Cli

प्रीति जिंटा ने गुगल और विकिपीडिया को भेजा लीगल नोटिस, इन एक्टर्स पर भी आई मुसीबत, वजह जानकर होश उड़ जाएंगे।

Uncategorized

प्रीति जिंटा पर एक मजाक पड़ा भारी। बॉबी देओल और रानी मुखर्जी को भी घसीटा। डिंपल गर्ल ने भेजा लीगल नोटिस। चिंता में आ गए एक्ट्रेस के फैंस। बॉलीवुड के डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा एक बार फिर सुर्खियों में है। लंबे वक्त बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने वाली प्रीति इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने पुराने दिनों के एक दिलचस्प किस्से को लेकर भी चर्चा में है। खास बात यह है कि इसका कनेक्शन बॉलीवुड के स्टार बॉबी देओल से है और इसी वजह से प्रीति जिंटा को Google और विकपीडिया तक को लीगल नोटिस भेजना पड़ा था।

प्रीति जिंटा ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। हालांकि एक वक्त ऐसा भी आया जब उन्होंने लाइमलाइट से दूरी बना ली और अपनी पर्सनल लाइफ पर फोकस किया। लेकिन इसी बातचीत के दौरान प्रीति ने अपने करियर से जुड़ा एक ऐसा किस्सा भी सुनाया जिसने हर किसी का ध्यान खींच लिया। प्रीति के मुताबिक एक वक्त इंटरनेट पर उनके बारे में ऐसी जानकारी सामने आई जिसे देखकर वह खुद हैरान रह गई थी। दरअसल हाल ही में बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए जब प्रीति से पूछा गया कि ब्रेक लेने के बाद क्या उन्हें ग्लैमरस लाइफ की याद आती थी?

इस पर एक्ट्रेस ने कहा उस माहौल में ढलने के लिए मुझे थोड़ी प्रैक्टिस की जरूरत थी। जब मैं एक्टिंग करती थी तो सब कुछ मेरे आसपास ही घूमता था। सारा ध्यान मुझ पर होता था। मैं क्या करती हूं, क्या खाती हूं। फिर मैं क्रिकेट से जुड़ी और सीखा कि मैं क्या कर रही हूं। इससे ज्यादा जरूरी खेल पर ध्यान देना था। मैं खेल का हिस्सा नहीं थी बल्कि बाहर बैठी होती थी। तो वहां थोड़ा तालमेल बैठाने की जरूरत पड़ी। मैंने अपनी लाइफ के हर दौर को जिया है। नई चीजें आजमाई है, मेहनत की है। बाहर निकली हूं और दिन में 18 घंटे तक काम किया है। स्पीच एक्ट्रेस ने बॉबी देओल के कारण Google और विकपीडिया को भेजे नोटिस के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया कि बॉबी देओल ने उन्हें एक निक नेम दिया था जो इतना फेमस हो गया था कि लोग उनका असली नाम भूल गए थे। इस कारण उन्हें लीगल नोटिस भेजना पड़ा था।

एक्ट्रेस ने 1998 में आई फिल्म सोल्जर की शूटिंग के दौरान का किस्सा शेयर किया। उन्होंने बताया कि बॉबी दयाल उन्हें मजाक-मज़ाक में प्रीति की जगह प्रीतम सिंह बुलाने लगे थे। एक्ट्रेस ने बताया आज भी ऐसे शो आते हैं जो मुझे अपना नाम बदलने वाले एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल करते हैं और उसमें मेरा नाम प्रीतम सिंह होता है। वो हमेशा कहते थे कि तुम लड़कों जैसी हो। लेकिन मुझे नहीं पता था कि उन्होंने मुझे प्रीतम क्यों बुलाना शुरू किया। फिर रानी भी मुझे प्रीतम बुलाने लगी क्योंकि इससे मुझे चिढ़ होती थी। इसीलिए मुझे लगता है कि वह मुझे और ज्यादा ऐसे बुलाने लगे। आज भी वह मुझे प्रीतम ही बुलाते हैं।

हालांकि यह मजाक प्रीति की पहचान पर भारी पड़ गया जिसके कारण उन्होंने लीगल नोटिस भेज दिया। एक्ट्रेस ने बताया मुझे असल में अपने वकीलों से विकपीडिया, Google और बाकी सभी को लेटर भिजवाने पड़े क्योंकि उन्होंने कहा था कि प्रीतम सिंह जिंटा ने अपना नाम बदलकर प्रीति जिंटा कर लिया है। एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ को लेकर बात करें तो उन्होंने अमेरिकी फाइनेंशियल एनालिसिस्ट जीन कुडेनफ से शादी की है। उन्होंने 2016 में इलॉन्स एंजलस में शादी की और कपिल ने 2021 में सेोगेसी से अपने जुड़वा बच्चों का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *