Cli

दीपिका पादुकोण ने ‘फेक बेबी बंप’ वाले दावों पर क्या प्रतिक्रिया दी?

Uncategorized

दीपिका पादुकोण ने हाल ही में एक पोस्ट को लाइक करते हुए उनकी पहली प्रेग्नेंसी को लेकर किए गए उन दावों पर प्रतिक्रिया दी, जिनमें कहा गया था कि एक्ट्रेस का बेबी बंप ‘नकली’ है।दीपिका पादुकोण की पहली प्रेग्नेंसी पर उठे थे सवालदीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने हाल ही में जो तस्वीरें शेयर की हैं, उन पर रिएक्शन देते हुए एक इंस्टाग्राम यूजर ने दीपिका की पहली प्रेग्नेंसी के दौरान हुए विवाद पर प्रतिक्रिया दी।

यूजर ने कहा कि महिलाओं के शरीर की बनावट अलग-अलग होती है और जरूरी नहीं कि सबका बेबी बंप एक जैसा दिखे। यूजर ने ये भी कहा कि हर महिला को उसकी प्रेग्नेंसी एंजॉय करने देना चाहिए, बिना उन पर शक या आलोचना किए।दीपिका को मिला फैंस का साथये वीडियो पोस्ट करते हुए सोशल मीडिया यूजर कहती हैं- ‘बेबी दुआ तो मुझे बिल्कुल रणवीर सिंह जैसी लग रही हैं। दोनों बिलकुल एक जैसे दिखते हैं। मैंने दीपिका की पहली प्रेग्नेंसी के बारे में बहुत सी अफवाहें सुनी थीं। किसी ने कहा कि उनकी प्रेग्नेंसी नकली है, वह नाटक कर रही हैं।

सच कहूं तो ये सब बहुत अजीब लगता है। एक समाज के तौर पर सेलेब्स के साथ ऐसी बातों को सामान्य मान लेना अजीब है। हर सेलिब्रिटी अपनी प्रेग्नेंसी का नाटक नहीं करता! इस बार भी दीपिका नाटक नहीं कर रही हैं। वह साफ तौर पर प्रेग्नेंट हैं, इसलिए प्लीज उन्हें इस पल का आनंद लेने दीजिए। अलग-अलग बॉडी साइज की महिलाओं को ये कहना बंद करें कि वो नाटक कर रही हैं। ये उनकी जिंदगी का सबसे खूबसूरत पल होता है।

दीपिका शानदार लग रही हैं।’ इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए दीपिका के कई फैंस ने उन्हें लेकर समर्थन दिखाया।दीपिका ने भी दिया रिएक्शनदीपिका पादुकोण ने भी इस वीडियो को ‘लाइक’ किया है और अब उनका ये रिएक्शन चर्चा में आ गया है। जानकारी के लिए बता दें कि दीपिका लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण में 20 मई 2024 को वोट डालने के लिए निकली थीं। इस दौरान वह प्रेग्नेंट थीं और जैसे ही उनका वीडियो सामने आया कई ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। कई ने उनके बेबी बंप पर भद्दे कमेंट्स किए तो कई ने बेबी बंप को ही नकली बता दिया, जिसके बाद आलिया भट्ट सहित कई सेलिब्रिटी उनके समर्थन में आगे आए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *