Cli

‘बड़े अच्छे लगते हैं’ फेम इवा ग्रोवर की दर्दनाक दास्तान: जब सपनों का राजकुमार बन गया खौफनाक सपना

Uncategorized

आप अपने तबस्सुम टॉकीज़ को जरूर कीजिए सब्सक्राइब और बेल आइकन दबाना ना भूलिएगा। आदाब नमस्कार सत श्री अकाल दोस्तों, मैं हूं हिमाली तब्सस्सुम जी की बहू और आज के तबस्सुम टॉकीज़ के इस एपिसोड में मैं आपका स्वागत करती हूं, इस्तकबाल करती हूं, वेलकम करती हूं। तो चलिए आज का प्रोग्राम शुरू करते हैं। [संगीत] ट्राई टू अंडरस्टैंड यार। लोग समझते नहीं हो। अगर अंकल को पता चल गया तो वो हमारी खाल उधेड़ देंगे कि हम लड़कियां अकेले छड़ों के घर में कैसे चले आई? हमारे यहां से। तुम्हारी नजर का असर हो गया है। नशा ही नशा है। नशा ही नशा है। दोस्तों हर लड़की का एक ख्वाब होता है। एक सपना होता है कि एक दिन उसके सपनों का राजकुमार आएगा। उसे खूबसूरत शादी के बंधन में बांधेगा।

बहुत प्यार करेगा। बहुत इज्जत देगा और एक खूबसूरत जिंदगी देगा। लेकिन शादी के बाद अगर वही राजकुमार एक भयानक रूप धारण कर ले तो उस लड़की के दिल पर क्या गुजरेगी? आप सोच सकते हैं। दोस्तों आज जिस एक्ट्रेस की मैं बात करने वाली हूं उनके साथ कुछ ऐसा ही हुआ। उन्हें आपने देखा होगा 90ज की फिल्मों में और बड़े-बड़े सीरियल्स में। इस खूबसूरत चेहरे के पीछे कितना दर्द छुपा हुआ है। यह आप सोच भी नहीं सकते। लेकिन मैं आज आपको इनकी दुख भरी दास्तान सुनाऊंगी। और वो हैं द ब्यूटीफुल, गॉर्जियस एंड करेजियस इवा ग्रोवर। एक सपने के इंतजार में बाकी सपने कब तक बैठे रहेंगे? घर जब होना होगा हो जाएगा। हमें अब शादी को और नहीं टालना चाहिए। मामा जी शादी के लिए बड़ा जोर डाल रहे हैं। 8 अक्टूबर 1980 में पैदा हुई थी ईवा कुरुक्षेत्र में जो हरियाणा में है।

एक पंजाबी परिवार में। इवा के पिता कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में इंग्लिश के प्रोफेसर थे। ईवा की मां बहुत पढ़ी लिखी थी। उन्होंने म्यूजिक में एमए किया था और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में ही वह एक वार्डन थी। इवा अपने मां-बाप की इकलौती बेटी हैं और उनका असली नाम है करीना ग्रोवर। आप अगर देखेंगे उनकी शुरू-शुर की फिल्मों में टाइटल्स में इवा करीना ग्रोवर ही था। इवा सिर्फ 9 महीने की थी तो उनके पिता यह दुनिया को छोड़कर चले गए थे। और ईवा की मां उस वक्त सिर्फ 25 साल की थी। पिता के जाने के बाद घर के हालात बहुत खराब हो गए और ईवा की मां को इवा को पालना बहुत मुश्किल हो गया और इसलिए ईवा की मौसी और मौसा उन्हें मुंबई ले आए और मुंबई के वसई में सेटल कर दिया और ईवा की मां इवा के मौसा के बिजनेस में एज अ सेल्स एग्जीक्यूटिव काम करने लगी। इवा ने अपनी स्कूलिंग की 10थ स्टैंडर्ड तक कामit कॉन्वेंट हाई स्कूल से जो वसई में है और फिर वो फैशन डिजाइनिंग में कोर्स करना चाहती थी।

