Cli

2.5 साल की उम्र में जानलेवा बीमारी, अब बॉलीवुड में कदम! विवेक ओबेरॉय से है खास रिश्ता! कौन है सहारा?

Uncategorized

बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय फिल्म इंडस्ट्री में तो एक लोकप्रिय चेहरा हैं ही, लेकिन जब समाजसेवा की बात आती है, तो क्या आप जानते हैं कि अभिनेता एक समाजसेवी के रूप में भी काम करते हैं और वह भी चुपचाप? वह कितने लोगों की मदद करते हैं? वह कितने लोगों को खाना खिलाते हैं? वह इन बातों का प्रचार नहीं करते और कहते हैं कि इंसानों की सच्ची मदद तभी होती है जब आप ज़रूरतमंदों को उनकी ज़रूरत के हिसाब से चीज़ें दे दें, उसका ढिंढोरा न पीटें।

आज आपको इस वीडियो में एक ऐसी खबर देंगे जिसे सुनने के बाद आपके मन में विवेक ओबेरॉय के लिए सम्मान और बढ़ जाएगा। क्या आप जानते हैं, विवेक ओबेरॉय ने फिल्म इंडस्ट्री को काफी पहले ही अलविदा कह दिया था, लेकिन अपनी व्यक्तिगत जिंदगी में वह अपने बिजनेस को बहुत आगे ले जा रहे हैं। उनका सालाना टर्नओवर काफी अच्छा है और अपनी व्यक्तिगत जिंदगी में वह बेहद खुश और व्यस्त हैं। विवेक ओबेरॉय की पत्नी और दो बच्चे हैं, जिनके नाम विवानवीर और अमाया निर्वाण हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि विवेक की एक और बेटी भी है?

सहारा शाह उनका नाम है और विवेक ओबेरॉय ने उन्हें तब गोद लिया था जब उनकी उम्र ढाई साल थी। क्या आप जानते हैं, आज उस लड़की की उम्र 22 साल हो चुकी है। यानी यह घटना लगभग 20 साल पुरानी है। विवेक ओबेरॉय ने जब इस बच्ची को गोद लिया था, तब उसे कैंसर था। उन्होंने उसके इलाज की व्यवस्था की थी। उन्होंने उसके पूरे इलाज का खर्च उठाया था और अब वह लड़की कैंसर मुक्त हो चुकी है। सोचिए जरा, अभिनेता के तौर पर आप जिसे जानते हैं या रूपहले पर्दे पर जिसे अभिनय करते देखते हैं, वह असल जिंदगी में कई लोगों के लिए हीरो बन चुके हैं।

अभिनेता ने इस लड़की को तब गोद लिया था जब उसे कैंसर था। तब उसकी उम्र ढाई साल थी। उन्होंने उसके इलाज का पूरा इंतजाम किया था। आज उसकी उम्र 22 साल है और सबसे अहम बात यह है कि यह लड़की अब फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने जा रही है। आप लोग फिल्म इंडस्ट्री में एक नया चेहरा देखने वाले हैं। सहारा शाह ने अपनी पहली फिल्म साइन कर ली है और वह भी अपने पिता विवेक ओबेरॉय की मौजूदगी में ही की है। जब यह सब हो रहा था, तब विवेक ओबेरॉय बेहद भावुक हो गए थे। और इसके बाद सहारा शाह ने क्या कहा था? चलिए मैं आपको बताता हूँ।

दरअसल सहारा शाह हाल ही में मुंबई में आयोजित कैंसर रोज़ डे इवेंट में शामिल हुई थीं। इस इवेंट में विवेक ओबेरॉय भी मौजूद थे। उन्होंने किस तरह कैंसर से जंग जीती, इस बारे में बात की। लोगों को प्रेरित किया। इसके साथ ही सहारा शाह ने अपनी पहली फिल्म भी यहीं साइन की। और यह देखने के बाद विवेक ओबेरॉय बेहद भावुक हो गए तथा अपनी यात्रा के बारे में बात करते हुए सहारा शाह ने जानते हैं क्या कहा? उन्होंने कहा, “मैंने अपनी एविएशन ट्रेनिंग पूरी कर ली है और जल्द ही आपसे दुबई में मिलूँगी।” मैं एक फिल्म में मुख्य अभिनेत्री का किरदार निभा रही हूँ। यह एक नेपाली फिल्म है। हालांकि मैंने अभी तक यह फिल्म साइन नहीं की थी। मैं इसे आपके सामने ही और आपका आशीर्वाद लेकर करना चाहती थी।

जब मैं ढाई साल की थी, तब से ही आप मेरी जिंदगी का हिस्सा हैं। आप मेरी जिंदगी के बेहद अहम हिस्से हैं। मैंने आपको बचपन से देखा है और हमेशा आपके दिखाए रास्ते पर चलना चाहा है। हालांकि मैं अभी आधा रास्ता भी तय नहीं कर पाई हूँ और मुझे नहीं लगता कि मैं कभी उस ऊंचाई तक पहुँच पाऊँगी जहाँ आप हैं। स्वभाविक रूप से जब बेटी ने पिता के सामने फिल्म साइन की, तो अभिनेता बेहद भावुक हो गए और विवेक ओबेरॉय का अच्छा करियर कैसे बर्बाद हुआ था, यह मुझे आपको बताने की ज़रूरत नहीं है। इसी वजह से विवेक ओबेरॉय और भी ज्यादा भावुक हो गए कि अब उनकी बेटी उसी इंडस्ट्री का चेहरा बनने जा रही है। हालांकि अपनी व्यक्तिगत जिंदगी में, अपने बिजनेस के मामले में विवेक ओबेरॉय बेहद सफल हैं और उनका टर्नओवर भी काफी बेहतरीन है। वह जितना भी बिजनेस करते हैं, उससे जो कुल कमाई आती है वह काफी शानदार है। और फिलहाल इस खबर के बारे में आपकी क्या राय है? कमेंट सेक्शन में मुझे ज़रूर बताइएगा। मिर्ची बॉलीवुड की बाकी खबरों के लिए देखते रहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *