हरे राम हरे राम राम [संगीत] राम हरे हरे हरे कृष्णा हरे कृष्णा कृष्णा कृष्णा हरे हरे गणपति बप्पा की आरती करते हुए सलमान खान से भूल हुई तो उनका एक क्यूट सा वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में आप साफ तौर पर देख सकते हैं कि भाईजान सलमान खान गलत आरती करते हुए दिखाई दिए और जब बाद में उन्हें टोका गया तो उन्होंने सही से आरती की।
होता यूं है कि बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान एक बार फिर अपने परिवार के साथ गणपति बप्पा की भक्ति में डूबे नजर आए। मंगलवार को सलमान खान अपने भाई सोहेल खान के घर गणपति विसर्जन के मौके पर पहुंचे। जहां खान परिवार ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ बप्पा को विदाई दी। इस दौरान सलमान खान का अंदाज काफी सहज और खुशमजाज नजर आया। सोहेल खान के घर पहुंचते ही सलमान खान का परिवार ने गर्मज जोशी से स्वागत किया। उनके भतीजे अरहान खान उन्हें रिसीव करते नजर आए। जबकि भतीजी आयात ने सलमान को प्यार से गले लगाया।
इसके बाद सलमान परिवार के साथ गणपति बप्पा की आरती में शामिल हुए। लेकिन आरती के दौरान एक छोटा सा पल ऐसा आया जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। दरअसल सलमान खान आरती की थाली एक समय गलत दिशा में घुमा रहे थे। उनकी बहन अर्पिता [संगीत] खान की नजर इस पर पड़ी और उन्होंने सलमान को सही तरीका बताने की कोशिश की। अर्पिता ने उन्हें आवाज देकर रोकना चाहा लेकिन आसपास के शोर और जयकारों की वजह से सलमान खान की बात तुरंत नहीं सुन पाए।
उसके बाद अर्पिता ने आगे बढ़कर सलमान को आरती करने का सही तरीका समझाया। सलमान ने भी बहन की बात को समझा और उसी के अनुसार आरती पूरी की। इस दौरान उनके चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान भी दिखाई दी। यही नहीं आरती के बाद सलमान अपनी भतीजी को भी आरती करने का तरीका समझाते दिखाई दी। भाई-बहन के बीच एक ऐसा छोटा सा पल अब सोशल मीडिया पर काफी चर्चाओं में है। हालांकि सलमान खान के लिए गणपति उत्सव नया नहीं है।
वह कई सालों से अपने परिवार के साथ गणपति समारोह में शामिल होते रहे। हर बार उनकी तस्वीरें व वीडियो फैंस के बीच चर्चा में रहते हैं। इस बार भी सलमान खान का परिवार के साथ यह अंदाज लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। वैसे सलमान खान एक तरफ परिवार के साथ गणपति बप्पा की भक्ति में नजर आए तो दूसरी तरफ उनकी आने वाली फिल्मों को भी लेकर फैंस की नजरें उन पर टिकी हुई हैं।