कभी-कभी कोई चेहरा जिंदगी में बहुत कम वक्त के लिए आता है। लेकिन अपनी मासूम मुस्कान, अपनी शरारत और अपनी छोटी सी मौजूदगी से लोगों के दिलों में ऐसी जगह बना जाता है जिसे वक्त भी मिटा नहीं पाता। एक ऐसा ही मासूम चेहरा था उस चाइल्ड आर्टिस्ट का जिसे देखकर कभी लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ जाती थी। जिसकी बातें सुनकर बच्चे हंसा करते थे और जिसे अपने बड़े इन्फ्लुएंसरर भाई के साथ देखकर लोग अक्सर कहा करते थे कि यह दोनों भाई कितने प्यारे हैं।
लेकिन फिर एक दिन अचानक सब कुछ बदल गया। जिस उम्र में एक बड़े बच्चे के हाथ में स्कूल बैग और आंखों में बड़े-बड़े सपने होने चाहिए। उस उम्र में इस चाइल्ड एक्टर ने दुनिया को अलविदा कह दिया। और आज भी जब उनका नाम आता है तो सबसे पहले याद आती है उनकी वो मासूम मुस्कान और फिर याद आता है वो भाई जिसने अपने छोटे भाई को अपनी आंखों के सामने जिंदगी से दूर जाते हुए देखा। तो ये कहानी है ।
पाकिस्तान के नन्हे स्टार उमर शाह की। वो उमर शाह जो वायरल इंटरनेट सेंसेशन और पीछे तो देखो वाले अहमद शाह के छोटे भाई थे। अहमद शाह जब सोशल मीडिया पर वायरल हुए तो उनके परिवार के बाकी बच्चे भी धीरे-धीरे लोगों की नजरों में आने लगे। उमर भी कैमरे से दूर नहीं रहे। अपने बड़े भाई अहमद के साथ उन्होंने कई टीवी शोज़ में हिस्सा लिया।
जीतो पाकिस्तान और शान रमजान जैसे शोज़ में दोनों भाइयों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। उनकी मासूमियत और आपसी बॉन्डिंग लोगों को बेहद पसंद आती थी और उमर की पहचान सिर्फ अहमद शाह के छोटे भाई तक सीमित नहीं रह गई थीउनकी अपनी एक अलग पहचान बनने लगी थी। वो कैमरे के सामने आते तो उनके चेहरे पर वही बच्चों वाली बेफिक्री दिखाई देती थी।
कभी हंसीज़ाक, कभी भाई के साथ मस्ती और कभी अपनी मासूम बातों से लोगों का दिल जीत लेना। लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि यह हंसता मुस्कुराता चेहरा इतनी जल्दी खामोश हो जाएगा। 15 सितंबर 2025 शाह परिवार के लिए यह तारीख जिंदगी की सबसे दर्दनाक तारीखों में बदल गई। रिपोर्ट के मुताबिक उमर की उम्र सिर्फ 15 साल के थे। 15 साल एक ऐसी उम्र जब जिंदगी अभी शुरू ही हुई होती है।
स्कूल, दोस्त, परिवार, सपने और शायद आने वाले कल में टीवी और सोशल मीडिया की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने का सपना उमर का अधूरा रह गया था। लेकिन उमर के हिस्से में जिंदगी के इतने साल लिखे ही नहीं थे। उनके जाने की खबर जब सामने आई तो सबसे ज्यादा झटका उन लोगों को लगा जिन्होंने उन्हें अहमद शाह के साथ बड़े होते देखा था।
और फिर सामने आया उनके बड़े भाई अहमद शाह का दर्द। सोचिए जिस भाई के साथ आपने बचपन बिताया हो, जिसके साथ आप हंसे हो, जिसके साथ कैमरे के सामने मस्ती की हो, एक दिन उसी भाई की तस्वीर सामने हो, लेकिन वो आपके साथ ना हो। अहमद शाह के लिए उमर सिर्फ उनका छोटा भाई नहीं था। वो उनके बचपन का हिस्सा था। उनकी यादों का हिस्सा था। उनकी जिंदगी का वो हिस्सा था जिसे चाहकर भी वापस नहीं लाया जा सकता।
और शायद सिर्फ इसलिए उमर की की खबर सिर्फ एक सेलिब्रिटी नहीं थी। यह एक परिवार के टूटने की कहानी थी क्योंकि शाह परिवार पहले भी एक बड़े दुख से गुजर चुका था। रिपोर्ट्स के मुताबिक नवंबर 2023 में अहमद और उमर की छोटी बहन आयशा का भी निधन हुआ था।
यानी परिवार को कुछ ही सालों के अंदर एक और बड़े नुकसान का सामना करना पड़ा। एक तरफ भाई अहमद शाह की आंखों के सामने अपने छोटे भाई की यादें थी और दूसरी तरफ वो लाखों लोग थे जिन्होंने उमर को स्क्रीन पर देखा था और उसकी मासूमियत से जुड़ गए थे। उमर को उनके परिवार दोस्तों और फैंस ने नाम आंखों से विदाई दी थी।
उनके में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे और बाद में उन्हें जखौरी गया था। अब उमर को गए एक साल हो चुका है लेकिन कुछ लोगों की उम्र भले छोटी होती है लेकिन उनकी यादें बहुत लंबी होती हैं। उमर शाह भी शायद उन्हीं चेहरों में से एक हैं। लोग आज भी उनकी पुरानी तस्वीरें और वीडियो देखते हैं तो कुछ सेकंड के लिए ऐसे लगता है जैसे वह फिर से सामने आ गए हो।
अहमद शाह आज भी अपने भाई को याद करते हैं और उनकी पहली बरसी पर उन्होंने उमर के लिए दुआ की अपील भी की थी क्योंकि अपनों होने के बाद इंसान के पास अक्सर यादें और दुआएं ही बचती हैं। उमर शाह आज हमारे बीच नहीं है लेकिन उनकी मुस्कान, उनकी मासूमियत और अपने भाई अहमद शाह के साथ बिताए गए वह पल आज भी इंटरनेट पर मौजूद हैं।