इसलिए वह जूह शिफ्ट हो गई और जू के एसएडीटी कॉलेज से उन्होंने फैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया और फिर वो अपने शोज़ भी करने लगी और रैंप वॉक भी। उसी दौरान एक बड़े ऐड एजेंसी ने उन्हें देखा और अपने सोप के ऐड के लिए साइन कर लिया। उसके बाद ईवा नजर आई एक म्यूजिक एल्बम में कॉलोनियल कजिंस के एल्बम में। कॉलोनियल कजिंस यानी मशहूर सिंगर हरिहरण और लेसली लुविस का बैंड। यह गाना बहुत हिट हो गया और गाने के बोल थे काइज़लर। इसके बाद इवा को अपनी पहली फिल्म मिली एक तमिल फिल्म 1995 में और वो भी साउथ के मशहूर हीरो प्रभु गणेश के साथ आई लव यू आई लव यू इस फिल्म के बाद इवा को अपनी पहली हिंदी फिल्म मिली 1996 में फिल्म का नाम था कृष्णा हीरो थे सुनील शेट्टी हीरोइन थी करिश्मा कपूर और इवा वा ने सुनील शेट्टी की बहन का रोल किया था। [संगीत] इसके बाद इवा ने कुछ और फिल्मों में काम किया। लेकिन ज्यादातर पैरेलल या फिर सपोर्टिंग रोल्स और उनमें से कुछ फिल्में थी स्मगलर, कृष्णा अर्जुन, शपथ, रेडी, न्यायदाता और खोटे सिक्के। देखो अजय। मैं जानती हूं कि तुम कानून का अपमान नहीं बर्दाश्त कर सकते। लेकिन इसका मतलब यह तो नहीं ना कि तुम नफरत के अलावा और सब कुछ भूल जाओ। छोड़ो ये सब। और चलो मेरे साथ। अच्छा जी। तो जनाब बाकी शाम मेरे साथ तनहाई में गुजारना चाहते थे। जी पूछ सकती हूं क्यों भला? बता दूं? हम इवा का कोई फिल्मों में गॉड फादर नहीं था। वो अपने दम पर काम कर रही थी। इसलिए लोगों ने उनका गलत फायदा उठाने की कोशिश की। और उन्हें बड़ी फिल्मों में रोल्स देने के लिए उन्हें इनसेंट प्रपोजल्स देने लगे। इवा को अपनी इज्जत बहुत प्यारी थी। इसलिए उन्होंने वह सब प्रपोजल्स रिफ्यूज कर दिए और टीवी की तरफ रुख किया और बड़े-बड़े टीवी सीरियल्स में काम किया। जहां उन्हें इज्जत भी मिली और शोहरत भी। और उनमें से कुछ सीरियल्स थे कोरा कागज, द ज़ी हॉरर शो, ऑफिस ऑफिस, किटी पार्टी, करिश्मा का करिश्मा। वक्त बताएगा कौन अपना, कौन पराया, और बड़े अच्छे लगते हैं कि निहारिका कपूर को कौन भूल सकता है।

इवा टेलीविजन पर शोहरत और इज्जत पाकर बहुत खुश थी। उसी दौरान उन्हें अपने सपनों का राजकुमार मिला। दोनों में प्यार हुआ और बिना सोचे समझे कुछ ही दिन डेट करके ईवा ने अपनी फैमिली के खिलाफ जागकर घर से भागकर उस लड़के से शादी कर ली। उनके हस्बैंड का नाम था हैदर अली खान और वो एक फ्लाइट पर्सन थे। दोस्तों, मैं आपको बताऊं कि हैदर अली खान आमिर खान के स्टेप ब्रदर हैं। यानी ताहिर हुसैन साहब जो आमिर खान के पिता थे, उनकी दूसरी बीवी के पहले शौहर के बेटे। इवा ने शादी तो कर ली लेकिन इवा को यह पता नहीं था कि हैदर अली एक स्किजोफ्रेनिक हैं। और कुछ ही वक्त बाद ईवा का यह सुंदर सपना एक नाइट मेयर में बदल गया। क्योंकि हैदर अली उन्हें फिजिकली और इमोशनली टॉर्चर करने लगे। ईवा यह टॉर्चर सहती रही क्योंकि वह अपने फैमिली के खिलाफ जाकर उन्होंने शादी की थी। कुछ वक्त बाद ईवा के एक घर में एक प्यारी सी बच्ची ने जन्म लिया और उसका नाम रखा निष्ठा खान। इवा ने सोचा कि शायद बच्ची के पैदा होने के बाद सब कुछ बदल जाएगा। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। हालात बद से बदतर होने लगे।

क्योंकि इवा फिल्मों में काम कर रही थी इसलिए हैदर अली ने भी अपनी नौकरी छोड़ दी और फिल्मों में हीरो बनने की कोशिश करने लगे। हैदर अली ईवा को अपनी सीढ़ी बनाने लगे और हद तो उस वक्त हो गई जब हैदर अली ने ईवा को गलत काम करने पर मजबूर कर दिया। ईवा यह सहन नहीं कर पाई और उन्होंने डिवोर्स ले लिया और अपनी बच्ची को लेकर चली गई। हैदर अली की जाती यहीं खत्म नहीं हुई। कुछ वक्त बाद उन्होंने ईवा से उनकी बच्ची को छीन लिया और 810 सालों तक उसे मिलने नहीं दिया। इवा ने हर मुमकिन कोशिश की अपनी बच्ची को हासिल करने के लिए और आखिरकार हासिल भी कर लिया और उनकी तकलीफें देखकर इवा की मां का दिल भी पसीज गया और उन्हें गले लगा लिया। आज ईवा अपनी मां और अपनी बेटी के साथ मुंबई में रहती हैं और फिर से काम करना चाहती हैं। ईवा की हिम्मत की दाद देनी पड़ेगी और मैं कुछ लाइंस कहना चाहूंगी। गिर कर संभलना भी सीखा, खामोशी में बोलना भी सीखा। गिर कर संभलना भी सीखा, खामोशी में बोलना भी सीखा। जो रिश्ता रूह को तोड़ रहा था उसे एक दिन छोड़ना भी सीखा। इवा हैट्स ऑफ टू यू। तो दोस्तों, यह था हमारा आज का एपिसोड। उम्मीद है आपको पसंद आया होगा। मिलते हैं अगले एपिसोड में। तब तक आप देखते रहिए तबस्सुम टॉकीज़। करते रहिए लाइक, शेयर और सब्सक्राइब।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *