Cli

अक्षय का जन्मदिन ही क्यों बन जाता हैं मातम का दिन? रोंगटे खड़े कर देगी वजह

Uncategorized

[संगीत] जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले एक्टर अक्षय कुमार की जिंदगी में ऐसा तूफान आया जिसने उन्हें अंदर तक तोड़ कर रख दिया। जिस मां ने उन्हें जन्म दिया जिसने उन्हें एक आम लड़के से बॉलीवुड का सुपरस्टार बनते हुए देखा। वही मां उनके जन्मदिन से सिर्फ एक दिन पहले इस दुनिया को छोड़कर सबसे दूर चली गई। जी हां, जहां पूरी दुनिया जानती है कि 9 सितंबर के दिन अक्षय कुमार का बर्थडे होता है। इस साल अक्षय 59 साल के हो गए हैं। तो यह दिन अक्की के फैंस के लिए किसी त्यौहार से कम नहीं होता है। लेकिन अक्षय ने अपने बर्थडे से एक दिन पहले ही अपनी मां को हमेशा हमेशा के लिए खो दिया। उनके लिए अपना जन्मदिन किसी खास दिन की बजाय एक ऐसा दिन बन गया

जिसके आते ही उन्हें अपनी मां को खोने की याद आ जाए। लेकिन इस बार कुछ ऐसा हुआ जिसने अक्षय कुमार के फैंस को भी सोचने पर मजबूर कर दिया। इस बार अक्षय कुमार ने अपनी मां को याद करते हुए सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट नहीं किया। तो क्या अक्षय अपनी दिवंगत मां अलका भाटिया को भूल गए या फिर उस मां की याद आज भी इतनी गहरी है कि उसे शब्दों में बयां करना आसान नहीं है। आइए इस वीडियो में इस पूरी कहानी को समझते हैं। दरअसल अक्षय कुमार के लिए उनकी मां अरुणा भाटिया सिर्फ मां नहीं थी बल्कि उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी ताकत थी। अक्षय कुमार कई मौकों पर अपनी मां के बेहद करीब होने की बात कर चुके हैं। बॉलीवुड की चमक-धमक करोड़ों की कमाई और सुपरस्टार वाली लाइफ के पीछे भी अक्षय हमेशा अपने परिवार से जुड़े रहे हैं। लेकिन साल 2021 में उनकी जिंदगी का सबसे मुश्किल दौर आया था। अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया का निधन उनके जन्मदिन से ठीक 1 दिन पहले यानी कि 8 सितंबर के दिन हो गया था। जिस वक्त पूरा परिवार अगले दिन अक्षय का जन्मदिन मनाने की तैयारी कर रहा था,

उससे पहले ही घर में मातम का माहौल पसर गया। अगले ही दिन अक्षय का जन्मदिन था। सोचिए एक ऐसा दिन जो हर साल खुशियों से भरा होता था। वो अचानक ही जिंदगी के सबसे दर्दनाक दिनों में से एक बन गया। मां के जाने के बाद अक्षय कुमार ने अपनी भावनाएं भी जाहिर की थी। उन्होंने बताया था कि उनकी मां उनके लिए सब कुछ थी। आखिर एक बेटा चाहे कितना भी बड़ा हो जाए, कितना भी सक्सेसफुल हो जाए, लेकिन मां के सामने वह हमेशा छोटा बच्चा ही रहता है। और शायद यही वजह है कि मां का जाना जिंदगी का वो खालीपन है जिससे कोई भी कामयाबी नहीं भर सकती है। अब 5 साल बीत चुके हैं। समय भी जरूर आगे बढ़ गया है। अक्षय कुमार की जिंदगी भी आगे बढ़ चुकी है। नई फिल्में, नए प्रोजेक्ट्स, शूटिंग, इवेंट्स और लगातार काम। लेकिन इस बार मां की डेथ एनिवर्सरी के आसपास अक्षय कुमार की तरफ से सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट सामने नहीं आया। इसी ने उनके फैंस को चौंकाया है और सवाल पूछने पर मजबूर कर दिया है।

जहां कुछ यूज़र्स का कहना है कि अक्षय अपनी मां के लिए एक पोस्ट करना भूल गए। वहीं इंटरनेट पर मौजूद कुछ यूज़र्स इसके पीछे एक बड़ी वजह उनका काम में बेहद व्यस्त होना मान रहे हैं। क्योंकि इस समय अक्षय कुमार अपनी आने वाली फिल्म हैवान को लेकर लगातार चर्चा में है और इसके प्रमोशन समेत अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट्स में काफी व्यस्त है। वैसे तो अक्षय कुमार हमेशा से ही बॉलीवुड के सबसे बिजी सितारों में गिने जाते हैं। उनकी एक फिल्म खत्म होती है तो दूसरी की शूटिंग शुरू हो जाती है। कभी प्रमोशन, कभी इवेंट तो कभी किसी नई फिल्म की तैयारी। और अब एक बार फिर अक्षय कुमार अपने काम में पूरी तरह जुटे हुए हैं। लेकिन सवाल यह है कि क्या काम में बिजी रहने का मतलब यह है कि इंसान अपने सबसे करीबी रिश्तों को ही भूल जाए या जिंदगी ने उन्हें आगे बढ़ना सिखा दिया है? तो लगता है कि अक्षय कुमार आज वही कर रहे हैं। अपने दर्द को दिल में रखकर अपनी जिम्मेदारियों को निभाते हुए वो लगातार अपने काम में आगे बढ़ रहे हैं।

वैसे फैंस भी जानते हैं कि अक्षय के लिए परिवार हमेशा बेहद इंपॉर्टेंट रहा है। इसलिए सोशल मीडिया पर पोस्ट ना करने का मतलब यह नहीं है कि मां की यादें उनके दिल से खत्म हो गई। क्योंकि कुछ दर्द ऐसे होते हैं जिन्हें कैमरे के सामने नहीं दिखाया जाता। कुछ आंसू ऐसे होते हैं जिन्हें सोशल मीडिया पर जाहिर नहीं होने दिया जाता और मां वो तो जिंदगी से चली भी जाए तब भी दिल से कभी नहीं जाती। अब अक्षय कुमार अपने करियर और आने वाले प्रोजेक्ट्स पर पूरी तरह फोकस कर रहे हैं। खासतौर पर हेमान को लेकर फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट बनी हुई है और अक्षय भी अपनी फिल्म को लेकर लगातार काम कर रहे हैं। तो एक तरफ मां की यादों से जुड़ा वो दर्दनाक दौर और अब दूसरी तरफ जिंदगी को आगे बढ़ाने की मजबूरी और काम की जिम्मेदारियां। शायद यही जिंदगी है जो हमें रुकने नहीं देती। अक्षय कुमार की यह कहानी हमें याद दिलाती है कि इंसान कितना भी बड़ा स्टार बन जाए लेकिन मां के जाने के बाद उसके अंदर का बच्चा हमेशा कहीं ना कहीं अपनी मां को ढूंढता रहता है। आपका क्या मानना है? क्या मां को याद करने के लिए सोशल मीडिया पोस्ट जरूरी है या कुछ रिश्ते दिल में हमेशा जिंदा रहते हैं? अपनी राय हमें कमेंट में जरूर दीजिएगा और बॉलीवुड से जुड़ी ऐसी ही खबरें जानने के लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब करना बिल्कुल मत भूलिएगा क्योंकि यहां आपको मिलती है एंटरटेनमेंट वर्ल्ड की हर बड़ी खबर सबसे अलग और सबसे दिलचस्प अंदाज में। हम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *