Cli

सोनू निगम ने सलमान को सरेआम किया रोस्ट? वायरल वीडियो का सिंगर ने बताया सच।

Uncategorized

वैसे तो सोनू निगम अपने बयान और अपनी गायकी की वजह से चर्चा में आते है लेकिन इस बार वो भी भाईजान यानी सलमान के साथ पंगा होने की खबरों में चर्चा में आए

जी हां सोनू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और कहा जा रहा है की सोनू निगम ने सलमान को रोस्ट करके उनसे पंगा लिया है।

वीडियो में दिखा कि टीवी पर सलमान खान का गाना ‘मैं हूं हीरो तेरा’ चल रहा है और सोनू उस पर अजीब-सा रिएक्शन दे रहे हैं. इसके बाद इंटरनेट पर यह खबर फैल गई कि सोनू निगम ने सरेआम सलमान खान को ‘रोस्ट’ कर दिया है. लेकिन अब सिंगर ने खुद सामने आकर इस क्लिप की सच्चाई बताते हुए हेटर्स की बोलती बंद कर दी है.

उन्होंने क्लेरिफाई किया कि उनका ओरिजिनल रिएक्शन एक छोटी पाकिस्तानी के गाने पर था, जिसे किसी ने एडिट करके सलमान खान के गाने से जोड़ दिया.

वीडियो की कहानी ये थी की वायरल वीडियो में सलमान खान टीवी पर अपना हिट गाना ‘मैं हूं हीरो तेरा’ गाते दिख रहे थे, जिस पर सोनू कहते नजर आए, “बहुत दिन बाद कुछ ऐसा सुना कि दिमाग खराब हो गया, ऐसे गाते सुनूंगा तो रो दूंगा.” इस क्लिप के आते ही सोशल मीडिया पर उनके सलमान को ट्रोल करने की खबरें की तरह फैल गईं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *