रेखा माँ क्यों नहीं बन सकीं? अभिनेत्री ने अपने दिल का हाल साझा किया था। वह दोबारा शादी करना चाहती थीं। उन्होंने न तो किसी बच्चे को जन्म दिया और न ही गोद लिया। दौर चाहे कोई भी हो, रेखा ने जब फिल्म उद्योग में कदम रखा, तो उनसे खूबसूरत न कोई तब था और न ही आज कोई है। स्टारडम के साथ-साथ विवाद भी हमेशा रेखा के पल्लू से बंधे रहे।
उनका जीवन इतना अंधकारमय रहा है कि सुनकर कोई भी दहल जाए।लेकिन इस बीच रेखा का वह इंटरव्यू सामने आया है जिसमें उन्होंने कभी माँ न बनने की वजह का खुलासा किया था। रेखा ने 1990 में बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल से शादी की थी।
उस समय रेखा 36 साल की थीं। शादी के सात महीने बाद, 2 अक्टूबर 1990 को मुकेश ने रेखा के लेकिन इस शादी के बाद भी उन्होंने अपने लिए एक आदर्श साथी की उम्मीद जताई थी। एक इंटरव्यू में रेखा ने कहा था कि अगर उन्हें सही इंसान मिल गया, तो वह अपना मन बदलकर शादी करने को तैयार हो जाएंगी।
‘हिंदुस्तान टाइम्स’ को दिए एक इंटरव्यू में रेखा ने बच्चों को लेकर भी काफी कुछ कहा था। रेखा ने बताया कि उनके कभी कोई बच्चा नहीं हुआ क्योंकि वह कभी माँ बनना ही नहीं चाहती थीं। रेखा ने कहा कि उन्हें अपनी जिंदगी में बच्चे की कमी कभी महसूस नहीं होती। रेखा ने तो यहाँ तक कह दिया था कि अगर उन्हें शादी के लिए कोई पुरुष मिल भी जाए, तब भी वह बच्चे पैदा नहीं करेंगी।
रेखा का कहना था कि अगर उनका कोई बच्चा होता, तो यह उनकी प्राथमिकताओं के साथ सरासर अन्याय होता। क्योंकि अगर उनका बच्चा होता, तो वह किसी और चीज पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पातीं। रेखा के इस बयान ने उस वक्त काफी सुर्खियां बटोरी थीं।मुकेश के बाद रेखा की जिंदगी में कभी कोई नहीं आया। लेकिन अपनी शादी से पहले उनके अफेयर नवीन निश्चल, जीतेंद्र, अमिताभ बच्चन और राज बब्बर के साथ रहे।
लेकिन उनका सबसे चर्चित अफेयर विनोद मेहरा के साथ था, हालांकि रेखा ने हमेशा इस रिश्ते से इनकार किया। वहीं, जानकार बताते हैं कि दोनों ने शादी भी कर ली थी। विनोद मेहरा पहले से शादीशुदा थे और उनका तलाक हो चुका था, इसके बावजूद रेखा उनसे प्यार कर बैठीं।वहीं अमिताभ और रेखा का अफेयर भी ऐसा रहा जिसकी चर्चा आज भी होती है। कहा जाता है कि रेखा के दिल में अमिताभ के लिए आज भी प्यार है। फिलहाल रेखा फिल्मों से दूर हैं।