Cli

क्या सैफ अली खान से तंग आ गई हैं करीना? करीना ने मीडिया में खोली पोल!

Uncategorized

सुंदर सा रिश्ता हो, घर में दो बड़े एक्टर हो और ऊपर से दोनों के काम करने का स्टाइल बिल्कुल अलग हो तो छोटी-छोटी बहस होना तो बनता है ना। कुछ ऐसा ही खुलासा किया है बेबू यानी कि करीना कपूर ने सैफ अली खान के साथ अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर। दरअसल बेबू ने बताया कि घर में दो एक्टर होने की वजह से काम को लेकर उनकी और सैफ अली खान की जो नोकझोंक है वो अक्सर होती रहती है।

लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती। क्योंकि इस पूरी बातचीत में उन्होंने बेटी तैमूर का एक ऐसा फनी रिएक्शन भी शेयर किया जिसने पूरे माहौल को और ज्यादा मजेदार बना दिया। दरअसल इन दिनों बेबू यानी कि करीना कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म दायरा को लेकर गॉसिप में है और इसी दौरान उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस को एक इंटरव्यू दिया और वहां पर अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ से जुड़े कई किस्से शेयर किए। करीना की मानें तो सैफ और उनके काम करने का तरीका काफी ज्यादा अलग है और यही डिफरेंस कई बार उन दोनों के बीच डिस्कशन और आर्गुममेंट की वजह बनता है।

करीना ने बताया कि वह काम करने को लेकर काफी सहज रहती हैं और उनका जो तरीका है वह फ्लैक्सिबल है। वहीं दूसरी तरफ सैफ किसी भी प्रोजेक्ट या फिर करैक्टर की तैयारी काफी गहराई तक जाकर करते हैं और ज्यादा पढ़ते हैं, तैयारी करते हैं और उन्हें अपने किरदार में पूरी तरह से डूबने की कोशिश करते करीना देखते हैं। ऐसे में जब दोनों एक दूसरे के काम को लेकर राय रखते हैं तो कभी-कभी बात बहस तक पहुंच जाती है। लेकिन अब आते हैं उस हिस्से पर जिसने हर किसी के अटेंशन को व्यक्त किया। दरअसल तैमूर का अपनी मॉम करीना के एड्स पर रिएक्शन। करीना ने बताया कि अब तैमूर उन्हें अलग-अलग जगहों पर एडवरटाइजमेंट में देखते हैं। खासकर जब जब वो किसी ऐड में उन्हें पाउट करते हुए देखते हैं

तो उनका सीधा सवाल होता है मम्मी यह क्या कर रही हैं? करीना ने इस फनी सिचुएशन को बताते हुए कहा कि वह तैमूर को समझाती है कि यह सिर्फ एक एडवर्टाइजमेंट है और उसे आगे बढ़ जाना चाहिए। लेकिन तैमूर की क्यूरोसिटी खत्म नहीं होती और वो फिर पूछ बैठता है कि वो ऐसा क्यों कर रही हैं? यानी कि मम्मी की स्क्रीन वाली इमेज को लेकर तैमूर के सवाल काफी सीधे और इनोसेंट से भरे होते हैं। करीना ने अपनी बहन करिश्मा कपूर का भी जिक्र किया

और बताया कि उन्होंने मेहनत और लगातार कोशिश करते रहने की सीख करिश्मा से ली है। करिश्मा ने उन्हें समझाया कि चाहे कोई कितना भी बड़ा स्टार क्यों ना हो मेहनत और उम्मीद कभी भी नहीं छोड़नी चाहिए। वहीं करीना जल्द ही आपको दायरा में पृथ्वीराज के साथ दिखाई देंगी और यह फिल्म सिनेमा थिएटर्स में 18 सितंबर को रिलीज होने वाली है। ऐसा रिपोर्ट्स कहते हैं। कुल मिलाकर करीना सैफ की बहस जहां प्रोफेशनल डिस्कशन दिखाती है तो वहीं तैमूर के सवालों ने स्टार फैमिली की कहानी को एक क्यूट सा एंगल जरूर दे दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *