सनी और बॉबी देओल कई बार अपनी सौतेली बहनों के साथ दिख चुके है इतना ही नही हेमा मालिनी ने भी कहा है की दोनो परिवस्त एकजुट है। लेकिन एक शख्स ने हेमा मालिनी के जीवन पर चौंकाने वाला खुलासा किया है। ये शख्स और कोई नही पर लेखक शोभा डे है।
धर्मेंद्र की प्रेयरमीट याद करते हुए शोभा डे ने कहा हेमा मालिनी को प्रकाश कौर के परिवार ने इग्नोर किया।शोभा डे ने कहा- ये हेमा मालिनी के लिए बहुत कठिन और दर्दनाक फैसला रहा होगा.
उन्होंने अपने जीवन के 45 साल इस रिश्ते को दिए, उसे संजोया और उससे भावनात्मक रूप से जुड़ी रहीं. ऐसे में खुद को पूरी तरह अलग पाया जाना बेहद तकलीफदेह रहा होगा.
हेमा चाहतीं तो उन भावनात्मक पलों को अपने पक्ष में इस्तेमाल कर सकती थीं, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया. वो बोलीं- हेमा मालिनी खुद एक बड़ी हस्ती हैं.
इसके बावजूद उन्होंने दिखावे या भावनात्मक प्रतियोगिता के बजाय गरिमा को चुना. ये उनके चरित्र की मजबूती को दिखाता है. हेमा जैसी बड़ी होने के बावजूद, उन्होंने ‘वन-अपमैनशिप’ दिखाने की बजाय गरिमा चुनी