Cli

सलमान खान को लगा था इस चीज का डर,खुद बताई दर्दनाक सच्चाई।

Uncategorized

सलमान खान के खिलाफ फैली नेगेटिविटी। डर के मारे पिता सलीम के पास पहुंचे। खौफ में दिल का हाल बयां किया। फिर पिता ने जो कहा, उसे सुनकर भाईजान दंग रह गए। दबंग खान को कंफ्यूज देख फैंस भी हैरान रह गए।

सलमान का ऐसा रूप आपने नहीं देखा होगा।बॉलीवुड के भाईजान, सलमान खान, एक बार फिर अपने एक बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बयान में वह किसी को डांट-फटकार नहीं रहे हैं, बल्कि अपना खुद का डर जाहिर कर रहे हैं। जी हां, वह डर गए थे। एक समय था जब सलमान खान के बारे में हर तरफ निगेटिव बातें कही जा रही थीं।

टीवी से लेकर अखबारों तक, उनके बारे में तरह-तरह की खबरें छप रही थीं। कोर्ट-कचहरी, रिलेशनशिप और फिल्मों को लेकर लगातार सवाल उठाए जा रहे थे। तब खुद सलमान खान को भी लगने लगा था कि उन्हें कैमरा फेस नहीं करना चाहिए।

जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना। वो दौर सलमान के लिए आसान नहीं था। और इसी मुश्किल समय में भाईजान अपने पिता सलीम खान के पास गए और अपने दिल की बात कही। जिसे सुनकर आज हर फैन हैरान है।

दरअसल, बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार में सलमान खान घरवालों को समझाते हुए अपनी जिंदगी की एक पुरानी कहानी सुनाते नजर आए। एक्टर ने कहा कि घर के कई सदस्य खुलकर गेम नहीं खेल रहे हैं।

उन्हें डर है कि अगर उन्होंने अपनी पर्सनैलिटी दिखाई तो वीकेंड का वार पर उन्हें डांट पड़ेगी। सलमान ने साफ कहा कि अगर आप डर-डर कर खेलेंगे और घर में कुछ करेंगे ही नहीं, तो शो के लिए कंटेंट कहां से आएगा?इसे समझाने के लिए उन्होंने अपनी जिंदगी के उस दौर को याद किया जब वह खुद लोगों की राय से परेशान थे। सलमान ने बताया कि एक समय मीडिया में लगातार उनके खिलाफ नेगेटिविटी चल रही थी। हर जगह उनके बारे में बातें हो रही थीं। उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी खबरें टीवी, अखबारों और दूसरी जगहों पर छाई हुई थीं। इसी दौरान उन्हें टीवी शो 10 का दम को होस्ट करने का ऑफर मिला।

लेकिन उस समय सलमान इस ऑफर को लेकर कंफ्यूज थे। उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि ऐसे माहौल में उन्हें शो करना चाहिए या नहीं।आखिर में सलमान ने इस बारे में अपने पिता सलीम खान से बात की।

उन्होंने अपने पिता से पूछा कि क्या उन्हें 10 का दम करना चाहिए? उस समय सलीम खान ने अपने बेटे को लंबा भाषण नहीं दिया। बल्कि, उन्होंने सिर्फ एक सवाल पूछा जिसने सलमान को गहराई से सोचने पर मजबूर कर दिया।सलीम खान ने पूछा कि क्या उसे अपनी पर्सनैलिटी पर भरोसा है?

क्या उसे अपनी सोच पर भरोसा है? क्या उसे अपने दिल और अपनी परवरिश पर भरोसा है? जब सलमान ने इसका जवाब हां में दिया, तो सलीम खान ने उनसे आगे बढ़ने के लिए कहा। उन्होंने सलमान को समझाया कि अगर उसे खुद पर यकीन है, तो लोगों की बातों से डरने की कोई जरूरत नहीं है। बस खुद जैसे हो वैसे ही रहो और लोगों को दिखाओ कि तुम असल में हो कौन।और यही वजह है कि सलमान बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स को समझाते हुए बार-बार यही बात कहते नजर आए। डरो मत, खुलकर खेलो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *