बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू 54 साल की हो गई हैं। लेकिन आज तक शादी नहीं की। जिसकी वजह एक्ट्रेस ने अजय देवगन को बताया था। दरअसल हाल ही में फिल्म दृश्यम 3 का ट्रेलर लॉन्च इवेंट हुआ जिसमें एक बार फिर तब्बू और अजय देवगन साथ में [संगीत] नजर आई। इस इवेंट से दोनों का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।
जिसमें तब्बू अजय का हाथ अपने हाथ में डालकर पोस्ट देती नजर आई। जिसके बाद दोनों का सालों पुराना वो किस्सा भी चर्चा में आ गया जब तब्बू ने एक इंटरव्यू में कहा था वो आज तक अजय की वजह से अनमैरिड है। उन्होंने कहा था कि मैं उम्मीद करती हूं अजय ने मेरे साथ जो किया उसका उन्हें मलाल भी होगा। तब्बू ने एक इंटरव्यू में बताया था कि मैं और अजय सालों से एक दूसरे को जानते हैं। वह मेरे कजन समीर, आर्या के पड़ोसी और क्लोज फ्रेंड [संगीत] हुआ करते थे। जब मैं छोटी थी तो समीर और अजय मुझ पर कड़ी नजर रखा करते थे। जिस भी लड़के को मुझसे बात करते उसे पीट दिया करते थे। किसी भी लड़के को मेरे आसपास भटकने नहीं दिया करते थे। दोनों बहुत ही बड़े गुंडे थे।
अगर आज मैं सिंगल हूं तो सिर्फ अजय देवगन की वजह से हूं। उम्मीद करती हूं कि उन्हें अपने किए पर पछतावा होगा। तब्बू ने मजाकिया अंदाज में कहा, “मैं हर दूसरे दिन अजय से कहती हूं कि मेरे लिए सूटेबल लड़का ढूंढो। फिर तब्बू ने कहा कि मेरा और अजय का रिश्ता काफी अच्छा है। सभी मेल एक्टर्स में अगर मेरे लिए कोई ज्यादा मायने रखता है तो वह है अजय। वो बच्चे की तरह है और आज भी प्रोटेक्टिव है।
जबकि एक बार अजय के सामने तब्बू से सवाल किया गया था कि आप एक सूटेबल आदमी में क्या देखती हैं? [संगीत] अजय ने मजाकिया अंदाज में कहा था कि तब्बू को मैं चाहिए। उसको वह मिल नहीं सकता। मतलब मेरे जैसा यार, मेरे जैसा और कोई दुनिया में है ही नहीं। जिसके बाद तब्बू ने कहा था कि बिल्कुल यह ऐसे हैं मुझे बर्दाश्त कर पाते हैं। कुछ और होते तो शायद मुझे बर्दाश्त नहीं कर पाते। मेरी तो शादी भी नहीं हुई।
तुमने तो फिर भी शादी कर ली और बच्चे भी कर लिए। अब दोस्तों की फैमिली ही अपनी फैमिली है। बता दें कि अजय और तब्बू ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया जहां दोनों [संगीत] की केमिस्ट्री खूब देखने को मिलती है। हालांकि ऑन स्क्रीन शानदार केमिस्ट्री के कारण लोगों ने अक्सर इनके रिश्ते को लेकर कई तरह की अफवाहएं फैलाई लेकिन दोनों ने हमेशा इसे गहरी दोस्ती बताया जो सालों से बनी हुई है।