सोशल मीडिया पर इस वक्त टीम 07 के दो सबसे बड़े नाम अदनान शेख और मिस्टर फैजू। भले ही आमने-सामने ना हो लेकिन उनके पुराने बयानों और नए वीडियोस ने इंटरनेट पर एक नई बहस छेड़ दी है।
एक वक्त था जब अदनान शेख ने अपने एक वॉग में कहा था कि जो लोग अपनी बीवी को इंटरनेट पर अनबॉक्स करते हैं यानी उनका चेहरा दिखाकर YouTube और सोशल मीडिया से पैसा कमाते हैं वो दयूस होते हैं। उन्होंने अपनी पत्नी का उदाहरण देते हुए कहा था कि उन्होंने अपनी बीवी को हमेशा पर्दे में रखा।
लेकिन अब जब मिस्टर फैजू की शादी के ब्लॉग्स वायरल हो रहे हैं जिसमें उनकी पत्नी मदीना जैसी पाक जगह पर भी बिना हिजाब के खुले चेहरे के साथ दिख रही हैं तो जनता ने अदनान के उस बयान को फैजू से जोड़ दिया है। अब यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर फिर से वायरल होने लगा है। लोग पूछ रहे हैं कि क्या अदनान की नजर में अब फैजू भी दयूस हो गए हैं?
सबसे पहले बात करते हैं अदनान शेख के उस बयान की जिस पर अब सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कुछ वक्त पहले अदनान ने अपने इंटरव्यू में कहा था कि एक मर्द ही जानता है कि दूसरा मर्द एक औरत को किस नजर से देखता है। उन्होंने उन यूर्स और इन्फ्लुएंसर्स पर तंज कसा था जो जो सिर्फ व्यूज, लाइक्स और पैसे के लिए अपनी बीवी का फेस रिवील कर देते हैं और उन पर वॉग्स बनाते हैं। अदनान ने ऐसे लोगों को सीधे तौर पर दयूस कहा था। अब जिन लोगों को इस शब्द का मतलब नहीं पता, उन्हें बता दें कि इस्लामिक मान्यताओं के मुताबिक दयूस उस पुरुष या व्यक्ति को कहा जाता है जिसके अंदर अपने घर की महिलाओं को लेकर कोई गैरत यानी लज्जा या शर्मीलापन नहीं होता और वह उनके बेपर्दा होने या दूसरों के सामने आने पर कोई आपत्ति नहीं जताता।
अदनान ने बड़े गर्व से कहा था कि लोग भले ही उनके बारे में कुछ भी सोें लेकिन उन्होंने अपनी पत्नी को हमेशा सेफ और पर्दे में रखा है। लेकिन इस पूरी कहानी में नया मोड़ तब आया जब हाल ही में मिस्टर फैजू ने मदीना में अपनी शादी की अनाउंसमेंट की और अपनी पत्नी तान्या के साथ बैक टू बैक वॉग्स YouTube पर अपलोड कर दिए। इन वॉग्स में फैजू और उनकी पत्नी मदीना की पवित्र धरती पर नजर आ रहे हैं। लेकिन लोगों ने इस बात पर गौर किया कि मदीना जैसी जगह पर भी फैजू की पत्नी का चेहरा पूरी तरह से खुला हुआ था। उन्होंने कोई हिजाब या पर्दा नहीं किया था।
बस फिर क्या था? इंटरनेट की जनता ने तुरंत अदनान शेख का पुराना बयान निकाला और उसे फैजू के इस वॉग पर फिट कर दिया। लोग अब अदनान से सवाल पूछ रहे हैं कि भाई अब तुम्हारा वो दयूस वाला ज्ञान कहां गया? लोगों का कहना है कि जब फैजू ने अपनी पत्नी पर पूरे दो वॉग्स बना दिए। उनका चेहरा पूरे इंटरनेट को दिखा दिया और उसी वीडियो को मोनेटाइज करके पैसे भी कमा रहे हैं। तो क्या अदनान ने अपने इतने पुराने दोस्त और टीम 07 के लीडर फैजू को यह बात नहीं समझाई? सोशल मीडिया पर इस वक्त दोनों के फैंस के बीच जबरदस्त बहस चल रही है। लोग अदनान शेख को जमकर ट्रोल कर रहे हैं और उन पर डबल स्टैंडर्ड्स यानी दोहरी मानसिकता का आरोप लगा रहे हैं।
लोगों का कहना है कि एक तरफ अदनान दूसरों को इस बात पर ताना मारते हैं और ज्ञान देते हैं। वहीं उनके ही ग्रुप के सबसे बड़े स्टार यानी मिस्टर फैजू खुद अपनी पत्नी के साथ ब्लॉग्स बनाकर उसे मोनेटाइज कर रहे हैं।
हालांकि दूसरी तरफ कुछ लोग फैजू के सपोर्ट में भी खड़े हैं। उनका कहना है कि पर्दा करना या ना करना हर इंसान और उनके परिवार की अपनी निजी पसंद या पर्सनल चॉइस होती है। फैजू की पत्नी क्या पहनती हैं? इस पर किसी को बोलने का हक नहीं है। लेकिन सवाल तो वही खड़ा होता है कि जब आपके ही ग्रुप के लोग पब्लिकली ऐसी बड़ी बातें बोलते हैं तो फिर सवाल उठना तय है। तो अदनान शेख के उस द यूज़ वाले बयान और मिस्टर फैजू द्वारा अपनी पत्नी का चेहरा दिखाकर बनाए गए l