Cli

’10 सेकंड के लिए हवा में अचानक..’फ्लाई दुबई में मौजूद चश्मदीद शख्स ने बताया खौ!नाक सच, जानकर कलेजा कांप जाएगा।

Uncategorized

फ्लाई दुबई की फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश का मामला। फ्लाइट में मौजूद यात्रियों ने अपने अनुभव के बारे में बताया है। हवा में अचानक ही विमान नीचे आने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि 20 से 30 सेकंड तक जबरदस्त टर्बुलेंस था। 10 सेकंड के लिए विमान फिर से तेजी से नीचे गिर गया। विमान के अगले हिस्से में हाथापाई चल रही थी। यानी पायलट और को-पायलट के बीच जो झगड़ा चल रहा था वो प्रत्यक्षदर्शियों के बयान में सामने आया है। वो बता रहे हैं कि उन 10 सेकंड के लिए जान हलक में आ गई थी जब विमान फिर से तेजी से नीचे आया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुंह से जो सामने आया है, उन्होंने बताया कि उस पल हालात कैसे थे? लोगों ने क्या महसूस किया? लोगों में कितना डर था। तो फ्लाई दुबई की फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश का यह मामला है। को-पायलट को काबू में लाने वाले युवक से नेतन्याहू मिले हैं।

उन्होंने उसकी तारीफ भी की है। दुबई से इजरायल जा रही फ्लाइट में किस तरह के हालात पैदा हुए थे वो आप समझ सकते हैं। कहा जा रहा है कि दुबई से इजरायल जा रही एक फ्लाइट में आज यात्रियों ने आतंकी हमले को नाकाम कर दिया है। माना जा रहा है कि विमान उड़ा रहे दो पायलटों में से एक ओमानी मूल का पायलट आतंकी था। जिसने को-पायलट को घायल कर दिया और विमान को क्रैश कराने की कोशिश की। एक रिपोर्ट के जरिए समझिए कि असल में पूरा मामला क्या है।सऊदी अरब का आसमान, जमीन से 24,000 फीट ऊपर, सितंबर का आखिरी दिन। 24,000 फीट आसमान से क्रैश होने से बची फ्लाई दुबई की फ्लाइट की ये पहली तस्वीर देखकर पूरी दुनिया हिल गई थी।

यह एक यात्री की तस्वीर है जिसकी टी-शर्ट पर खून लगा है। बाकी यात्री दहशत में हैं। यह तस्वीर ही काफी थी यह समझाने के लिए कि हवा में उड़ रही फ्लाइट के अंदर कैसा खूनी मंजर था।कहा जा रहा है कि फ्लाई दुबई की फ्लाइट दुबई से तेल अवीव जा रही थी। लेकिन एक पायलट ने विमान को क्रैश कराने की कोशिश की। दूसरी तरफ विमान को बचाने के लिए दूसरे पायलट ने उसे रोका। एक ने दूसरे पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया।

पायलटों की लड़ाई के बीच विमान हवा में हिलने लगा।अब तक मिली जानकारी के मुताबिक फ्लाई दुबई का विमान 2 घंटा 15 मिनट की यात्रा पूरी कर चुका था। तब विमान आसमान में 24,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था। जब अचानक ही एक पायलट ने आत्महत्या करने का फैसला लिया और विमान को क्रैश कराने की कोशिश की। पायलट का इरादा समझते ही को-पायलट ने उसके साथ लड़ाई शुरू कर दी। दोनों के बीच आसमान में ही लड़ाई हुई। यहां तक कि की घटना भी हुई और कॉकपिट में खून फैल गया।बताया गया है कि प्लेन के अंदर से तब एटीसी को 7500 कोड भेजा गया था। जिससे सऊदी अरब से लेकर इजरायल तक हड़कंप मच गया। कोड 7500 का मतलब होता है कि प्लेन हाईजैक हो गया है। यानी किसी ने प्लेन को अपने कंट्रोल में ले लिया है। लेकिन असली घटना यह थी कि फ्लाइट को कंट्रोल कर रहा पायलट खुद ही प्लेन को क्रैश कराने का फैसला कर चुका था।अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, प्लेन को जमीन पर पटकने के लिए पायलट ने अचानक ही नोज डाइव ली। उसने प्लेन की स्पीड 411 नॉट से बढ़ाकर 600 नॉट कर दी और 1 मिनट के अंदर प्लेन 24,000 फीट से नीचे उतरकर 17,000 फीट पर आ गया। कॉकपिट में मौजूद दूसरे पायलट ने साजिश को पकड़ लिया और बीच आसमान में प्लेन को बचाने के लिए पायलटों के बीच लड़ाई शुरू हो गई।रिकॉर्डर बता रहा है कि थोड़ी ही देर में फ्लाइट की ऊंचाई बढ़ने लगी और प्लेन फिर से 21,650 फीट की ऊंचाई पर पहुंच गया।

लेकिन इसके तुरंत बाद प्लेन ने फिर से नीचे की ओर छलांग लगाई और लगभग 8000 फीट ऊंचाई खोकर 14,000 फीट पर आ गया। रिकॉर्डर के मुताबिक, इसके बाद यह 15,000 फीट से ऊपर नहीं उठ पाया। यानी प्लेन ऑटो मोड पर नहीं था, बल्कि पायलट खुद ही उसे चला रहा था।इस दौरान इजरायल के लड़ाकू विमानों ने हाईजैकिंग समझकर उड़ान भरी थी और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इमरजेंसी असेसमेंट मीटिंग की थी। दूसरी तरफ कॉकपिट के अंदर दो पायलटों के बीच लड़ाई चल रही थी। एक पायलट फ्लाई दुबई को जमीन पर पटकना चाहता था और दूसरा पायलट प्लेन को बचाने की कोशिश कर रहा था। माना जा रहा है, प्लेन उड़ा रहा ओमानी मूल का पायलट एक संदिग्ध आतंकी था और उसने इजरायली नागरिकों को ले जा रहे प्लेन को क्रैश कराने की कोशिश की।यात्रियों के मुताबिक, खून से लथपथ पायलट को देखकर इजरायली नागरिक कॉकपिट के अंदर घुस गए और प्लेन गिराने की कोशिश कर रहे पायलट को तार से बांध दिया। बताया गया है कि उस वक्त प्लेन में मौजूद ब्रिटिश मूल के तीसरे पायलट ने प्लेन का कंट्रोल अपने हाथ में ले लिया।माना जा रहा है, हालात काबू में आने के बाद फ्लाइट से दूसरी बार 7700 कोड भेजा गया। कोड 7700 का मतलब होता है इमरजेंसी। जिसके बाद जॉर्डन-सऊदी अरब सीमा से फ्लाइट ने यू-टर्न लिया और सऊदी अरब के ताबुक एयरपोर्ट पर प्लेन को लैंड कराया गया।माना जा रहा है कि यह शायद पहली ऐसी आतंकी घटना है जो बीच आसमान में ही नाकाम कर दी गई थी। यात्रियों ने हिम्मत दिखाकर हालात को संभाला और प्लेन के ताबुक एयरपोर्ट पर उतरते ही सभी यात्रियों ने तालियां बजाकर अपनी खुशी जाहिर की। – टी न्यूज नेशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *