सलमान खान के गुस्से के ही चारो और चर्चे रहते है लेकिन ये बात भी सच है की सलमान के गुस्से से जितने कलाकार का करियर बर्बाद हुआ उनके साथ की वजह से नए लोगो का करियर उतना ही आगे बढ़ा है।
सलमान जब किसी को स्टार बनाने की सोचते है तो वो अपनी पूरी ताकत इसमें लगा लेते है। उन्होंने पिछले कई समय से इंडस्ट्री में कोई नया चहेरा नही दिया। हालांकि अब खबर आई है की वो अपने बोडीगाड़ के बेटे को बॉलीवुड में लाने की तैयारी कर रहे है।
फिल्मफेयर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अबीर सिंह फिल्म ‘टार्जन’ से अभिनय की दुनिया में कदम रखेंगे. इस फिल्म में सूरज पंचोली भी नजर आएंगे. फिलहाल प्रोजेक्ट से जुड़ी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. यह भी अभी साफ नहीं हुआ है कि सलमान खान इस फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे या किसी और तरह से इससे जुड़े होंगे.
सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा के बेटे अबीर सिंह को बॉलीवुड में लॉन्च करने की खबरें आज की नहीं हैं. साल 2022 में ऐसी रिपोर्ट्स सामने आई थीं, जिनमें दावा किया गया था कि सलमान खान खुद अबीर की डेब्यू फिल्म तैयार करने में दिलचस्पी ले रहे हैं. उस समय यह भी खबर थी कि फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी दिग्गज अभिनेता और फिल्ममेकर सतीश कौशिक को सौंपी जा सकती है. हालांकि उनके निधन के बाद फिल्म की अपडेट ठंडे बस्ते में चली गई
अब सूरज पंचोली का नाम अबीर की डेब्यू फिल्म ‘टार्जन’ से जुड़ रहा है. साल 2015 में सलमान खान ने सूरज पंचोली को फिल्म ‘हीरो’ से लॉन्च किया था