दोस्तों, फिल्म और टीवी इंडस्ट्री से एक ऐसी दुखद खबर सामने आई जिसने फैंस से लेकर के बड़े-बड़े कलाकारों तक को सन कर दिया था। एक ऐसा चेहरा जिसकी दमदार आवाज, शानदार एक्टिंग ने करोड़ों दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई। आज हमारे बीच नहीं है। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लंबी लड़ाई और जिंदगी बचाने की कोशिश और आखिरकार मौत के आगे हार गए।
इस कलाकार के जाने से मनोरंजन जगत का ऐसा झटका लगा जिसकी भरपाई करना आसान नहीं है। लेकिन इस कलाकार की कहानी सिर्फ उनकी मौत तक सीमित नहीं है। उन्होंने पर्दे पर ऐसा किरदार निभाया जिसे लोग आज भी याद करते हैं। एक ऐसा किरदार जिसमें वीरता थी, स्वाभिमान था और दोस्ती के लिए सब कुछ दांव पर लगा देने का जज्बा था। आखिर कौन थे यह दिग्गज एक्टर? हम बात कर रहे हैं मशहूर एक्टर पंकज धीर की जिन्होंने बी आर चोपड़ा के ऐतिहासिक टीवी सीरीज महाभारत में कर्ण का किरदार निभाकर जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की थी।
15 अक्टूबर 2025 को पंकज धीर ने 68 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। आज 15 अक्टूबर 2026 को उनकी पहली पुण्यतिथि पर उन्हें याद करके उन्हें शानदार अभिनय और सिनेमा जगत में दिए गए उनके योगदान को नमन करते हैं। पंकज धीर के निधन की खबर ने उनके चाहने वालों को गहरे सदमे में डाल दिया। उनके साथ काम कर चुके एक्टर फिरोज खान जिन्होंने महाभारत में अर्जुन का किरदार निभाया था। उन्होंने भी उनके निधन पर दुख जताया। फिरोज खान ने पंकज धीर को अपना करीबी दोस्त बताते हुए कहा कि उन्होंने सिर्फ बेहतरीन कलाकार नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान को भी खो दिया। लेकिन पंकज धीर की मौत की वजह ने उनके चाहने वालों को और भी ज्यादा तोड़ दिया। पंकज धीर लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे और कुछ समय तक इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार हुआ। लेकिन दुर्भाग्य से बीमारी दोबारा आ गई और उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें बड़ी सर्जरी से भी गुजरना पड़ा। परिवार और डॉक्टरों की कोशिशों के बावजूद वह इस गंभीर बीमारी से जंग हार चुके थे।
उनके निधन ने एक बार फिर याद दिलाया कि पर्दे पर दूसरों की हिम्मत देने वाले कलाकार असल जिंदगी में कितने मुश्किल लड़ाईयों से गुजरते हैं। बी आर चोपड़ा की महाभारत में कर्ण के रूप में उनकी एक्टिंग को दर्शकों ने खूब पसंद किया। करण का किरदार महाभारत में सबसे भावुक और जटिल किरदारों में गिना जाता है। अपनी प्रतिभा के बावजूद अपमान सहना, दोस्ती के प्रति वफादार रहना और परिस्थितियों से लगातार संघर्ष करना। पंकज धीर ने अपने अभिनय से इन सभी भावनाओं को पर्दे पर बखूबी उतारा। यही वजह है कि सालों बीत जाने के बाद भी महाभारत के यादगार किरदारों का जिक्र होता है तो पंकज धीर को कर्ण के रूप में जरूर याद किया जाता है। उनके परिवार की बात करें तो उनके बेटे निकेतन धीर भी मनोरंजन जगत में अपनी पहचान बना चुके।
निकेतन को चेन्नई एक्सप्रेस में और अन्य फिल्मों में देखा गया। दोस्तों कुछ कलाकार ऐसे होते हैं जो दुनिया से चले जाने के बाद भी अपने काम के जरिए लोगों के दिलों में हमेशा जिंदा रहते हैं। पंकज धीर भी उन्हीं कलाकारों में से हैं। उनका निभाए वाला किरदार आज पीढ़ी दर पीढ़ी याद किया जाता है। आज उनकी पहली पुण्यतिथि पर हम उन्हें भवभीनी श्रद्धांजलि देते हैं और भारती टेलीविजन में उनके योगदान को नमन करते हैं। पंकज धीर जी को विनम्र श्रद्धांजलि।