Cli

कंगना राणावत को इस अभिनेत्री ने सुनाई खरी खोटी!

Uncategorized

कंगना रनौत की तारीफ करना ऐश्वर्या लक्ष्मी को पड़ा भारी। एक्ट्रेस ने अब अपनी पुरानी बात पर सफाई देते हुए खुद को कंगना की एक्स फैन बता दिया है। आखिर ऐसा क्या हुआ कि जिस कंगना की कुछ महीनों पहले ऐश्वर्या जमकर तारीफ कर रही थी। अब उन्हीं के पॉलिटिकल व्यूज और स्टेटमेंट से दूरी बनाती नजर आ रही हैं।

दरअसल इसी साल जुलाई में ऐश्वर्या लक्ष्मी ने कंगना रनौत को मैड जीनियस कहा था। उन्होंने कंगना के एक्टर से पॉलिटिशियन बनने के सफर की तारीफ करते हुए कहा था कि उन्हें यह पसंद है कि कंगना ने खुद को एक अच्छा स्पीकर बनाया है और संसद में उनके स्पीचेस सुनने में भी अच्छा लगता है। लेकिन अब एक नए इंटरव्यू में ऐश्वर्या ने अपनी उसी पुरानी तारीफ को लेकर क्लेरिफिकेशन दिया है। एक कॉन्वर्सेशन के दौरान ऐश्वर्या ने बताया कि उस वक्त उनसे उनके करियर और उन प्रोजेक्ट्स को लेकर सवाल पूछा गया था जिन पर वह आगे काम करना चाहती थी।

इसी कॉन्टेक्स्ट में उन्होंने कंगना के पुराने स्टेटमेंट का रेफरेंस दिया था। ऐश्वर्या ने साफ किया कि एक एक्टर के तौर पर कंगना के करियर के कुछ हिस्सों की तारीफ करना, उनके पॉलिटिकल व्यूज या पब्लिक स्टेटमेंट्स को सपोर्ट करना नहीं है। उन्होंने कहा कि अब वह अपनी राय बदलते हुए खुद को कंगना की फॉर्मर फैन कहना चाहेंगी। ऐश्वर्या के मुताबिक उन्होंने वह पुराना इंटरव्यू दिया था। तब भी उनके मन में यह बात आई थी कि शायद वह अब कंगना की फॉर्मर फैन है। एक्ट्रेस ने कंगना के उस पुराने स्टेटमेंट का भी जिक्र किया जिसमें कंगना ने कहा था कि

वह तीनों खान के साथ काम करने के बजाय अपनी पसंद के प्रोजेक्ट्स चुनना पसंद करेंगी। ऐश्वर्या ने बताया कि अपने करियर में से जुड़े सवालों का जवाब देते वक्त उन्होंने इसी बात को रेफरेंस के तौर पर इस्तेमाल करने के बारे में सोचा था। लेकिन अब ऐश्वर्या ने कंगना के पॉलिटिकल ओपिनियंस और पब्लिक स्टेटमेंट से खुद को अलग कर लिया है। उन्होंने कहा कि कंगना के बीजेपी से जुड़ने के फैसले महिलाओं को लेकर

उनके कुछ स्टेटमेंट्स और कॉकरोच जनता पार्टी प्रोटेस्ट के दौरान कही गई बातों को लेकर वो उनसे सहमत नहीं है। ऐश्वर्या ने यहां तक कहा कि उन्हें यकीन करना मुश्किल होता है कि कंगना ने ऐसी बातें कही है। हालांकि जो अभी दोनों पक्ष को लेकर लड़ाई जारी है वह अभी फ्रंट फुट पर नहीं आई है। लेकिन जब दोनों जवाब देने पर आएंगे तो क्या कुछ माहौल बनेगा यह तो आने वाला वक्त बताएगा। लेकिन आपकी क्या राय है कमेंट बॉक्स में जरूर बताइएगा और ऐसे एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए देखते रहिए फिल्म बीट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *