Cli

जब स्कूल बोर्ड ने ऋतिक रोशन को बनाया ‘बायोलॉजी का सवाल’—जानिए क्या था पूरा माजरा

Uncategorized

सोचिए बायोलॉजी की किताब खुली। सामने सवाल आया है कि रितिक रोशन के शरीर की सबसे लंबी हड्डी कौन सी है? सुनने में मजाक जैसा लगता है ना?

लेकिन रितिक रोशन ने खुद यह एक मजेदार किस्सा सुनाया है। मामला इतना ज्यादा अनयूजुअल था कि बॉलीवुड स्टार की गसिप सीधे स्कूल की बायोलॉजी टेक्स्ट बुक तक पहुंच गई। आखिर एक स्कूल बोर्ड में रितिक को पढ़ाई के सवाल में क्यों शामिल करना चाहा और क्या है पूरा मामला? चलिए आपको बताते हैं। दरअसल ऋतिक रोशन ने करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में एक पुराने किस्से का जिक्र किया। रितिक के माने जब वह कोलकाता में थे तब एक स्कूल बोर्ड की तरफ से एक उन्हें मैसेज मिलता था। बोर्ड चाहता था कि बच्चों की पढ़ाई को थोड़ा ज्यादा इंटरेस्टिंग बनाने के लिए किताबों में उनके नाम का इस्तेमाल किया जाए।

अब यहां पर ट्विस्ट यह था कि बात सिर्फ किसी सेलिब्रिटीज का एग्जांपल देने तक सीमित नहीं थी। बोर्ड ने बायोलॉजी जैसे सब्जेक्ट में रितिक की बॉडी से जुड़ा हुआ सवाल रखने का आईडिया दिया था। इस दौरान रितिक ने भी एग्जांपल देते हुए कहा कि सवाल कुछ ऐसा हो सकता है कि ऋतिक रोशन के शरीर की सबसे लंबी हड्डी कौन सी है? यानी जिस नाम को बच्चे फिल्मों और इसके साथ ही पोस्टर्स में देखते थे उसी नाम को पढ़ाई से जोड़कर उन्हें लेसन याद कराने की कोशिश की जा रही थी।

अब जरा सोचिए आमतौर पर बायोलॉजी की किताब में आपने कई सारी चीजें समझी होंगी और उन्हें समझने के लिए कई एग्जांपल भी दिए जाते हैं। लेकिन यहां स्कूल बोर्ड का आईडिया थोड़ा सा हटके था। मकसद बताया गया था कि बच्चों की अटेंशन पढ़ाई की तरफ ज्यादा जाए और इसके साथ ही वह फिल्मी दुनिया से जुड़कर इस पढ़ाई की चीजों को आसानी से याद कर पाएं। रितिक के लिए यह एक्सपीरियंस काफी ज्यादा अलग था। एक तरफ वह बॉलीवुड के बड़े स्टार्स में शामिल हो चुके थे

और दूसरी तरफ उनका नाम एक स्कूल की टेक्स्ट बुक में और एक अजीब से सवाल में लिया जा रहा था और यही वजह है कि सालों बाद पुराना यह किस्सा एक बार दोबारा से गसिप में आया। रितिक के लिए भी अजीब था कि कभी-कभी एजुकेशन को एंटरटेनिंग बनाने के लिए अलग-अलग आईडिया सोचे जाते हैं। रितिक ने साल 2000 में कहोना प्यार में लीड एक्टर के तौर पर अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद कोई मिल गया कृष और इसके बाद कई बड़ी फिल्में की। लेकिन फिलहाल उनकी फिल्मों से ज्यादा उनका पुराना बायोलॉजी वाला सवाल लोगों के अटेंशन को गैब कर रहा है। यानी जिस रितिक को बड़े पर्दे पर अटेंशन, डांस और इसके साथ ही स्टाइल के लिए जाना जाता है, उनका नाम कभी बायोलॉजी की किताब में जगह बनाने वाला था। अब जब यह सवाल सामने आया है, तो लोग भी सोच में पड़ गए हैं और रितिक को लेकर अब तरह-तरह के रिएक्शंस देखने को मिल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *