अमिताभ बच्चन की फिल्म खून पसीना से जुड़ा हुआ एक दिलचस्प किस्सा सामने आया है। इस एक्शन फिल्म के स्टंट मैन मोहन बग्गड़ बताते हैं कि फिल्म की शूटिंग कावली में हो रही थी। मुझे अमिताभ बच्चन के लिए एक स्टंट करना था और उस सीन में असल टाइगर भी था। दरअसल अनुभवी स्टंटमैन मोहन बग्गड़ ने फिल्म खून पसीना में अमिताभ बच्चन के लिए एक स्टंट डबल का काम किया था। जिसमें एक बिना ट्रेंड के बाग के साथ शॉट लेना था।
अब एक इंटरव्यू में बग्गड़ ने बताया कि कैसे बिग बी ने उन्हें स्टंट करते देखा और जोश में आकर खुद ही वह स्टंट किया और कहा मेरे घर पर एक शेर पैदा हुआ है। दोस्तों वीडियो में आगे बढ़ने से पहले प्लीज मेरे चैनल को सब्सक्राइब करके बेल आइकन को जरूर प्रेस कर दीजिएगा। तो चलिए दोस्तों वीडियो को शुरू करते हैं। यह किस्सा बताते हुए मोहन कहते हैं कि दरअसल अमित जी का जो ओरिजिनल स्टंट मैन था उसका रंग सांवला था। इसीलिए मेकर्स को लगा कि इससे तो सीन अटपटा लगेगा।
ऐसे में फिल्म निर्देशक ने एक्शन डायरेक्टर वीरू देवगन से पूछा कि क्या उनकी टीम से कोई इस एक्शन सीन को कर सकता है? तो मुझसे यह सीन करने को कहा गया तो मैंने हां कह दिया। हालांकि सीन में टाइगर होने की वजह से मैं डरा हुआ था। मोहन बताते हैं कि मुझसे कहा गया कि मैं टाइगर का सामना ना करूं क्योंकि अगर उसका पंजा मुझे लग गया तो मेरा चेहरा खराब हो सकता था। कुछ शॉट देने के बाद मैं कंफर्टेबल हो गया।
ऐसे में अगले एक-दो दिन मैंने वह सीन किया लेकिन जब अमित जी ने मुझे देखा तो उन्हें भी हौसला मिला। यह पूछने पर कि अमिताभ बच्चन को यह सीन करने की मोटिवेशन कहां से मिली? तो मोहन ने बताया कि हम कांदीवली में शूटिंग कर रहे थे। तभी अमिताभ का फोन आया और उन्हें बताया गया कि आपके घर में लड़का पैदा हुआ है। इस पर अमित जी ने असली शेर की ओर इशारा करते हुए कहा कि अगर यह शेर है तो मैं भी शेर हूं। मेरे घर पर शेर पैदा हुआ है। तो यहीं से अमित जी को टाइगर के साथ सीन शूट करने की प्रेरणा मिली। दरअसल 1976 में अमिताभ पिता बने थे। उनकी पत्नी जया बच्चन ने अभिषेक बच्चन को जन्म दिया था। उस दौरान अमिताभ बच्चन खून पसीना फिल्म की शूटिंग कर रहे थे।
मोहन ने आगे कहा कि इस स्टंट में मैं घायल हो गया था। बिना ट्रेनिंग वाले बाघ से लड़ने की घटना को याद करते हुए उन्होंने कहा कि बाघ ने मुझे अपने पंजे से मारा। इसीलिए मेरे चेहरे पर अभी भी चोट के निशान हैं। मेरे एक और दोस्त को तो 10-12 टांके भी आए थे। दरअसल बाघ ट्रेंड नहीं थे। बस उनके मुंह सिले हुए थे। लेकिन क्योंकि वह इससे गुस्सा हो जाते थे। इसीलिए वह हर किसी पर हमला कर देते थे। दोस्तों बिग बी अकेले ऐसे एक्टर नहीं है जिन्होंने स्टंट के लिए किसी जानवर का सामना किया हो। स्टंटमैन मोहन ने बताया कि धर्मेंद्र ने कर्तव्य फिल्म में तेंदुए के साथ खुद सीन शूट किए थे। वह डुप्लीकेट का इस्तेमाल नहीं करते थे। अमिताभ बच्चन कौन बनेगा करोड़पति के होस्ट के तौर पर वापसी कर रहे हैं? यह भारत में किसी एक्टर और टेलीविजन शो के बीच सबसे लंबे और सबसे सफल जुड़ावों में से एक है। टेलीविजन के अलावा अमिताभ बच्चन नाग अश्विन की फिल्म कल की 2898 एडी के सीक्वल में भी नजर आने वाले हैं। तो दोस्तों, आज का यह वीडियो यहीं समाप्त करते हैं। मिलते हैं नेक्स्ट वीडियो में। तब तक के लिए आप सभी को टाटा बाय-ब टेक केयर।