हम सबको अरेस्ट करेंगे और उन सबका रोल और अकाउंटेबिलिटी उनकी फिक्स की जाएगी। उनको हमने तावे में लिया है और हम आगे का कहां पर इन्होंने आर्म्स वगैरह कहां मिलेगा? इनके पास से इमीडिएटली हमें नहीं मिले हैं। अब गिरफ्तार शूटर से पूछताछ में खुलासा होगा कि आखिर लॉरेंस गैंग के संपर्क में यह आए कैसे? बुरी साजिश के पीछे की मंशा क्या है? और टाइगर श्रॉफ को टारगेट क्यों बनाया गया?