हाल ही में इंडस्ट्री के कोमिक एक्टर मुश्ताक खान का निधन हुआ है लंबी बीमारी के बाद हाल ही में उन्होंने दुनिया से बिदाई ली। मुश्ताक ने इंडस्ट्री में काफी यादगार किरदार दिए है। लेकिन फिर भी उन्हें जीवन में संघर्ष करना पड़ा।
ऐसे ही एक संघर्ष में मुश्ताक को मदद मिली अमिताभ बच्चन से।एक बार एक्टर मुश्ताक खान ने डिजिटल कमेंट्री को दिए गए इंटरव्यू में खुद अमिताभ बच्चन को याद करते हुए कहा था कि वह कभी बच्चन साहब को नहीं भूल सकते हैं।
उन्होंने कहा था कि जब उनकी शादी हुई तो उनके पास मकान नहीं था। उस समय एक स्कीम होती थी सीएम कोटे की जिसमें 10% आर्टिस्ट कोटा होता था, जिसमें 10% में आपको घर मिलता था।
मुश्ताक ने बताया था कि उस वक्त अमिताभ बच्चन कांग्रेस से सांसद थे। उन्होंने मुश्ताक से एक पत्र देने को कहा और शरद पवार से मिलने की सलाह दी। बच्चन की चिट्ठी लेकर पवार के पास पहुंचने के महज तीन दिन बाद उनके दफ्तर से फोन आया कि उनका पत्र तैयार है।
मुश्ताक खान ने बताया कि अमिताभ बच्चन की मदद से उन्हें एक फ्लैट मिला था, जो आज भी उनके पास है। उन्होंने बताया कि यह फ्लैट मुंबई के कांदिवली इलाके में स्थित है।