बॉलीवुड में सिर्फ राजेश खन्ना ही ऐसे स्टार नही थे जो सेट पर लेट आते थे, शत्रुघ्न सिन्हा को भी ये आदत थी।इस वजह से वो एक बार मुसीबत में पड़े थे।
फिल्मी सेट पर शशि कपूर अपनी समय की पाबंदी के लिए मशहूर थे, जबकि शत्रुघ्न सिन्हा को अक्सर देर से पहुंचने की आदत के लिए याद किया जाता है। एक बार इसी आदत ने ऐसा मजेदार माहौल बना दिया कि शशि कपूर बेल्ट लेकर शत्रुघ्न के पीछे दौड़ पड़े।शत्रुघ्न सिन्हा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह शूटिंग पर कई बार काफी देर से पहुंचते थे।
एक दिन वह फिर लेट पहुंचे तो शशि कपूर उनसे इतने नाराज हुए कि मजाक-मजाक में बेल्ट लेकर उनके पीछे दौड़ने लगे।लेकिन शत्रुघ्न भी कहां चुप रहने वाले थे! उन्होंने उल्टा शशि कपूर से मजाक करते हुए कहा कि फिल्म निर्माताओं ने उन्हें शशि की तरह समय की पाबंदी के लिए नहीं, बल्कि उनके टैलेंट की वजह से फिल्म में लिया है।
शत्रुघ्न की यह बात सुनकर शशि कपूर ने भी हंसते हुए कहा कि देखिए, इसे यह बात कहते हुए शर्म भी नहीं आ रही !शत्रुघ्न ने साफ किया था कि यह कोई गंभीर झगड़ा नहीं था, बल्कि दोनों के बीच की दोस्ताना मस्ती थी। वह यह भी बताते थे कि उनकी लेटलतीफी जानबूझकर नहीं होती थी; शूटिंग से पहले योग करने में समय लग जाता था।यही वजह है कि यह किस्सा आज भी दोनों कलाकारों की बेहतरीन दोस्ती और सेट की हंसी-मजाक भरी यादों के तौर पर सुनाया जाता है।