Cli

‘सामान बांधो और निकलो’, 100 साल बाद केन्या के राष्ट्रपति ने टाटा को क्यों भगाया ?

Uncategorized

भारत की दिग्गज कंपनी टाटा को लेकर केन्या में बड़ा विवाद हो गया है। इतना ही नहीं केन्या की राष्ट्रपति विलियम रूटो ने टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा केमिकल्स को देश से निकलने का आदेश दे दिया है। रूटो ने बहुत तल्ख अंदाज में कहा सामान समेटो और निकल जाओ। राष्ट्रपति का आरोप है टाटा के पास करीब 100 साल से लाइसेंस और कारोबार का अधिकार है। लेकिन इसके बदले केन्या और खासकर काजियाडो के लोगों को पर्याप्त फायदा नहीं मिला। ऐसे में सवाल यह है आखिर टाटा के खिलाफ केन्या में इतना गुस्सा क्यों है? क्या मामला सिर्फ इन्वेस्टमेंट और एंप्लॉयमेंट से जुड़ा है या फिर इसके पीछे केन्या के प्राकृतिक संसाधनों पर बढ़ते स्थानीय अधिकार की बड़ी लड़ाई है? आइए अपने इस वीडियो में हम आपको यही बताते हैं। इसके साथ बताएंगे आखिर टाटा पर क्यों भड़के केन्या के राष्ट्रपति और पूरा विवाद है क्या? [संगीत] केन्या के राष्ट्रपति विलियम रूटो ने भारतीय कारोबारी समूह टाटा की कंपनी टाटा केमिकल्स मगाड़ी को देश छोड़कर जाने का आदेश दिया है।

उनका आरोप है कि कंपनी ने लेक मगाड़ी में एक सदी से ज्यादा समय तक कारोबार करने के बावजूद निवेश नहीं किया। केन्या सरकार अब इस क्षेत्र में दो नई कंपनियां लाने, निवेश बढ़ाने, स्थानीय प्रसंस्करण को बढ़ावा देने और रोजगार पैदा करने की तैयारी कर रही है। यह विवाद तब और बढ़ गया जब 28 जुलाई को टाटा केमिकल्स ने बताया था कि केन्याई सरकार ने उसकी स्थानीय इकाई को मगाड़ी सोडा फैक्ट्री में संचालन निलंबित करने और सोडा ऐश का निर्यात रोकने का आदेश दिया है। वहीं टाटा केमिकल्स का कहना है कि उसने अधिकारियों की ओर से मांगे गए सभी दस्तावेज जमा किए हैं और नियमों का पालन किया है। काजियाडो काउंट में एक कार्यक्रम को संबोधित किया राष्ट्रपति विलियम रूटो ने और उन्होंने टाटा केमिकल्स मगाड़ी पर आरोप लगाया कि लेक मगाड़ी में एक सदी से ज्यादा समय से काम करने के बावजूद इस कंपनी ने इलाके में पर्याप्त निवेश नहीं किया। [संगीत] रूटो ने स्वाहिली भाषा में कहा कि टाटा केमिकल्स मगाड़ी का 100 साल का कॉन्ट्रैक्ट था और उन्होंने कुछ नहीं किया। मैंने कुछ दिन पहले उनसे अपना सामान समेट कर चले जाने को कहा। राष्ट्रपति रूटो ने यह भी कहा कि उनकी सरकार ने टाटा केमिकल्स के संचालन की जगह कामकाज संभालने के लिए नए निवेशकों की पहचान कर ली है। उनका कहना है केन्या को अपने खनिज संसाधनों से मौजूदा स्थिति की तुलना में कहीं ज्यादा आर्थिक लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने कहा हमने कहा है कि हम नई कंपनियां ला रहे हैं।

मैंने उन्हें पहले ही जाने के लिए कह दिया है। राष्ट्रपति ने बताया सरकार दो नई कंपनियों को इस इलाके में लाने की योजना बना रही है। सरकार की प्राथमिकता ज्यादा निवेश आकर्षित करना, स्थानीय स्तर पर खनिजों का प्रसंस्करण बढ़ाना और केन्याय लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा करना है। राष्ट्रपति का यह ऐलान 28 जुलाई को केन्या के खनन कानूनों का पालन नहीं करने के आरोप में टाटा केमिकल्स मगाड़ी के खनन संचालन को सरकार द्वारा निलंबित किए जाने के बाद आया। उस समय खनन मामलों के कैबिनेट सचिव हसन जोहू ने कहा था कि जब तक कंपनी अपनी कानूनी जिम्मेदारियां पूरी नहीं कर लेती तब तक उसका कामकाज निलंबित रहेगा। तो वहीं टाटा केमिकल्स ने पिछले महीने कहा था कि उसने केन्याई अधिकारियों की ओर से मांगे गए सभी दस्तावेज जमा कर दिए हैं। वह नियमों का पालन कर रही है। कंपनी ने यह भी कहा था कि संचालन पर लगी रोक से करीब 500 कर्मचारियों के साथ-साथ ठेकेदारों,

आपूर्तिओं और आसपास के समुदायों पर भी असर पड़ रहा है। केन्या के राष्ट्रपति विलियम रूटो के बयान के बाद टाटा केमिकल्स ने कहा है कि वह केन्या सरकार के अधिकार का सम्मान करती है। कंपनी लंबित मामलों को सुलझाने के लिए उचित कानूनी और नियामक माध्यमों से रचनात्मक बातचीत के लिए प्रतिबद्ध है। टाटा केमिकल्स ने टीसीएमएल के कर्मचारियों के प्रति कल्याण के प्रति भी अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कंपनी ने कहा कि उनकी प्राथमिकता, कर्मचारियों, मैगाड़ी समुदाय और केन्या में हितधारकों की भलाई है। साथ ही केन्या का निरंतर आर्थिक विकास भी उनकी प्रायोरिटी है। आपको बता दें टाटा केमिकल्स मगाड़ी भारत के टाटा समूह का हिस्सा है और

केन्या की राजधानी नैरोबी से करीब 120 कि.मी. यानी 75 मील दक्षिण पश्चिम में लेक मगाड़ी में काम करती है। कंपनी हर साल 3.5 लाख टन से ज्यादा सोडा ऐश का उत्पादन करती है। इसका निर्यात भारत, दक्षिण पूर्व एशिया, मध्य पूर्व और अफ्रीका के बाकी हिस्सों में जाता है। केन्या में टाटा केमिकल्स लिमिटेड की सहायक इकाई टाटा केमिकल्स मेगाड़ी लिमिटेड अफ्रीका की सबसे बड़ी सोडा ऐश वी निर्माता है। इसी प्रकार की वीडियोस देखने के लिए हमें सब्सक्राइब करना ना भूलें और एस्ट्रोलॉजी से जुड़ी लेटेस्ट जानकारी के लिए डाउनलोड करें माय ज्योतिष ऐप। [संगीत]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *