बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बासू ने महाराष्ट्र के एफडीए तुकाराम मुंडे को याद किया है। उन्होंने एक न्यूट्रिशन प्रोडक्ट को लेकर बड़ा दावा किया है। बिपाशा के मुताबिक उन्हें न्यूट्रिशियन प्रोडक्ट यानी प्रोटीन पाउडर के अंदर कीड़े मिले हैं। एक्ट्रेस ने इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो पोस्ट कर प्रोडक्ट और उसमें पड़े कीड़ों को दिखाया है।
वीडियो में बिपाशा न्यूट्रिशियन प्रोडक्ट को ग्लास में लेकर उसमें पड़े छोटे-छोटे कीड़े दिखाती हैं। बिपाशा ने बताया कि उन्होंने यह डिब्बा अभी खोला है जो कि पूरा कीड़ों से भरा हुआ है। एक्ट्रेस अपनी उंगली में एक कीड़े को उठाकर जूम कर उसका शॉट दिखाती हैं। बिपाशा ने तुकाराम मुंडे को अपनी पोस्ट टैग कर उन्हें एक्शन लेने को कहा है। हालांकि बिपाशा के दावे की स्वतंत्र रूप से अभी पुष्टि नहीं हुई है।
वो लिखती हैं तुकाराम जी अब आप ही आखिरी उम्मीद हैं ताकि हमें खाने की चीजों में मिलावट और खराब सामान ना मिले। एक्ट्रेस का यह वीडियो देखकर यूज़र्स शॉक्ड हो गए हैं। इस शिकायत पर एफडीए की तरफ से न्यूट्रिशन ब्रांड के खिलाफ कोई एक्शन लिया गया है या नहीं इसकी कोई जानकारी नहीं है। तुकाराम आईएएस ऑफिसर हैं जो महाराष्ट्र के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कमिश्नर हैं।
खाने से संबंधित चीजों में मिलावट और रेस्टोरेंट में दिखने वाली गंदगी को लेकर उन्होंने एक्शन लिए हैं। कई रेस्टोरेंट में उन्होंने इंस्पेक्शन कर दिखाया कि कैसे फूड सेफ्टी को लेकर बने मानकों का उल्लंघन किया जा रहा है। इस अपडेट पर आपका क्या कहना है? कमेंट कर में जरूर बताएं।