1990 के दशक में गोविंदा और नीलम कोठारी के रिश्ते की चर्चा गुजरे जमाने की लिस्ट में काफी ऊपर रही है। एक्टर ने भी उनके लिए अपनी फीलिंग का कई बार खुलासा किया है। ऐसे में अब नीलम कोठारी ने चुप्पी तोड़ी और कहा कि वह उस समय बहुत यंग थी। दरअसल नीलम कोठारी और उनके पति समीर सोनी ने हाल ही में टाइम्स नाउ से बातचीत की और इसी दौरान और इसी बातचीत में कपल ने गोविंदा के प्यार में होने के दावों पर चुप्पी तोड़ी
और अपना रिएक्शन दिया। नीलम ने कहा, “मैं काफी यंग थी। मुझे पता नहीं था कि वह शादीशुदा थे। लेकिन बाद में मुझे इसके बारे में पता चला था। नीलम और गोविंदा की जोड़ी कई हिट फिल्मों में दिखी थी और वह ऑन स्क्रीन काफी पसंद किए गए। ऐसे में नीलम का कहना है कि उस समय वह ऐसे हालातों में थी कि उनके लिए किसी भी रिश्ते में आना या उसके बारे में सोचना मुश्किल था। एक्ट्रेस कहती हैं, मैं काफी यंग थी और मेरे पेरेंट्स काफी सख्त थे। तो मेरे लिए रिलेशनशिप कभी ऑप्शन ही नहीं रहा। उस समय मेरा सारा ध्यान अपनी फिल्में और हिंदी सीखने पर था।
इसके साथ ही नीलम कोठारी के पति समीर सोनी ने भी एक्ट्रेस और गोविंदा के लिंक अप की अफवाहों पर अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि दशकों पुरानी किसी ऐसी बात पर सोचने का कोई कारण नहीं है जिसके बारे में पता भी नहीं है कि असल में कुछ था भी या नहीं। समीर कहते हैं 20 साल पहले क्या हुआ और क्या नहीं।
मुझे इसके बारे में नहीं पता तो मैं इस पर क्या कह सकता हूं। लेकिन वह आज भी इस बात का दावा करते हैं कि वह आपके साथ प्यार में थे। इतना ही नहीं नीलम कोठारी ने इस बातचीत में बताया कि वह शूटिंग के लिए फैमिली के किसी एक मेंबर के साथ जाया करती थी। एक्ट्रेस कहती हैं, मैं बहुत छोटी थी और इसलिए हमेशा परिवार का कोई सदस्य मेरे साथ शूट पर रहता था।
ऐसा इसलिए था क्योंकि वह इंडस्ट्री को बुरा मानते थे। सेट पर मुझे पैंपर किया जाता था और कलीग बच्चों की तरह ट्रीट करते थे। गोविंदा कई इंटरव्यूज में इस बात को कुूल चुके हैं कि वह नीलम कोठारी के साथ प्यार में थे। उनके लिए उनके दिल में फीलिंग्स थी। गोविंदा ने यह भी बताया था कि वह सुनीता आहूजा से शादी तोड़ना चाहते थे और नीलम से शादी करना चाहते थे। लेकिन आखिरी समय पर सुनीता ने आकर उन्हें मना लिया था। वरना गोविंदा का मानना है कि उनकी शादी नीलम से हो गई होती। इस अपडेट पर आपका क्या कहना है? कमेंट कर हमें जरूर बताएं। टीवी और बॉलीवुड की दुनिया की तमाम अपडेट के लिए देखते रहिए एबीवी एंटरटेनमेंट।