Cli

‘मैंने प्यार किया’ की एक्ट्रेस भाग्यश्री पर आई बड़ी मुसीबत, सांगली राजघराने से आई यह दुखद अपडेट

Uncategorized

खबर बॉलीवुड की स्टार रही एक्ट्रेस भाग्यश्री की। भाग्यश्री के गणपति पूजन पर शाही परिवार में विवाद हो गया है। आखिर भाग्यश्री का शाही परिवार से क्या कनेक्शन है? उनके गणपति पूजन पर क्यों विवाद हुआ? देखिए इस रिपोर्ट में। 90 के दौर में बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म मैंने प्यार किया के जरिए स्टार बनी फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री मंगल मूर्ति ज्यादातर लोग भाग्यश्री को मैंने प्यार किया कि अभिनेत्री के रूप में जानते हैं। लेकिन भाग्यश्री की एक और पहचान है।

पहचान है श्रीमंत राजकुमारी भाग्यश्री राजे पटवर्धन के रूप में भाग्यश्री का संबंध सांगली के शाही पटवर्धन परिवार से है। इस परिवार में बड़ा विवाद शुरू हो गया है। विवाद की वजह यह तस्वीर है। भाग्यश्री गणपति मंदिर में आरती कर रहे हैं। इसी आरती पर परिवार में विवाद शुरू हो गया है। विवाद तब शुरू हुआ जब एक्ट्रेस राजकन्या भाग्यश्री ने नए क्राउन प्रिंस आदित्य राजे को नजरअंदाज करते हुए गणपति मंदिर में आरती की।

भाग्यश्री के माता-पिता ने इस पर आपत्ति जताई है। भाग्यश्री के पिता का कहना है कि यह रस्म उनके [संगीत] गोद लिए हुए बेटे और एक्ट्रेस के भाई युवराज आदित्य राजे पटवर्धन की जिम्मेदारी है। भाग्यश्री के पिता ने कहा है कि आदित्य राजे इस सांगली की गद्दी के इकलौते वारिस हैं। मेरे इकलौते वारिस होने के नाते मंदिर में आर्थिक अधिकार आदित्य राजे को ही है। विवाद तब शुरू हुआ जब भाग्यश्री 4 साल बाद सांगली लौटी और उन्होंने मंदिर में आरती की।

बताया जा रहा है कि उस समय उनके पिता [संगीत] शहर में नहीं थे। बताया जा रहा है कि जब भाग्यश्री मंदिर के गर्भगृह में गई तो उनकी मंदिर ट्रस्ट के मैनेजर के साथ कहासनी भी हो गई। भाग्यश्री पर आरोप है कि उन्होंने जबरदस्ती मंदिर में घुसने की कोशिश की। साथ ही नियमों का उल्लंघन किया। विवादों को लेकर भाग्यश्री का कहना है। सांगली की परंपरा को बनाए रखने के लिए परिवार की भागीदारी जरूरी है।

भाग्यश्री के पिता का कहना है कि उनके परिवार में पिछले 58 साल से गणेश उत्सव मनाया जा रहा है। पुराने रीति-रिवाज जारी रखे जाए इसके लिए उन्होंने मैनेजर [संगीत] भी रखा है। गौर करने वाली बात यह है कि भाग्यश्री और उनके पति हिमालय दसानी ने 2013 से 2016 के बीच सांगली स्टेट का कामकाज संभाला था। पैसों की लेनदेन में हुए विवाद की वजह से विजय सिंह राजे दसानी ने अधिकार वापस ले लिए थे। अब यही लग रहा है कि भाग्यश्री ने चली आ रही परंपरा को तोड़कर परिवार के घोषित अधिकारी को चुनौती दी है। माना जा रहा है कि शाही परिवार में आने वाले दिनों में विवाद और बढ़ सकता है। गणेश आरती के जरिए इसकी शुरुआत भी हो गई है। टीम न्यूज़ नेशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *