सिर्फ ₹5 लाख का काम लेकिन एक शर्त मानने पर मिलते ₹ लाख। इंडस्ट्री में काम पाहाने के लिए एक एक्ट्रेस से ऐसी मांग की गई कि उसके होश ही उड़े रह गए। सामने से कहा गया कि काम तो सिर्फ 10-15 दिन का है। बजट ₹5 लाख है। लेकिन अगर आप कॉम्प्रोमाइज करने के लिए तैयार हैं तो यही बजट बढ़कर ₹ लाख का हो जाएगा। यानी कि सिर्फ ₹ लाख ज्यादा और उसके बदले ऐसी शर्त जिसे सुनकर एक्ट्रेस भी बहुत चक्की रह गई।
अब आप खुद सोचिए कि एक तरफ तो करियर बनाने का सपना है। दूसरी तरफ इंडस्ट्री में काम मिलने का मौका दिया जा रहा है और सामने से ऐसा ऑफर रखा गया और यह कोई फिल्मी कहानी नहीं है। यह दावा खुद उस एक्ट्रेस ने अपने एक इंटरव्यू में किया है। उन्होंने बताया है कि जब उन्हें यह ऑफर दिया गया तो उन्होंने सामने वाले शख्स की बात सुनकर ऐसा जवाब दिया जिसकी शायद उसने उम्मीद भी नहीं की होगी। एक्ट्रेस ने कहा कि वो सामने वाले की ईमानदारी की इज्जत करती हैं।
लेकिन वो ऐसा कुछ नहीं कर सकती जो कि उनके रूल्स के खिलाफ है। कौन है वो अदाकारा जिसने ग्लैमर की इस चमकती दुनिया के पीछे की ऐसी कहानी सबके सामने रखी है? तो जिस एक्ट्रेस ने ये खुलासा किया है उनका नाम है लवीना टंडन।
जी हां, वही लवीना टंडन जिन्हें टीवी के दर्शक सबसे ज्यादा जोधा अकबर की रुकैया बेगम के किरदार के लिए जानते हैं। लवीना ने एक इंटरव्यू में कास्टिंग काउच को लेकर अपनी आपबीती शेयर की जिसे अब एक बार फिर से चर्चा मिल रही है। लवीना के मुताबिक उन्हें अपने करियर में इस तरह की चीज का सामना दो बार करना पड़ा। पहली घटना उन्होंने कई साल पहले की बताई। उनके मुताबिक कोई शख्स साउथ की एक फिल्म बना रहा था और उसने उन्हें काम का ऑफर दिया।
लवीना ने बताया कि उनसे कहा गया था कि फिल्म में करीब 10 से 15 दिन का काम है। इसके बाद उन्होंने जाहिर तौर पर यह पूछा कि इस काम का बजट कितना है? और यहीं से बातचीत ने एक ऐसा मोड़ ले लिया जिसके शायद उन्होंने कल्पना भी नहीं की थी।
नवीना के मुताबिक सामने वाले ने उनसे कहा कि बजट 5 लाख का है। लेकिन इसके बाद उनसे यह कहा गया कि अगर वह कॉम्प्रोमाइज कर लेंगी तो यह बजट ₹ लाख का कर दिया जाएगा। अब उनके बयान के मुताबिक काम की फीस और एक निजी शर्त को आपस में जोड़ दिया गया। लवीना ने बताया कि उन्होंने इस ऑफर को एक्सेप्ट नहीं किया। उन्होंने सामने वाले से कहा कि वह उसकी ईमानदारी की इज्जत करती है लेकिन वह ऐसा कुछ नहीं कर सकती।
इसके साथ ही उन्होंने एक और बात बिल्कुल साफ कर दी कि अगर फ्यूचर में कोई साफ काम हो तो ही उन्हें काम के लिए अप्रोच करें लेकिन अगर उसी तरह की उम्मीद करेंगे तो उन्हें फोन भी ना करें और ललीना के मुताबिक यह पहली और आखिरी बार नहीं था। उन्होंने बताया कि इसके बाद भी किसी और व्यक्ति की तरफ से उनसे कॉम्प्रोमाइज की उम्मीद लगाई गई थी। लेकिन उनका जवाब फिर से वही था कि वह यह सब नहीं कर सकती हैं।
लवीना ने इस बातचीत में एक और बड़ी बात कही थी कि उनके मुताबिक ग्लैमर इंडस्ट्री में काम करने वाली फीमेल्स को लेकर कई बार लोगों की सोच बहुत अलग हो जाती है। क्योंकि एक्ट्रेसेस को मेल कलाकारों के साथ काम करना पड़ता है। कई बार रोमांटिक सींस भी देने पड़ते हैं। लेकिन ये सब उनके काम का ही हिस्सा है। उनके मुताबिक इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि कोई व्यक्ति उनके बारे में अपनी मनमानी इमेज बना ले। अब बात करते हैं लवीना टंडन के करियर की तो एक्ट्रेस ने एंटरटेनमेंट की दुनिया में बहुत छोटी उम्र से ही काम शुरू कर दिया था।
वो चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर भी नजर आ चुकी हैं और फिर धीरे-धीरे उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई। उनके शुरुआती कामों में तुम बिन जाऊं कहा और हीरो भक्ति ही शक्ति है जैसे शोज़ शामिल हैं। इसके बाद उन्होंने यहां में घरघर खेली बालवीर 1000 में मेरी बहना है नागिन और चंद्र नंदिनी जैसे कई बड़े टीवी प्रोजेक्ट्स में काम किया। लेकिन उनके करियर का सबसे पहचाने जाने वाला किरदार बना जोधा अकबर की रुकैया सुल्तान बेगम। इस शो में उन्होंने ऐसा किरदार निभाया कि टीवी दर्शकों के बीच उनकी एक अलग पहचान बन गई। इसके बाद भी लवीना लगातार अलग-अलग टीवी और डिजिटल प्रोजेक्ट्स में नजर आती रही। उनके क्रेडिट्स में श्रीकांत बशिर अनदेखी और हाल के सालों में गाथा शिव परिवार की गणेश कार्तिकेय जैसे प्रोजेक्ट्स शामिल रहे हैं। यानी कि एक ऐसा करियर जो बचपन से शुरू हो चुका था। टीवी के कई अलग-अलग किरदारों से गुजरा और फिर जोधा अकबर जैसी बड़ी पहचान तक पहुंच गया।
लेकिन इतने लंबे करियर के बावजूद लवीना ने जब कास्टिंग काउच का सामना करने की बात कही तो एक बार फिर इंडस्ट्री के उस हिस्से पर सवाल उठ गए जिसके बारे में कलाकार अक्सर खुलकर बात नहीं करते।
लवीना का कहना है कि उन्होंने ऐसे ऑफर्स को एक्सेप्ट कभी नहीं किया और उन्होंने अपने काम के लिए एक सीमा तय कर दी कि उन्हें काम तो चाहिए लेकिन अपनी शर्तों और सम्मान के साथ। आज जब उनका यह पुराना बयान दोबारा से चर्चा में आया है तो इसकी वजह सिर्फ वो ₹7 लाख वाला ऑफर नहीं है बल्कि वो जवाब है जो उन्होंने उसके बाद दिया। असली बात है वो शर्त और उस शर्त के सामने एक एक्ट्रेस का साफ तौर से इंकार। तो लवीना चंदन के इस पुराने खुलासे पर आपका क्या कहना है? क्या आपको लगता है कि फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में कास्टिंग प्रोसेस को और ज्यादा ट्रांसपेरेंट बनाया जाना चाहिए?